Skip to content
June 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • ‘बेटी पढ़ाओ’ छात्रवृत्ति की शुरुआत: बस्तर की बेटियों के लिए आर्सेलर मित्तल, निप्पॉन स्टील इंडिया कम्पनी की पहल
  • education
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘बेटी पढ़ाओ’ छात्रवृत्ति की शुरुआत: बस्तर की बेटियों के लिए आर्सेलर मित्तल, निप्पॉन स्टील इंडिया कम्पनी की पहल

Nkc News Desk May 28, 2025

किरंदुल। किरन्दुल आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया कम्पनी ने अपने प्रमुख कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) की पहल पर ‘बेटी पढ़ाओ’ छात्रवृत्ति कार्यक्रम की शुरुआत दंतेवाड़ा जिले में की। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप के मुख्य आतिथ्य में किरन्दुल बीआईओपी स्कूल में मंगलवार शाम 05 बजे आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से वंचित परिवारों की लड़कियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ाने और उनके शैक्षणिक लक्ष्यों को साकार करने का अवसर दिया जा रहा हैं।

‘बेटी पढ़ाओ’ छात्रवृत्ति कार्यक्रम की शुरुआत मार्च 2023 में की गई थी और यह अब तक छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों की लगभग एक हजार वंचित युवतियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला चुका है। इस कार्यक्रम के माध्यम से एएमएनएस इंडिया ने यह साबित किया है कि शिक्षा ही सशक्तिकरण की सबसे मजबूत नींव हैं।

हमारे देश में नारी की आराधना की जाती है- महेश कश्यप

मुख्य अतिथि की आसंदी से बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का नारा दिया है, जो कि आर्सेलर मित्तल द्वारा दक्षिण बस्तर की इस सुदूरवर्ती क्षेत्र में इस कार्यक्रम के माध्यम से चरितार्थ किया जा रहा है। हमारे देश में कहा जाता है – “मातृ देवो भवः” अर्थात माता को सर्वोपरि माना जाता है और “जननी जन्मभूमि स्वर्गादपि गरियसी” भी कहा जाता है इससे स्वतः सिद्ध होता है कि, हमारे देश में नारी की क्या गरिमा है। हमारे संस्कार और संस्कृति में ही मातृशक्ति की आराधना किया जाना रचा बसा है। विशिष्ट अतिथि दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष नन्दलाल मुड़ामी और किरंदुल नगरपालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिँह द्वारा मेधावी छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया गया।

38 योग्य छात्राओं को 6 लाख रुपये से ज्यादा की मिली छात्रवृत्ति

एएमएनएस किरंदुल के महाप्रबंधक वाय वी राघवेलु ने इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि, दंतेवाड़ा में इस छात्रवृत्ति कार्यक्रम का विस्तार कर कंपनी ने यह सिद्ध किया है कि वह शिक्षा के माध्यम से लड़कियों को सशक्त बनाने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिले की 38 योग्य छात्राओं को कुल 6.29 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई, जो उनके शैक्षणिक भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। छात्रवृत्ति वितरण समारोह में एएमएनएस सीएसआर प्रमुख डॉ तेजप्रकाश, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशिभूषण महापात्र, छात्राएं, उनके माता-पिता और संबंधित स्कूलों के शिक्षक शामिल रहे।

Tags: ‘बेटी पढ़ाओ’ छात्रवृत्ति आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया कम्पनी बस्तर की बेटियों

Continue Reading

Previous: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री सम्मान से किया अलंकृत, सीएम साय ने दी बधाई
Next: पोलावरम परियोजना: 15 गांव होंगे प्रभावित, दोरला जनजाति के अस्तित्व पर संकट विज्ञापन पोलावरम परियोजना : 15 गांव होंगे प्रभावित, दोरला जनजाति के अस्तित्व पर संकट पोलावरम परियोजना By – उमा घृतलहरे |28 May 2025 11:58 AM दक्षिण भारत की महत्वाकांक्षी बहुद्देशीय पोलावरम परियोजना को लेकर 28 मई को एक उच्च स्तरीय बैठक दिल्ली में रखी गई है। विज्ञापन रफीक खान – कोंटा। दक्षिण भारत की महत्वाकांक्षी बहुद्देशीय पोलावरम परियोजना को लेकर 28 मई को एक उच्च स्तरीय बैठक दिल्ली में रखी गई है। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जिसमें आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय, केंद्रीय जल आयोग और पोलावरम प्राधिकरण के अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से डुबान क्षेत्र के आदिवासी जनजाति के विस्थापन और पुनर्वास जैसे जटिल मुद्दों पर चर्चा होनी है , जो लंबे समय से दो राज्यों के बीच विवाद का कारण बने हुए हैं। ये भी पढ़ें – news-image पुलिस के साथ झूमाझटकी के बाद प्रतिनिधिमंडल शिक्षा सचिव से चर्चा को रवाना विज्ञापन इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सुकमा जिले के कोंटा ब्लॉक मुख्यालय सहित शहर एवं शबरी तटों से लगे डुबान क्षेत्र के विभिन्न प्रभावित गांवों तथा समुदाय के विस्थापन को लेकर अपनी बात रख सकते हैं। कोंटा तहसील गोदावरी नदी के बैक वाटर से प्रभावित क्षेत्र है। कोंटा ब्लॉक के प्रभावित सभी गांव की आबादी लगभग 20 हजार से अधिक बताई जा रही है। शबरी नदी के बैक वाटर से न केवल यहां बसे हजारों आदिवासियों की जमीन और आजीविका छिन जाएगी, बल्कि दोरला जनजाति जो विलुप्तप्राय आदिवासी समुदायों में आते हैं, उनका अस्तित्व भी खतरे में पड़ सकता है। ये भी पढ़ें – news-image चारपाई में बैठकर ग्रामीणों से किया संवाद, कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की विज्ञापन कई राज्यों को जोड़ता है कोंटा हाईवे 2022 में गोदावरी की बैक वाटर से कोंटा शहर सहित आस-पास के गांव जलमग्न हो गए थे। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 30 भी 10 दिनों तक जलमग्न होकर बाधित था। कोंटा नगर के कई वार्ड खाली कराए गए थे और इसका सीधा असर जनता पर पड़ा था। उस वक्त पोलावरम बांध में 38 फीट मात्र पानी था। अब अनुमान लगा सकते है कि जब 150 और 177 फीट की बात होगी तो स्थिति क्या होगी और इस बांध के चलते बैठे बैठाए पूरा विकासखंड मुख्यालय सहित अनुमान से अधिक गांव प्रभावित होंगे और राजमार्ग बाधित हो जाएगा। जिसे रायपुर से आंध्रप्रदेश तेलंगाना केरल चेन्नई को जोड़ने वाला लाइफ लाइन कहा जाता है ये भी पढ़ें – news-image सुंदरराज पी बोले- हमारे पास है टॉप नक्सल लीडर्स के ठिकानों का पता, सरेंडर ही अंतिम विकल्प विज्ञापन सर्वे में सामने आई स्थिति वर्ष 2018-19 में किए गए सर्वे अनुसार गोदावरी के चलते शबरी नदी के बैक वाटर के अंतर्गत आरएल 177 फीट अनुसार कुल 12 गांवों को डुबान में लिया गया था। जिसमें निजी जमीन 1488.41 हेक्टेयर और शासकीय जमीन 1216.38 हेक्टेयर बताई जा रही है। इतने भू-भाग के जलमग्न होने से कुल 2519 घर प्रभावित होने की आशंका जताई गई थी। जिसमें चार समुदाय अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवमं सामान्य जाति के लोग शामिल हैं। माना यह भी जा रहा है कि यह सर्वे रिपोर्ट भी कई मायनों में सही नहीं है। ये भी पढ़ें – news-image सीएम साय बोले- नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ के एक कदम और करीब पहुंच गए प्रभावित लोगों को मिले पर्याप्त मुआवजा सुकमा के भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने बताया कि, पोलावरम बांध से सुकमा जिला के जितने भी लोग प्रभावित हो रहे है, उन प्रभावित लोगों का सबसे पहले विस्थापन की व्यवस्था होना चाहिए। लोगों को जो नुकसान हो रहा है उसका मुआवजा मिलना चाहिए, जो तटबंध बनाने की बात कही जा रही है। इससे डुबान की स्थिति उत्पन्न नही होगी हम नहीं मानते। जो छग के हमारे लोग प्रभावित हो रहे है, उन्हे सही मायने में पर्याप्त मात्रा में विस्थापन के साथ पुरा सहायता मिलना चाहिए। जिसको लेकर सरकार पहले से ही इस विषय को गंभीरता से ले रही है।

Related Stories

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • education
  • अन्तर्राष्ट्रीय

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ

June 10, 2026
केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • छत्तीसगढ़

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित

June 8, 2026
उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • health
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

June 7, 2026

Recent Posts

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • lekh

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष

June 10, 2026
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • education
  • अन्तर्राष्ट्रीय

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ

June 10, 2026
केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • छत्तीसगढ़

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित

June 8, 2026
उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • health
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

June 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.