आज रायपुर के WRS कॉलोनी में धर्म जागरण अभियान के तहत भव्य जन-जागरण रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली के माध्यम से सनातन धर्म के सिद्धांतों का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस पावन अवसर पर पार्षद खगपति सोनी, पार्षद महेश ध्रुव, भाजपा महामंत्री महेश बघेल सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुजन एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

