रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर है। अब भूपेश सरकार किसानों से 15 की जगह 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान ख़रीदेगी। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं के सशक्तिकरण के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए हमने निर्णय लिया है कि अब सरकार किसानों से 15 की जगह 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान ख़रीदेगी।

