रायपुर । नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में वाय-20 के तहत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय सूचना एवं प्रसार और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने युवाओं से संवाद किया।उन्होंने कहा कि नव युग का नव सृजन युवाओं तुम्हारे हाथ में है, उठो जागो आगे बढ़ो ये जहां तुम्हारे साथ में है… से अपने उद्बोधन की शुरुआत की।मंच पर पहुंची दिव्यांग वैशाली के बारे में यहां कि एक बार तो मुझे लगा कि अवनि लखेरा यहां पर आ गई है, वो भारत की बेटी जो 19 साल की उम्र में पैराओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था, उन्होंने विपरीत परिस्थित में अपना मनोबल बढ़ाकर कैसे रखा होगा, यही नहीं दो मेडल भी जीता है। टेक्नोलाजी के जमाने में इसका उपयोग और दुरप्रयोग दोनों संभव है, हमे यह सोचना है हम इसका किस तरह से उपयोग करना है।वित्त राज्य मंत्री के बाद मुझसे प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश के युवाओं में बहुत प्रतिभा है। स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं। हमारे देश के युवा रोजगार लेने वाले नहीं देने वाले बनना चाहते हैं। टेक्नोलाजी का हम उपयोग कर सकते हैं। उनकी मुश्किलों को कम करना है। कांग्रेस की सरकार के समय में 2009-10 में बाहर जाता था, उस समय देश में घोटाला के ऊपर घोटाला हो रहे थे, फिर भी दुनिया के लोग हमारे देश की तरफ देख रहे थे, पूछने पर कहा कि विश्व की सबसे बड़ी युवा शक्ति भारत की है। इस युवा शक्ति को प्रधानमंत्री ने देखा, आप लोगों के ऊपर भरोसा किया। सात साल पहले देश में स्टार्टअप की संख्या बहुत कम थी, आज 90 हजार स्टार्टअप और 107 यूनिकार्न हैं। दुनिया का तीसरा स्टार्टअप इको सिस्टम हमारा देश है। एक कंपनी की वैल्यूएशन आठ हजार करोड़ है। जो तीन-तीन पीढ़ी नहीं कर पाई वो हमारे देश के युवा आठ साल में कर दिखाया।

