Skip to content
September 11, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • ऑपरेशन सिंदूर को छिटपुट घटना बताने वाले खड़गे को जवानों का नाम लेने का हक नहीं: वन और सह‌कारिता मंत्री केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ऑपरेशन सिंदूर को छिटपुट घटना बताने वाले खड़गे को जवानों का नाम लेने का हक नहीं: वन और सह‌कारिता मंत्री केदार कश्यप

Nkc News Desk July 7, 2025
  • देश और प्रदेश के किसानों ने कांग्रेस को हर चुनाव में सबक सिखाया:केदार कश्यप
  • आपातकाल थोपने और राज्य सरकारों को बर्खास्त करने वाली कांग्रेस संविधान की बात किस मुंह से करती है:केदार कश्यप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन और सह‌कारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि किसानों व जवानों के आत्मसम्मान और संविधान की आत्मा को लहूलुहान करने वाली कांग्रेस आज उनके नाम पर राजनीतिक पाखण्ड का शर्मनाक प्रदर्शन कर रही है। श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस की राजधानी में किसान-जवान-संविधान जनसभा कांग्रेस के मिथ्या प्रलाप की एक नई सियासी कवायद से ज्यादा कुछ नहीं है।

प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट को यह कतई नहीं भूलना चाहिए कि अपने शासनकाल में कांग्रेस की भूपेश-सरकार ने हर कदम पर न केवल किसानों के साथ छलावा किया, अपितु किसानों के आत्मसम्मान को कुचलने में भी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने वादा करके भी किसानों को दो साल का बकाया बोनस नहीं दिया, धान खरीदी का पैसा किसानों को चार-चार किश्तों में ‘खानदान’ की चाटुकारिता करते हुए रुला-रुलाकर दिया, धान खरीदी के लिए बारदाना तक पर्याप्त संख्या में भूपेश सरकार मुहैया नहीं करा रही थी। जिस भूपेश-सरकार का पूरा कार्यकाल किसानों की आत्महत्या के कलंक से भरा हो, वह कांग्रेस आज किस मुँह से किसानों के नाम पर प्रलाप कर रही है? श्री कश्यप ने कहा कि केंद्र में भी जब तक कांग्रेस की सरकार रही, किसानों के लिए 55 सालों में एक भी कल्याणकारी काम नहीं किया, जबकि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार किसानों को उचित समर्थन मूल्य दे रही है, फसल बीमा योजना दे रही है, किसान सम्मन निधि दे रही है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर हर किसान से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीद रही है और धान की राशि एकमुश्त किसानों के खाते में जमा हो रही है।

प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि जो खड़गे ऑपरेशन सिंदूर को छिटपुट ऑपरेशन बताकर सेना का मनोबल तोड़ने का काम करते हैं, जिनके नेतृत्व वाली कांग्रेस एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगती रही हो, नक्सलियों के समर्थन में बयान देती है, वो जवान की क्या बात करेंगे? श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने हर कदम पर देश और प्रदेश में जवानों का मनोबल हमेशा कम करने का काम किया है। प्रदेश में नक्सलबाद का खात्मा हो रहा है, जवान लड़ रहे हैं तब कांग्रेस एक तरफ नक्सलियों से अपना भाईचारा निभा रही है, वहीं दूसरी ओर जवानों का मनोबल गिराने का काम कर रही है। देश में सीमाओं की सुरक्षा और देश के स्वाभिमान के लिए लड़ रहे जवानों के प्रति कांग्रेस के लोगों की स्तरहीन टिप्पणियाँ देश भूला नहीं है। अब ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलकर भारतीय सेना के शौर्य पर कांग्रेस सवाल उठा रही है।

प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि जिस कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या की हो, चुनी हुई राज्यों सरकारों को गिराने का रिकॉर्ड जिसके नाम पर है, उस कांग्रेस के नेता आज संविधान के नाम पर झूठा नैरेटिव चलाकर देश को बरगलाने में लगे हैं। श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस तो संविधान की हत्यारी है। सत्ता लोलुपता के चलते देश पर आपातकाल थोपकर लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस ने न केवल संविधान में मनमाने संशोधन किए, अपितु आपातकाल में विपक्षविहीन संसद में संविधान की प्रस्तावना तक को बदलने का पाप कांग्रेस ने किया। चुनी हुई विपक्षी दलों की सरकारों को मनमाने तरीकों से बर्खास्त करने के नितांत अलोकतांत्रिक कृत्यों से जिस कांग्रेस का इतिहास भरा पड़ा है, वह कांग्रेस आज भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर पाबंदी लगाने के मंसूबे पालकर न केवल संविधान का अपमान कर रही है, अपितु आपातकाल वाली मानसिकता और तानाशाही वाली मनोवृत्ति का परिचय दे रही है। श्री कश्यप ने कहा कि संविधान में जितने प्रावधान हैं, उसके उलट कांग्रेस ने अपनी सरकारों को चलाया है, तुष्टिकरण की राजनीति की है। कर्नाटक में तो उन्होंने धर्म के आधार पर आरक्षण तक दे दिया, जबकि संविधान में इस तरह का कोई प्रावधान ही नहीं है।

Tags: ऑपरेशन सिंदूर खड़गे छिटपुट घटना जवानों मंत्री केदार कश्यप वन और सह‌कारिता हक नहीं

Post navigation

Previous मैनपाट प्रशिक्षण शिविर : नितिन नबीन ने कहा – भाजपा से मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को सीखना चाहिए
Next खड़गे को बाबा साहब का अवतार कहने पर भगत को कांग्रेस से बाहर किया जाए: गुरु खुशवंत

Related Stories

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026
कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026

Recent Posts

  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026
कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.