(MOTN) Survey सामने आ गया है। इस सर्वे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की पॉपुलैरिटी में बड़ी छलांग लगाई है। फरवरी 2025 में जहां उनकी लोकप्रियता दर 39% थी, वहीं अगस्त 2025 में यह बढ़कर 41.9% हो गई। यानी महज़ छह महीनों में उनकी लोकप्रियता में 2.9% की बढ़ोतरी हो गई। यह उछाल उन्हें देश के बड़े राज्यों के मुख्यमंत्रियों में दूसरे स्थान पर ले आया है।

सर्वे के मुताबिक, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा 44.6% समर्थन के साथ सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने हुए हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय हैं, जिन्हें 41.9% समर्थन मिला है।
अन्य बड़े राज्यों की स्थिति
गुजरात: भूपेंद्र पटेल – 40.7% (फरवरी में 54%)
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ – 40.4% (फरवरी में 37%)
आंध्र प्रदेश: चंद्रबाबू नायडू – 38.1% (फरवरी में 47%)
मध्य प्रदेश: मोहन यादव – 39.2% (फरवरी में 38%)
ओडिशा: मोहन चरण मांझी – 34.2% (फरवरी में 39%)
पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी – 30.1% (फरवरी में 46%)
पंजाब: भगवंत मान – 29.9% (फरवरी में 17%)
विष्णु देव साय की लोकप्रियता क्यों बढ़ी?
राजनीतिक पंडितों का मानना हैं कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की लोकप्रियता बढ़ने के पीछे उनकी सुशासन और जनता से सीधा संवाद अहम कारण हैं।
सुशासन तिहार 2025: इस अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में आम लोगों से सीधा संवाद किया गया और उनकी शिकायतों का तुरंत निपटारा किया गया।
e-Office सिस्टम: प्रशासनिक कामकाज को डिजिटल बनाने से फैसले लेने की गति बढ़ी और पारदर्शिता आई।
यह सर्वे सिर्फ छत्तीसगढ़ की राजनीति तक सीमित नहीं है। इसके नतीजे नेशनल लेबल पर भी संदेश देते हैं। जहां गुजरात, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों में मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता घटी है, वहीं छत्तीसगढ़ के CM की लोप्रियता बढ़ी है। यह साबित करता है कि जनता अब सिर्फ वादों से नहीं, बल्कि कामकाज, विकास और प्रशासनिक एफिशिएंसी से नेताओं का मूल्यांकन कर रही है।
अगस्त 2025 के MOTN सर्वे ने साफ कर दिया है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अब न केवल राज्य स्तर पर मजबूत पकड़ बना चुके हैं, बल्कि बड़े राज्यों के मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में भी टॉप पर पहुंच गए हैं।
