

Raipur. पंडित रवि शंकर शुक्ला वार्ड क्रमांक 34, अहिल्याबाई होलकर चौक पर आज राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया और उन्हें नमन किया गया। सनातन चेतना की शाश्वत प्रतीक, देवाधिदेव महादेव की परम भक्त, कुशल प्रशासक, समर्पण और त्याग की प्रतिमूर्ति, नारी शक्ति की अद्वितीय मिसाल — लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि पर हम सभी ने मिलकर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्री ज्ञानचंद चौधरी (छाया पार्षद), आदरणीय छगन मुद्रा (पूर्व राज्य मंत्री, भाजपा), शंकर नगर मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति जी, सुनील चौधरी जी, मीडिया पैनलिस्ट नरेंद्र निर्मलकर जी, भारत बया जी, संजय कश्यप जी, आकाश तिवारी जी, अविनाश चटर्जी जी, खेमा हिलाल जी, दीनू नेम जी, मनीष साहू जी, गणेश निर्मलकर जी, यादव जी, शंभू नागवंशी जी एवं अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
