Skip to content
September 11, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • नगर पंचायत इंदौरी में अधोसंरचना निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की सौगात: विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री का जताया आभार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगर पंचायत इंदौरी में अधोसंरचना निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की सौगात: विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री का जताया आभार

Nkc News Desk September 10, 2025

कबीरधाम: पंडरिया विधानसभा विधायक भावना बोहरा की सक्रियता एवं क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर प्रयासों से पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण अंचलों और नगरों में अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात मिल रही है।

सोमवार को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा सड़क, हाईमास्क लाइट, रंगमंच निर्माण, नाली निर्माण जैसे विभिन्न अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 57 लाख 72 हजार रुपए की स्वीकृति अधोसंरचना मद के अंतर्गत मिली है। इस सौगात के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त कर नगरवासियों को विकास कार्यों की सौगात के लिए बधाई दी है।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास हेतु हमारा प्रयास निरंतर जारी है। जनता को मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ मिले, उनका जीवन स्तर बेहतर हो, हमारे ग्रामीण क्षेत्र और नगर विकसित बनें एवं क्षेत्र की आर्थिक प्रगति हो इसी लक्ष्य और उद्देश्य के साथ प्रदेश की डबल इंजन भाजपा सरकार कार्य कर रही है।

नगर पंचायत इंदौरी में प्रकाश व्यवस्था, सड़क, नाली, रंगमंच और सौन्दर्यीकरण जैसे विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 57 लाख 72 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है इसके पूर्व भी करोड़ों के विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति भी नगर पंचायत इंदौरी को मिली है जिससे क्षेत्र में जनसुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित हुआ है।

हाल ही में इंदौरी में मिनी स्टेडियम के निर्माण हेतु 2 करोड़ वहीं शिक्षा,स्वास्थ्य,सौन्दर्यीकरण, मूलभूत सुविधाओं एवं विभिन्न अधोसंरचना निर्माण और विकास कार्यों के लिए अबतक 10 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति नगर पंचायत इंदौरी के विकास को नई गति दे रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हमारे पंडरिया विधानसभा में भी पांच वर्षों तक कांग्रेस के शासनकाल में जो विकास कार्य ठप्प पड़े थे वह अब तीव्र गति से हो रहें हैं। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी उनकी आकाँक्षाओं के अनुरूप किया जा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास से लेकर सौन्दर्यीकरण व प्रकाश व्यवस्था की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। वहीं हमारे शहरी क्षेत्रों में भी व्यावसायिक गतिविधियों को गति देने के लिए अधोसंरचना विकास व सौन्दर्यीकरण, चौक-चौराहों का निर्माण तथा सुगम आवागमन के लिए सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास, सौन्दर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ डबल इंजन भाजपा सरकार द्वारा विकास कार्यों की सौगात जनता को लगातार मिल रही है।

कुल 19 विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण हेतु मिली स्वीकृति

नगर पंचायत इंदौरी में कुल 19 विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद अंतर्गत स्वीकृति मिली है। जिसके तहत गांधी चौरा पुराना बाजार चौक रंग मंच निर्माण, वार्ड क्रं. 12 में मेन रोड से अटल परिसर वार्ड तक स्ट्रीट लाईट, मेन रोड चौक के पास मोर इंदौरी चौक निर्माण, वार्ड क्रं. 10 में मेन रोड से नहर पारा एवं रत्न साहू के घर तक स्ट्रीट लाईट, वार्ड क्रं. 02 में लाला चन्द्रवंशी के मकान से नहर पारा तक झलमला रोड स्ट्रीट लाईट, वार्ड क्रं. 07 में पुराना बाजार चौक से नगर पंचायत से मानिकचौरी रोड तक स्ट्रीट लाईट, अटल परिसर से मुख्य चौक तक स्ट्रीट लाईट, मेन रोड से नहर पार होते हुए रत्न राहू के घर तक स्ट्रीट लाईट, वार्ड क्रं. 13 मंगीलाल के घर से कुंआ तक एवं छोटे रगरा के पास नाली निर्माण, संतोष डहरिया से भुनी गोंड एवं मेन बस स्टैण्ड से कोसमंदा पुल तक हाफ राउण्ड नाली निर्माण, शासकीय बोर से कुमार टेलर के घर तक हाफ राउण्ड नाली निर्माण, छोटे रगरा से गुरु घासीदास मंदिर से शिवकुमार धृतलहरे के घर तक हाफ राउण्ड नाली निर्माण, वार्ड क्रं. 02 में नहर चौक के पास हाईमास्क लाईट, वार्ड क्रं. 12 में पुराना सोसायटी चौक के पास हाई मास्क लाईट, वार्ड क्रं. 11 में इंदिरा आवास के पास हाईमास्क लाईट, वार्ड क 09 जिनेन्द्र गुरूजी के घर के पास हाईमास्क लाईट, गुरुघासीदास मंदिर के पास हाईमास्क लाईट, अटल परिसर के पास हाईमास्क लाईट, छोटे रगरा में गुरूघासी दास मंदिर से शिवकुमार धृतलहरे के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य शामिल हैं।

Tags: अधोसंरचना निर्माण डेढ़ करोड़ रुपए की सौगात नगर पंचायत इंदौरी विधायक भावना बोहरा

Post navigation

Previous सचिन पायलट को मिला शिकायतों का उपहार: वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप
Next सराफा व्यापारी की 11 करोड़ से अधिक की ज्वेलरी को रोककर वसूली करने के आरोप में टीआई समेत 3 को तत्काल सस्पेंड

Related Stories

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026
कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026

Recent Posts

  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026
कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.