रायपुर. जनमानस को तनाव एवं अवसाद मुक्त करने की सकारात्मक सोच के साथ, ठंडी बयार और मानसूनी फुहार युक्त खुशनुमा माहौल में आज रविवार 27 जुलाई 2025 को आर्शीवाद भवन रायपुर में डॉ ल्यूनिक यदु , एमएस (आर्थो) की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ का मेंटल हेल्थ चेकअप एवं अवेयरनेस कैंप सानंद संपन्न हुआ। डॉक्टर ल्यूनिक ने यादव समाज की इस परिकल्पना की प्रशंसा करते हुए युवाओं को सलाह दी की धनोपार्जन के साथ-साथ वे अपने शरीर और परिवार का भी विशेष ख्याल रखें ।।

महासंघ के महासचिव निरंजन सिंह यादव ने बताया कि कैंप के प्रथम चरण में डॉ गीतेश अमरोहित, एमपीटी (न्यूरो) ने टेंशन, डिप्रेशन और अनिद्रा के मूलभूत कारणों पर प्रकाश डालते हुए पूछे गए प्रश्नों का तत्काल समाधान बताया। तत्पश्चात डॉक्टर अभिषेक गुप्ता एमडी (साइकेट्रिक) ने मनोपचार के निदान पर चर्चा करते हुए लगभग 15 पीड़ितों की ओपीडी को इलाज के नुस्खे के साथ हर हाल में खुश रहने की सलाह दी ।।
इस अवसर पर राधे राधे ब्वॉयज हॉस्टल कोटा की डायरेक्टर श्रीमती दीपा राजेश यादव ने महासंघ के भवन निर्माण हेतु रुपए 1,51,000/- लाख का चेक दिया। इस दरम्यान प्रतिभा इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग के डायरेक्टर श्रीमती सुनीता यादव तथा श्री कमल यादव ने 20 छात्र छात्राओं को उत्कृष्ट मेडिकल सेवा कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।।
प्रतिकूल मौसम के बावजूद मेंटल हेल्थ चेकअप एवं अवेयरनेस कैंप को सार्थक, सफल एवं फ्रूटफुल बनाने में श्री जितेंद्र बहादुर यादव, सुश्री शोभा यादव, रविंद्र सिंह यादव, रामलाल यादव, शशिकांत यादव, राकेश यदु, सोमेंद्र यादव, अशोक यादव, रामवीर यादव, सुजीत सिंह, संजय यादव, अजय यादव, राजेंद्र यादव, देव यादव, श्रीमती अरुणा यादव, श्रीमती अंजुदीप यदु एवं युवा हस्ताक्षर कुमारी अपूर्वा यादव का अभूतपूर्व योगदान काबिले तारीफ रहा। इस अवसर पर सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम के अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा, छबिलाल सोनी और सेंट पॉल्स स्कूल बैच 1973 के विद्यार्थियों की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। राष्ट्रगान के पूर्व आयोजन के संयोजकद्वय श्रीमती रिंकी यादव और राम कुमार यादव ने आभार प्रकट किया ।।
