Skip to content
September 12, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • मुख्यमंत्री निवास में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह: 200 से अधिक समर्पित कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री निवास में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह: 200 से अधिक समर्पित कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

Nkc News Desk August 2, 2025

मुख्यमंत्री निवास में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह: 200 से अधिक समर्पित कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित - Lalluram

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के “संगठन महापर्व: सदस्यता अभियान” की सफलता के उपलक्ष्य में शनिवार को नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भव्य उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में 200 से अधिक समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के ‘संगठन महापर्व: सदस्यता अभियान’ में निर्धारित अवधि में तय लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और उनकी पूरी टीम का अभिनंदन करते हुए कहा कि आज कार्यकर्ताओं के सम्मान का अवसर सौभाग्य का क्षण है। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में इतना बड़ा लक्ष्य हमने प्राप्त किया है, इसलिए बहुत ही गौरव का अनुभव हो रहा है। पार्टी के समर्पित व परिश्रम की पराकाष्ठा करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान आज यहां हुआ है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि तीन महीने तक चले सदस्यता अभियान को हम सभी ने संगठन महापर्व के रूप में मनाया है। यह पूरा अभियान हमारे प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव और उनकी पूरी टीम तथा सक्रिय सदस्यता अभियान प्रमुख संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रदेश में चला है। 60 लाख प्राथमिक और 65 हजार सक्रिय सदस्यता का लक्ष्य हमने हासिल किया है। सीएम साय ने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में इतनी बड़ी सदस्यता का लक्ष्य हमने हासिल किया है। सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों व सांसदों ने उन्हें दिए गए लक्ष्य को पूरा किया है। अब सभी समर्पित कार्यकर्ताओं पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि हमारी केंद्र व प्रदेश सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को एक-एक कार्यकर्ता और मतदाता के घर तक पहुंचाना है।

कार्यकर्ताओं ने सदस्य बनाने में परिश्रम की पराकाष्ठा की: किरण देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदत्त 60 लाख प्राथमिक सदस्यता और 65 हजार सक्रिय सदस्यता का लक्ष्य अर्जित करने पर सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम की पराकाष्ठा के चलते लगातार चार चुनावों में भाजपा के प्रति अगाध स्नेह व समर्थन व्यक्त हुआ है। किरण सिंह देव ने सभी कार्यकर्ताओं से इसी उत्साह व ऊर्जा के साथ भविष्य में भी संगठन और जनसमर्थन के विस्तार में जुटे रहने का आह्वान किया।

आने वाले समय में फिर से केंद्र और राज्य में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे: अजय जम्वाल
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि आप लोगों ने मेहनत के साथ छत्तीसगढ़ के सपनों को पूरा किया है, भाग्य तभी बदलता है जब मेहनत चरम सीमा पर होती है। मेहनत करके आपने अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिया है और अब हम और अच्छी मेहनत करके अगली केंद्र व प्रदेश सरकार दो-तिहाई बहुमत से लेकर आएंगे, इसका संकल्प लेते हैं।

सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने रखे दिलचस्प आंकड़े
भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने कहा कि इस पूरी यात्रा में पहले 10 दिन में 2.69 लाख सदस्य बनाए। भाजपा सदस्यता अभियान के 20वें दिन 10 लाख से ऊपर पहुंच गए। 30वें दिन 18 लाख, 40वें दिन 26 लाख, 50वें दिन 32 लाख, 60वें दिन 41 लाख, 70वें दिन 55 लाख और 86वें दिन 60 लाख की मेंबरशिप को पार किया। इस तरह क्रमशः दिनों-दिन लक्ष्य हासिल करते हुए निर्धारित अवधि में 60 लाख से अधिक सदस्यता का लक्ष्य अर्जित किया।

अनुराग सिंहदेव ने बताया कि सामान्य वर्ग के 18 प्रतिशत, ओबीसी वर्ग के 54 प्रतिशत, अजजा वर्ग के 18 प्रतिशत, अजा वर्ग में 9 प्रतिशत, महिला 20 प्रतिशत और पुरुष 80 प्रतिशत ने सदस्यता ग्रहण की। 40 लाख ऑनलाइन सदस्यता हुई। 20 लाख सदस्यता दूरस्थ इलाकों में ऑफलाइन हुई।

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने बताया कि 1 हजार से 3 हजार तक सदस्य कुल 115 लोगों ने बनाए, इसी तरह 3 हजार से 5 हजार तक कुल 50 लोगों ने, 5 हजार से 10 हजार तक कुल 20 लोगों ने, 10 हजार से 20 हजार तक कुल 51 लोगों ने एवं 20 हजार से अधिक कुल 6 लोगों ने सदस्यता के लक्ष्य को पार किया है।

जानिए किस आयु वर्ग के कितने लोगों ने ली सदस्यता
18 से 25 वर्ष के कुल 30 प्रतिशत
26-35 वर्ष तक के 33 प्रतिशत
36-50 वर्ष तक के 26 प्रतिशत
51 से 65 वर्ष तक के 9 प्रतिशत
65 प्लस के 2 प्रतिशत लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।
समारोह में आए सभी लोगों ने छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लिया आनंद
सदस्यता सम्मान कार्यक्रम के बाद नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सदस्यता सम्मान समारोह में आए सभी लोगों ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन- ठेठरी, खुरमी, चीला, फरा, बरा सहित विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने सभी को सदस्यता अभियान की सफलता के लिए बधाई भी दी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश (रामू) रोहरा, रामजी भारती, भरत वर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, टंकराम वर्मा, लखन लाल देवांगन, दयाल दास बघेल, सांसद भोजराज नाग, रूपकुमारी चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधायक धरम लाल कौशिक, रिकेश सेन विक्रम उसेंडी, पुन्नूलाल मोहले, डोमन लाल कोर्सेवाडा, राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, गुरु खुशवंत साहेब, नीलकंठ टेकाम, संपत अग्रवाल, मोतीलाल साहू, प्रेम चंद पटेल, प्रणव कुमार मरपच्ची, दीपेश साहू, भूलन सिंह मरावी, शकुंतला पोर्ते, ईश्वर साहू, पुरंदर मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, भूपेंद्र सवन्नी, निर्मल सिन्हा, चुन्नीलाल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, सरला कोसरिया, लक्ष्मी वर्मा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, सदस्य नवीन दीपक म्हस्के, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सोशल मीडिया संयोजक सोमेश पांडेय, सह संयोजक मितुल कोठारी, राजा पांडेय, शकील अहमद, विकास मरकाम, रमेश ठाकुर , हर्षिता पांडेय, सुनील पिल्लई, अमरजीत सिंह छाबड़ा राजीव अग्रवाल, तुषार चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा सांसद, विधायक, भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: अधिक समर्पित कार्यकर्ताओं उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह भाजपा मुख्यमंत्री निवास सम्मानित

Post navigation

Previous राखी से पहले महतारी वंदन योजना की 18वीं किश्त जारी
Next समृद्ध और खुशहाल किसान – विकसित छत्तीसगढ़ का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

Related Stories

Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records

September 12, 2026
दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

September 12, 2026
नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026

Recent Posts

  • Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records

September 12, 2026
दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

September 12, 2026
नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.