रायपुर, छ्त्तीसगढ़ के रायपुर से एक बड़ी खबर है। यहां वनमंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा नवा रायपुर में डिवाइडर से बाइक टकराने से हुआ है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर मंत्री के भतीजे ने दम तोड़ दिया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। वनमंत्री केदार कश्यप का भतीजा निलेश कश्यप बुलेट में किसी साथी के साथ जा रहा था। बताया जा रहा है बाइक की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। बुलेट डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में वन मंत्री केदार कश्यप के भाई और बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे निलेश कश्यप की मौत हो गई।

