आज दिनांक 27/06/2025 को प्राथमिक शाला लालपुर (MMI) में शाला प्रवेश, अप्रवेशित बच्चों एवं शाला त्यागी विद्यार्थियों को पुनः शाला में प्रवेश दिलाने हेतु एक विशेष पालक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

इस रैली का संचालन विद्यालय के प्रधानपाठी श्री हरीश कटारे के मार्गदर्शन में किया गया। रैली के माध्यम से शाला स्टाफ द्वारा ग्राम लालपुर में घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को शासकीय विद्यालयों में मिलने वाली निःशुल्क सुविधाओं की जानकारी दी गई, जिनमें मुख्य रूप से —
निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें
गणवेश
छात्रवृत्ति
मध्याह्न भोजन
विषय विशेषज्ञ एवं योग्य शिक्षक
जैसी महत्वपूर्ण शैक्षणिक सुविधाएं सम्मिलित हैं।
सभी जानकारी जन-भाषा में सहज रूप से समझाते हुए पालकों को अपने बच्चों को शासकीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाने हेतु प्रेरित किया गया। इस रैली में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय रूप से सहभागिता की, जिनमें प्रमुख रूप से — सुलोचना वर्मा, श्री यादव, संतोष सोनम, श्री कश्यप, रिंकू, मधु, सोनी सर, पारुल मैम आदि सम्मिलित रहे।
