Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • नारी शक्ति की प्रतीक: रानी अहिल्याबाई होलकर और छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता: लक्ष्मी राजवाड़े
  • Feature
  • life style

नारी शक्ति की प्रतीक: रानी अहिल्याबाई होलकर और छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता: लक्ष्मी राजवाड़े

Nkc News Desk May 30, 2025

रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि भारत के इतिहास में कुछ महिलाएं ऐसी रही हैं जिनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श बन गया। उन्हीं में से एक हैं राजमाता अहिल्याबाई होलकर, जिनकी 300वीं जयंती पर हम श्रद्धा और गर्व के साथ उन्हें स्मरण कर रहे हैं।

इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं उन्हें सादर नमन करती हूं और उनके आदर्शों को आज के सामाजिक परिप्रेक्ष्य में दोहराते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की नारी सशक्तिकरण योजनाओं की चर्चा करना चाहती हूं।

अहिल्याबाई होलकर : त्याग, सेवा और न्याय की मूर्ति

रानी अहिल्याबाई होलकर का जीवन संघर्षों से भरा हुआ था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। एक युवा विधवा के रूप में उन्होंने न केवल स्वयं को संभाला, बल्कि संपूर्ण मालवा राज्य को कुशलता से चलाया। वे प्रशासन, धर्म, सामाजिक समरसता और दान की मिसाल थीं।

Also Read – CG News: मुख्यमंत्री साय का शिल्प नगरी कोंडागांव के शबरी एंपोरियम पहुंचे, बेलमेटल कलाकृतियों की सराहना की

उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर, अयोध्या, बद्रीनाथ, द्वारका जैसे स्थानों पर पुनर्निर्माण कार्य कर भारतीय संस्कृति और आस्था की रक्षा की। उनके कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि यदि नारी को अवसर और अधिकार मिले, तो वे समाज और राष्ट्र दोनों को दिशा दे सकती हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में, अहिल्याबाई होलकर के पदचिन्हों पर चलते हुए नारी सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है।

महतारी वंदन योजना – छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है। अबतक लगभग 70 लाख महिलाओं को 15 किश्तो में 9788.78 करोड़ रूपए सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है।

महिला स्वावलंबन योजनाए -ं राज्य सरकार ने महिला स्व-सहायता समूहों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्वरोजगार योजनाएं प्रारंभ की और कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम की ठोस पहल की है। इन पहलों से लाखों महिलाएं अब आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं।

महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के लिए महिला हेल्पलाइन 181, वन स्टॉप सेंटर, फास्ट ट्रैक कोर्ट, विधिक सहायता जैसे उपाय सुनिश्चित किए गए हैं ताकि हर महिला को न्याय मिले और वह भयमुक्त जीवन जी सके।

हमारा लक्ष्य : सशक्त, सुरक्षित और सम्मानित नारी समाज

रानी अहिल्याबाई होलकर ने जिस समाज की कल्पना की थी। उसे साकार करने के लिए हमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के चार स्तंभों पर कार्य करना होगा। छत्तीसगढ़ सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है, ताकि हर बालिका अपने सपने को साकार कर सके और हर महिला समाज में नेतृत्व की भूमिका निभा सके।

अहिल्याबाई होलकर की जयंती केवल एक स्मरण नहीं, बल्कि संकल्प का अवसर है। संकल्प इस बात का कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक सशक्त और समरस समाज का निर्माण करेंगे। मैं समस्त प्रदेशवासियों से अपील करती हूं कि वे इस अभियान में सहभागी बनें और नारी शक्ति को राष्ट्र शक्ति में बदलने की दिशा में योगदान दें। जब नारी सशक्त होगी तभी विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प साकार होगा।

Tags: अहिल्याबाई होलकर छत्तीसगढ़ सरकार नारी शक्ति की प्रतीक: प्रतिबद्धता रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Continue Reading

Previous: हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next: नवा रायपुर का रिटेल कॉम्प्लेक्स : आधुनिक मनोरंजन और तकनीकी नवाचार का नया केंद्र

Related Stories

आज का राशिफल
  • life style

आज का राशिफल

June 1, 2026
रासायनिक खादों के भरोसे न बैठें, समय रहते जैविक खाद अपनाएं: विधायक अजय चंद्राकर
  • Feature
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

रासायनिक खादों के भरोसे न बैठें, समय रहते जैविक खाद अपनाएं: विधायक अजय चंद्राकर

May 20, 2026
अब भारत में बंद होगी फालतू विदेशी सामानों की एंट्री!
  • Feature
  • राष्ट्रीय

अब भारत में बंद होगी फालतू विदेशी सामानों की एंट्री!

May 20, 2026

Recent Posts

  • अदाणी विद्या मंदिर और हॉस्पिटल का भूमि पूजन संपन्न
  • वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी
  • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, सर्वाधिक वेंडर पंजीयन श्रेणी में उपलब्धि
  • खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रहे, कलेक्टर रोक्तिमा यादव का कृषि विभाग और सहकारी समितियों को निर्देश
  • जापान के शाही आम ने बस्तर में दी दस्तक, क्या ‘मियाज़ाकी’ बदल सकता है किसानों की किस्मत?

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

अदाणी विद्या मंदिर और हॉस्पिटल का भूमि पूजन संपन्न
  • education
  • छत्तीसगढ़

अदाणी विद्या मंदिर और हॉस्पिटल का भूमि पूजन संपन्न

June 3, 2026
वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी
  • education
  • व्यापार

वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी

June 3, 2026
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, सर्वाधिक वेंडर पंजीयन श्रेणी में उपलब्धि
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, सर्वाधिक वेंडर पंजीयन श्रेणी में उपलब्धि

June 3, 2026
खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रहे, कलेक्टर रोक्तिमा यादव का कृषि विभाग और सहकारी समितियों को निर्देश
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रहे, कलेक्टर रोक्तिमा यादव का कृषि विभाग और सहकारी समितियों को निर्देश

June 3, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • अदाणी विद्या मंदिर और हॉस्पिटल का भूमि पूजन संपन्न
  • वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी
  • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, सर्वाधिक वेंडर पंजीयन श्रेणी में उपलब्धि
  • खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रहे, कलेक्टर रोक्तिमा यादव का कृषि विभाग और सहकारी समितियों को निर्देश
  • जापान के शाही आम ने बस्तर में दी दस्तक, क्या ‘मियाज़ाकी’ बदल सकता है किसानों की किस्मत?
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.