Skip to content
June 12, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • आज का राशिफल, 8 अगस्त 2025 : वृषभ, कन्या और मकर राशि के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन
  • adhytma
  • Feature

आज का राशिफल, 8 अगस्त 2025 : वृषभ, कन्या और मकर राशि के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन

Nkc News Desk August 7, 2025

आज 8 अगस्त दिन शुक्रवार है और आज चंद्रमा का गोचर दिन रात मकर राशि में उत्तराषाढ़ा उपरांत श्रवण नक्षत्र से संचार करेगे। चंद्रमा के इस गोचर से आज सूर्य और बुध के साथ चंद्रमा का समसप्तक योग बनेगा जबकि मंगल के साथ आज चंद्रमा का नवम पंचम योग बनेगा। साथ ही आज के दिन वक्री बुध उदय भी हो रहे हैं। ऐसे में ज्योतिषीय गणना बताती है कि आज का दिन वृषभ, कन्या और मकर राशि के जातको के लिए लाभदायक और शुभ रहने वाला है। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।
aaj ka rashifal 8 august 2025 horoscope today shubh yog giving great benefits to vrishabha kanya and makar rashi
Aaj Ka Rashifal 8 August 2025 : 8 अगस्त का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कन्या और मकर राशि के जातकों के लिए शुभ और लाभदायक रहेगा। सितारों की स्थिति का आकलन करने से मालूम होता है कि चंद्रमा आज मकर राशि में उत्तराषाढा उपरांत श्रवण नक्षत्र से संचार करेंगे। ऐसे में आज के दिन सूर्य, बुध,मंगल और चंद्रमा के बीच शुभ संयोग बनेगा। चंद्रमा का सूर्य और बुध के साथ समसप्तक योग बनेगा जबकि मंगल के साथ नवम पंचम योग बनेगा। इसके साथ ही आज बुध के उदय होने का फायदा भी मिलेगा। तो आइए विस्तार पूर्वक जानते हैं आज का राशिफल।

​मेष राशि, चंद्रमा का गोचर आज आपके लिए शुभ रहेगा
​मेष राशि, चंद्रमा का गोचर आज आपके लिए शुभ रहेगा
मेष राशि के लिए आज चंद्रमा का मकर राशि में गोचर करना शुभ लाभदायक होगा। आपको आज भाग्य कार्यक्षेत्र में सफल और कामयाब बनाएगा। आपके पिता से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा। नौकरी में भी आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आपको आज सामाजिक और पारिवारिक जीवन में सम्मान और सहयोग की प्राप्ति होगी। आपको आज सगे संबंधियों से भी मिलने का मौका मिलेगा। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।

​वृषभ राशि,भाग्य देगा साथ मेहनत का फल पाएंगे
​वृषभ राशि,भाग्य देगा साथ मेहनत का फल पाएंगे
वृषभ राशि से आज चंद्रमा भाग्य स्थान में गोचर करते हुए शुभ स्थिति का निर्माण कर रहे हैं। आपको आज अपने काम में सफलता मिलेगी। पूर्व में किए गए काम और निवेश से आज आपको अच्छा रिटर्न मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होने के संकेत हैं। अगर आपका कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आपको आज सफलता मिलने का योग है। सितारे बताते हैं कि आज आप जीवनसाथी को खुश करने के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। भाई बहनों के बीच भी आज सहयोग बना रहेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ और रोटी खिलाएं।

​मिथुन राशि, कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है
​मिथुन राशि, कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके ऊपर आज काम का दबाव बना रहेगा। कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी आन से आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। आपके सितारे कहते हैं कि आपको आज अपनी कार्य योजनाओं मे भी बदलाव करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको रिश्तों को निभाने के लिए भी समय और धन खर्च करना होगा। बिजनेस के मामले आज का दिन अनुकूल रहेगा, कमाई में वृद्धि होगी।। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आपको आज धार्मिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें और साथ ही आज हरि स्तोत्र का पाठ भी करें।

​कर्क राशि, कोई नया काम शुरू कर सकते है
​कर्क राशि, कोई नया काम शुरू कर सकते है
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सुखद और रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपका कोई अटका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है। नौकरी में आज आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप चाहें तो आज साझेदारी मे कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आज आपको आज भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। माता पिता से भी आप आज लाभ और आशीर्वाद प्राप्त कर पाएंगे। आपके लिए सलाह है कि आज आप प्रबंधन क्षमता का प्रयोग करें फायदा मिलेगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज आर्थिक उन्नति के लिए लक्ष्मी चालीसा अथवा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

​सिंह राशि,उपहार मिलने का योग बना हुआ है
​सिंह राशि,उपहार मिलने का योग बना हुआ है
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आज आपको अपने रिश्तेदारों से कुछ खास उपहार मिल सकता है। आपके दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल आज बना रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम में आज व्यस्त रहेंगे लेकिन इसका आपको आज शुभ परिणाम भी प्राप्त होगा। जो जातक किराना अथवा मिठाई और खानपान से संबंधित काम करते हैं आज उनके काम में तेजी का रुख रहेगा। लेकिन आर्थिक मामलों में आज आपको अपने बढ़ते खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। सितारे कहते हैं कि आज के दिन आपको बड़े भाई से सहयोग मिलेगा लेकिन आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे जिनसे आपको सतर्क रहना होगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु सहित देवी लक्ष्मी की पूजा करें और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

​कन्या राशि,कोई चाहत पूरी होने से खुशी होगी
​कन्या राशि,कोई चाहत पूरी होने से खुशी होगी
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहने वाला है। आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपका काम सुचारू रूप से चलता रहेगा आपको आज किसी पूर्व परिचित अथवा मित्र के द्वारा लाभ मिल सकता है। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होने वाली है। आप आज भाई बहन अथवा जीवनसाथी के लिए कोई गिफ्ट ले सकते हैं जिससे आपके बीच तालमेल और स्नेह बढेगा। आपको आज चतुराई और कलात्मक क्षमता का भी फायदा मिलेगा। किसी पुराने निवेश का भी आज आपको फायदा मिलने का योग बना हुआ है।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।

​तुला राशि,बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा
​तुला राशि,बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा
तुला राशि के लोगों कै लिए आज का दिन कुछ उलझन भरा हो सकता है। आपको अपनी समस्याओं से निपटने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपको अपने रिश्तेदारों से कोई खास उपहार मिल सकता है। आपको आज दोस्तों से भी सहयोग मिलेगा लेकिन सेहत के मामले में आज सितारे नरमी को दर्शा रहे हैं। नौकरीपेशा लोग काम में काफी व्यस्त रहेंगे और आपके काम की सराहना होगी। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज वाणी को संयमित रखें। बच्चों की सेहत को लेकर भी तनाव होने की आशंका है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज दिन की अनुकूलता के लिए गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए।

​वृश्चिक राशि,मानसिक भटकाव रह सकता है
​वृश्चिक राशि,मानसिक भटकाव रह सकता है
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहने वाला है। सितारे कहते हैं कि आपको आज परिश्रम और प्रयास से हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे जिस इन्हें आज अधिकारी वर्ग से भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा। लेकिन आज आपका मानसिक भटकाव भी बना रहेगा जिस पर आपको काबू रखने की जरूरत है। आपको किसी दूर रहने वाले सगे संबंधी का ख्याल आ सकता है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि आज बढ सकती है। कारोबार में आज का दिन आपको लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप आज सरकारी क्षेत्र के काम में भी सफलता प्राप्त कर पाएंगे। लव लाइफ में आज प्रेमी से लंबी बातचीत हो सकती है।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का आपको आज पाठ करना चाहिए।

​धनु राशि, दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा, खर्च भी बना रहेगा
​धनु राशि, दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा, खर्च भी बना रहेगा
आज का दिन धनु राशि वालों के उलझन वाला होगा। आपको काम में सफलता पाने के लिए योजना बनाकर काम करना होगा, किसी वजह से आज आपको कुछ काम को टालना पड़ सकता है। वैसे कारोबार के लिहाज से आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आप आज कोई अच्छी डील प्राप्त कर पाएंगे। साझेदारी के काम में भी आज आप सफलता पाएंगे। आपको कामकाज के साथ ही कुछ जरूरी पारिवारिक कार्यों को भी करना होगा। जीवनसाथी के साथ शाम का समय अच्छा बीतेगा। कोई उपहार मिलने का भी संयोग बना हुआ है। सेहत के मामले में आज आप अपना ध्यान रखें, खानपान में आप आज लापरवाही से बचें।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करना शुभ रहेगा।

​मकर राशि,आपको आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है
​मकर राशि,आपको आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी नये प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकता है। कामकाज में आपको आज सतर्क होकर अपने काम पर ध्यान देना होगा। सितारे कहते हैं कि आज आपको व्यापार में पैसा कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन मे आपके आज तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा आर्थिक मामले में किए गए प्रयास आज सफल होगे। आपको अपने निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का आज संयोग बनेगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आप आनंद ले सकते हैं।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिवजी का दूध से अभिषेक करना शुभ फलदायी होगा।

​कुंभ राशि,परिवार के सहयोग से फायदा मिलेगा
​कुंभ राशि,परिवार के सहयोग से फायदा मिलेगा
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। आपको अपने काम को पूरा करने में आज कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वैसे आज दोस्तों और परिवार के सहयोग का आपको फायदा मिल सकता है। बिजनेस करने वाले जातकों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा लेकिन धैर्य और संयम से काम करना होगा। आपको आज शिक्षा के मामले में भाग्य का सहयोग मिलेगा। आप आज दर्शन और आध्यात्मिक विषयों में भी रुचि लेंगे। किसी कारण से आज छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी की पूजा करें और गणेश चालीसा का पाठ भी करें।

​मीन राशि,आर्थिक प्रयास आज सफल होंगे
​मीन राशि,आर्थिक प्रयास आज सफल होंगे
मीन राशि से आज चंद्रमा का गोचर ग्यारहवें भाव में होना इनके लिए लाभदायक होगा। आपको आज आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। बिजनेस करने वाले जातकों को आज अच्छी कमाई होगी। नौकरी में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपकी पहचान का दायरा भी आज बढ़ने वाला है। पड़ोसियों और मित्रों से आप आज सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आपके लिए सलाह है कि आज आप उतावलेपन में कोई भी निर्णय लेने से बचें। आपको आज पिता और पैतृक पक्ष से भी लाभ मिलने का योग बना हुआ है। खर्च पर कंट्रोल रखना होगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ आपके लिए आज शुभ रहेगा।

Tags: 8 अगस्त 2025 आज का राशिफल

Continue Reading

Previous: आज की तिथि
Next: मनेंद्रगढ़ वनमंडल: DFO के खिलाफ जनप्रतिनिधियों का प्रदर्शन, गड़बड़ी करने का आरोप, तत्काल हटाने की मांग

Related Stories

इबोला वायरस अलर्ट, अफ्रीकी देश से लौटे तीन यात्रियों की स्क्रिनिंग, हेल्थ डिपार्टमेंट ने होम आइसोलेशन पर रखा
  • Feature
  • health

इबोला वायरस अलर्ट, अफ्रीकी देश से लौटे तीन यात्रियों की स्क्रिनिंग, हेल्थ डिपार्टमेंट ने होम आइसोलेशन पर रखा

June 4, 2026
आज की तिथि – जून 02, 2026
  • adhytma

आज की तिथि – जून 02, 2026

June 1, 2026
रासायनिक खादों के भरोसे न बैठें, समय रहते जैविक खाद अपनाएं: विधायक अजय चंद्राकर
  • Feature
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

रासायनिक खादों के भरोसे न बैठें, समय रहते जैविक खाद अपनाएं: विधायक अजय चंद्राकर

May 20, 2026

Recent Posts

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • lekh

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष

June 10, 2026
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • education
  • अन्तर्राष्ट्रीय

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ

June 10, 2026
केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • छत्तीसगढ़

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित

June 8, 2026
उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • health
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

June 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.