Skip to content
October 16, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • धमतरी में क्राइम पर लगाम लगाएंंगे सरपंच, 108 ग्राम पंचायत में शुरू होगा “मेरा गांव मेरा अभियान”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धमतरी में क्राइम पर लगाम लगाएंंगे सरपंच, 108 ग्राम पंचायत में शुरू होगा “मेरा गांव मेरा अभियान”

Nkc News Desk September 2, 2025

धमतरी: नशा नाश का जड़ है और इसे खत्म करना बेहद जरूरी है. इसी उद्देश्य को लेकर अब धमतरी में सरपंच सामने आ गए है. बढ़ते आपराधिक मामलों को लेकर अब सरपंच संघ की अनोखी पहल सामने आ रही है. कुरूद क्षेत्र के 108 ग्राम पंचायत के सरपंच अपनी इस पहल से नशा मुक्ति का अभियान चलाएंगे जिसका नाम रखा गया है “मेरा गांव मेरा अभियान”. इस अभियान को लेकर सरपंच संघ ने कलेक्टर से मुलाकात की और मॉडल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने के लिए आवेदन सौंपा.

मेरा गांव मेरा अभिमान: कुरूद क्षेत्र के सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को आवेदन के माध्यम से बताया कि कुरूद जनपद पंचायत के 108 सरपंचों के सामूहिक प्रयास से एक जनजागरण अभियान “मेरा गांव मेरा अभिमान” शुरू करने का निर्णय लिया गया है. इस अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर नशा मुक्ति आंदोलन शुरू किया जाएगा. युवाओं को नशामुक्त करने जनजागरण रैली, शपथ ग्रहण, दीवार लेखन, नुक्कड़ नाटक और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा.

सरपंच संघ की कलेक्टर से मुलाकात
समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में काम: भाटागांव ग्राम पंचायत की सरपंच पुष्पलता साहू ने बताया कि उनका उद्देशय कुरुद ब्लॉक को नशामुक्त बनाना है. इसलिए सरपंच संघ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ मिलकर वे शासन प्रशासन से मदद मांगने पहुंचे. उन्होंने कहा कि पूरे समाज को नशामुक्त बनाया जाएगा. महिला सरपंच ने बताया कि उन्होंने अपने ग्राम पंचायत में नशा मुक्ति को लेकर क्षेत्र में जन जागरूकता, दीवार लेखन, मुनादी जैसे आयोजन करवाया. समाज में मुखिया की बैठक लेकर आरोपियों को दंड देने का प्रावधान है. जिससे भाटागांव ग्राम पंचायत में काफी सुधार दिख रहा है.

धमतरी में नशामुक्ति के लिए “मेरा गांव मेरा अभियान (ETV Bharat Chhattisgarh)
नशे के कारण ही क्राइम बढ़ रहा है. बच्चे नशे की चपेट में आ रहे हैं. स्कूली बच्चे भी इसके कारण उग्र हो रहे हैं-पुष्पलता साहू, सरपंच, ग्राम पंचायत भाटागांव

108 ग्राम पंचायत नशा मुक्ति के लिए चलाएंगे मोर गांव मोर अभियान कार्यक्रम: सरपंच टिकेश कुमार साहू का कहना है कि धमतरी जिले के युवा बर्बाद ना हो. युवा अपनी सोच को अच्छी चीजों में लगाए. स्कूल के बच्चे और लड़कियां भी नशा कर रही है. पहले गिने चुने लोग नशा करते थे लेकिन अभी 100 प्रतिशत लोग नशे के चंगुल में है. इसलिए गांव से ही नशा मुक्ति की शुरुआत क रहे हैं. शासन स्तर पर गाइडलाइन जारी कर पंचायत की सामूहिक सहभागिता से इस पर काम किया जाए. निश्चित ही इस अभियान से गांव नशा मुक्त और स्वच्छ नजर आने लगेगा.

धमतरी के कुरुद ब्लॉक को नशामुक्त करने की पहल
कुरूद विधानसभा अंतर्गत 108 ग्राम पंचायतों में नशा मुक्ति के लिए एक अभियान चलाया जाएगा-

टिकेश कुमार साहू, सरपंच

सरपंच हरिशंकर साहू ने कहा कि नाबालिग और युवा पीढ़ी नशाखोरी से ग्रस्त है. इस नशा को रोककर समाज को पटरी पर लाने के लिए कलेक्टर से मिले थे. पहले मॉडल के रूप में कुरुद जनपद के 108 सरपंच को इस मुहिम को चलाया जाएगा. उसके बाद जिलास्तर पर शुरू किया जाएगा.

कुरुद के गांवों को स्वच्छ करने की भी मुहिम (ETV Bharat Chhattisgarh)
नशामुक्ति के साथ गांव को स्वच्छ बनाने पर भी जोर: सरपंच संघ ने स्वच्छ ग्राम अभियान की गहिला कमांडो व ग्रीम आर्मी की सक्रिय भागीदारी के नेतृत्व में गांवों को स्वच्छ बनाने की भी योजना रखी है. जिसके अंतर्गत ग्रामीण अंचल में प्रगतिशील वातावरण निर्मित करना और स्वच्छता व जनजागरूकता के माध्यम से गांव को आदर्श स्वरूप प्रदान करना है. इसमें महिला शक्ति को अग्रणी भूमिका प्रदान कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास होगा.

गांव को स्वच्छ बनाने स्वच्छ ग्राम अभियान ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM) आधारित कार्ययोजना, कचरा संग्रहण, प्लास्टिक मुक्त गांव, सार्वजनिक स्थानों की नियमित स्वच्छता के लिए महिला कमांडो की भूमिका तय की जाएगी. ग्रीन आर्मी की भूमिका युवा स्वयंसेवकों द्वारा पौधों की देखरेख स्वच्छता पर सतत निगरानी एवं गली मोहल्लों में व्यवहार परिवर्तन हेतु जनजागरूकता किया जाएगा. पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण वन विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन में प्रत्येक ग्राम पंचायत में निर्धारित क्षेत्रवार पौधारोपण कर ‘ग्रीन कॉरिडोर’ की स्थापना करना है.

जिला पंचायत अध्यक्ष ने की सरपंच संघ के योजना की तारीफ

जिला पंचायत अध्यक्ष ने की सरपंच संघ के योजना की तारीफ: जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने बताया कि नशा आज बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है. आज की युवा पीढ़ी नशे की चपेट है जिससे ये चिंता का विषय है कि अगली पीढ़ी का क्या होगा. धमतरी जिले में कई ऐसी घटनाएं हो रही है जो मानवता के लिए विनाशकारी है. इस पर लगाम लगना जरूरी है. इसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिए. कुरुद ब्लॉक के सरपंच संघ के प्रतिनिधि एक योजना लेकर पहुंचे थे. उनकी सोच है कि मेरा गांव मेरा अभिमान के तहत नशा मुक्ति पर काम कर रहे हैं.

अरुण सार्वा ने आगे बताया स्वच्छ ग्राम पर भी काम किया जा रहा है. गांव गांव में पेड़ पौधे लगाने को लेकर भी ग्राम पंचायत स्तर पर काम किया जा रहा है. पूरी प्लानिंग के तहत काम किया जा रहा है.

धमतरी कलेक्टर ने कहा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलेगा अभियान
एक सुंदर उद्देश्य के साथ सरपंच प्रतिनिधि इस पर काम कर रहे हैं. हर गांव के सरपंच अपने अपने ग्राम पंचायत को सुधारने की दिशा में काम कर रहे हैं- अरुण सार्वा, जिला पंचायत अध्यक्ष

कलेक्टर ने दिलाया हर मदद का भरोसा: वहीं सरपंच संघ के प्रतिनिधियों से मिलने के बाद कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि बहुत ही अच्छा प्रोजेक्ट कुरूद के सरपंच संघ ने बनाया है. नशा मुक्ति और स्वच्छ गांव बनाने का यह प्रोजेक्ट काफी अच्छा है. हम भी इस पर विचार करेंगे. इस पर एक्शन प्लान तैयार कर इस पायलट प्रोजेक्ट को तैयार किया जाएगा.

Tags: "मेरा गांव मेरा अभियान" 108 ग्राम पंचायत क्राइम पर लगाम धमतरी सरपंच

Post navigation

Previous छग में गरीब बच्चों का नामी स्कूलों में पढ़ने का सपना होगा पूरा
Next छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ बस ऑपरेटर ने सर्वसम्मति से उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा को संरक्षक नियुक्त किया

Related Stories

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026

Recent Posts

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर

October 12, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.