Skip to content
October 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • 12वीं बार लाल किले पर तिरंगा लहराएंगे पीएम मोदी, आज टूटने वाला है यह पुराना रिकॉर्ड
  • Feature
  • राष्ट्रीय

12वीं बार लाल किले पर तिरंगा लहराएंगे पीएम मोदी, आज टूटने वाला है यह पुराना रिकॉर्ड

Nkc News Desk August 14, 2025

नई दिल्ली: आज 15 अगस्त यानी जश्न-ए-आजादी का दिन है। पूरा देश आजादी की 79वीं वर्षगांठ मना रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस स्वतंत्रता दिवस पर एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं। वे लगातार 12वीं बार लाल किले पर झंडा फहराएंगे। ऐसा करने वाले वे पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री होंगे। 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद से वे हर साल स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करते आ रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत के बाद यह उनका दूसरा स्वतंत्रता दिवस संबोधन होगा।

पीएम मोदी के नाम एक और रिकॉर्ड
पीएम मोदी ने बीते 25 जुलाई को पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया था। जवाहर लाल नेहरू के बाद इंदिरा गांधी दूसरी ऐसी नेता थीं जिन्होंने सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। लेकिन 25 जुलाई 2025 को पीएम मोदी ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इंदिरा गांधी 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक, 4,077 दिनों तक प्रधानमंत्री रहीं। पीएम मोदी का 25 जुलाई को कार्यकाल 4,078 दिनों का हो गया।
इंदिरा गांधी को छोड़ देंगे पीछे
इंदिरा गांधी के उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के बाद, पीएम मोदी अब अपने 12वें स्वतंत्रता दिवस संबोधन के साथ ही एक और अहम मुकाम हासिल करने जा रहे हैं। वो लाल किले की प्राचीर से दिए गए इंदिरा गांधी के लगातार 11 भाषणों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ेंगे। इस मामले में अब पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे स्थान पर होंगे। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराया है। उन्होंने 17 बार लाल किले से तिरंगा फहराया। इसमें 15 बार लगातार शामिल है।

12वीं बार लाल किले पर झंडा फहराएंगे पीएम मोदी
इंदिरा गांधी जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक, और फिर जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 में अपनी हत्या तक, प्रधानमंत्री पद पर रहीं। कुल मिलाकर, उन्होंने 15 अगस्त को प्रधानमंत्री के रूप में 16 भाषण दिए हैं। वहीं अगर गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री की बात करें तो पीएम मोदी पहले नंबर पर आ गए हैं। इससे पहले, गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों में यह रिकॉर्ड अटल बिहारी वाजपेयी के नाम था। अटल बिहारी वाजपेयी ने 6 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया था।

लाल किले की प्राचीर से इस बार क्या कहेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का यह संबोधन ऐसे समय पर हो रहा है जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को कुछ महीने ही हुए हैं। वहीं विपक्षी दल चुनाव में कथित गड़बड़ियों को लेकर एकजुट होकर उनकी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी इस मौके पर राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास और अपने कार्यकाल में कल्याणकारी मॉडल के विस्तार समेत अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं।

पिछले साल पीएम मोदी का था 98 मिनट का संबोधन
15 अगस्त को पीएम मोदी के भाषणों में हमेशा उस समय के प्रमुख मुद्दे और उनके कार्यकाल में देश के विकास पर चर्चा होती है। वे अकसर नीतिगत पहलों या नई योजनाओं की घोषणा भी अपने संबोधन में करते हैं। पिछले साल 15 अगस्त को अपने 98 मिनट के संबोधन में, उन्होंने वर्तमान ‘सांप्रदायिक’ और ‘भेदभाव’ को बढ़ावा देने वाली संहिता के बजाय एक ‘धर्मनिरपेक्ष’ नागरिक संहिता और एक साथ चुनाव कराने की स्पष्ट वकालत की थी।

Tags: 12वीं बार लाल किले तिरंगा लहराएंगे पीएम मोदी

Post navigation

Previous गुरु बालकदास साहेब जयंती का भव्य आयोजन 16 अगस्त को अमसेना में – गुरु परंपरा, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का अद्वितीय संगम
Next आज की तिथि

Related Stories

Shallu Jindal Named ‘CSR Person of the Year’ for Work in Women’s Health and Empowerment
  • health
  • राष्ट्रीय

Shallu Jindal Named ‘CSR Person of the Year’ for Work in Women’s Health and Empowerment

October 21, 2026
शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित
  • health
  • life style
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित

October 21, 2026
Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026

Recent Posts

  • चक्रवात और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित कर सकेंगे कलेक्टर
  • छत्तीसगढ़: पीएम-जनमन योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक पीवीटीजी लाभार्थियों तक पहुँचीं मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से दी शिकस्त, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराया
  • आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ
  • पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

चक्रवात और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित कर सकेंगे कलेक्टर
  • छत्तीसगढ़

चक्रवात और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित कर सकेंगे कलेक्टर

October 27, 2026
छत्तीसगढ़: पीएम-जनमन योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक पीवीटीजी लाभार्थियों तक पहुँचीं मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं
  • health
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पीएम-जनमन योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक पीवीटीजी लाभार्थियों तक पहुँचीं मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं

October 25, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से दी शिकस्त, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराया
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से दी शिकस्त, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराया

October 24, 2026
आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ
  • छत्तीसगढ़

आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ

October 24, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • चक्रवात और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित कर सकेंगे कलेक्टर
  • छत्तीसगढ़: पीएम-जनमन योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक पीवीटीजी लाभार्थियों तक पहुँचीं मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से दी शिकस्त, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराया
  • आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ
  • पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.