रायपुर: सहकार भारती की ओर से 2 दिवसीय राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन का आयोजन पहली बार रायपुर में होने जा रहा. दो दिवसीय राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन 23 और 24 अगस्त को नया रायपुर के जैनम मानस भवन में आयोजित किया जाएगा. 2 दिवसीय राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन में बुनकरों की समस्याओं, उनकी बिगड़ती स्थिति और सहकारी समिति के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी. जिसमें देश भर के लगभग 1000 बुनकर और सहकारी समिति के सदस्य पहुंचेंगे. इस कार्यक्रम के शुभारंभ मौके पर केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ ही केंद्रीय कपड़ा मंत्री के भी आने की चर्चा है. इस कार्यक्रम का दूसरे दिन समापन प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका करेंगे.

आयोजक “सहकार भारती”: सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर उदय जोशी ने बताया कि सहकार भारती के द्वारा रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन 23 और 24 अगस्त को होगा. इस राष्ट्रीय अधिवेशन में बुनकरों की सभी समस्याओं पर विचार किया जाएगा.
मैन्युफैक्चरिंग टेक्निक: अधिवेशन में बुनकरों के लिए नए मैन्युफैक्चरिंग टेक्निक कैसे हो सकता है. इस पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी. देश के बुनकरों को मार्केट की व्यवस्था कैसे मिल पाएगी इस पर भी चर्चा होगी. सहकारी समितियां का पंजीयन कैसे और किस तरीके से आसान होगा इस पर भी विस्तृत चर्चा होगी.
देश के बुनकरों को वर्तमान में जितनी भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इसके बारे में विचार विमर्श करके समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी. इस राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन में 1000 से अधिक बुनकर और सहकारी समिति के लोग मौजूद रहेंगे. बुनकरों का रोल मॉडल किस तरीके से डेवलप कर सकते हैं इस पर भी निर्णय लिया जाएगा. देश में जो बुनकर या सहकारी समिति अच्छा काम करती है उनकी सक्सेस स्टोरी को भी सबके सामने रखा जाएगा: डॉ उदय जोशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सहकार भारती
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह को आमंत्रण: 2 दिवसीय राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन के शुभारंभ के मौके पर केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह को आमंत्रण दिया गया है. केंद्रीय वस्त्र और उद्योग मंत्री गिरिराज किशोर के साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री प्रदेश के सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन 24 अगस्त को होगा. समापन कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका भी शिरकत करेंगे.
