Raipur. मंच पर तो हर कोई खड़ा होता है, लेकिन जो स्वतंत्रता दिवस जैसे पावन अवसर पर भी बच्चों के साथ खड़ा नज़र आता है, वही असली जननायक कहलाने का हकदार होता है। विधायक पुरंदर मिश्रा जी ने आज़ादी के पर्व पर बच्चों के बीच रहकर जिस सादगी, अपनापन और संवेदनशीलता का परिचय दिया है, वह उन्हें सचमुच जनता के दिलों का नेता बनाता है। बच्चों के साथ समय बिताना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने का माध्यम है। इसीलिए कहा जा सकता है कि विधायक पुरंदर मिश्रा जी केवल राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के सच्चे हितैषी और जननायक हैं।

