Skip to content
October 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • अधर में पीएम आवास योजना, कोरबा में सैकड़ों मकान अब भी खाली
  • Uncategorized

अधर में पीएम आवास योजना, कोरबा में सैकड़ों मकान अब भी खाली

Nkc News Desk November 22, 2025
  •  लोग नहीं ले रहे दिलचस्पी
    कहीं सुविधाएं अधूरी हैं तो कहीं स्लम एरिया के लोग अपनी बस्ती नहीं छोड़ना चाह रहे. देखिए ये रिपोर्टकोरबा: जिले में गरीबों को पक्का मकान देने वाली महत्वकांक्षी योजना की परिकल्पना पूरी नहीं हो पा रही है. नगर पालिक निगम के तहत आने वाले 5 से 6 स्लम बस्तियों के लोगों को विस्थापित कर एक सर्वसुविधायुक्त कॉलोनी में शिफ्ट करने की योजना अभी भी अधूरी है. हालांकि भवन निर्माण को आधा दशक बीत चुका है.

आधे मकान खाली: निगम क्षेत्र के दादर में ही 130 करोड़ की लागत से 2784 पीएम आवास का निर्माण किया है. जहां के मकान लोगों को आवंटित तो हुए, लेकिन यहां रहने कोई नहीं आया है. आधे मकान खाली पड़े हैं, जो अब जर्जर होने की ओर भी आगे बढ़ रहे हैं. इसी तरह कॉर्पोरेशन (जमनीपानी साडा कॉलोनी) के मकान भी जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं. यहां तो खिड़की दरवाजे भी चोरी हो रहे हैं.

PM आवास के सैकडों मकान अब भी खाली (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
लोगों की दिलचस्पी नहीं: डीएमएफ फंड से नए सिरे से कॉर्पोरेशन के मकानों में बाउंड्री वॉल और खिड़की दरवाजे लगाए जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि काम पूर्ण हो जाने के बाद इसका नए सिरे से आवंटन किया जाएगा. इसके अलावा भी मकानों के आवंटन के लिए लगातार विज्ञापन निकले जा रहे हैं. लेकिन लोग दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं.

स्लम बस्तियों के लिए थी दादर की परियोजना: नगर पालिक निगम कोरबा का क्षेत्रफल 215 वर्ग किलोमीटर है. यह छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा नगर पालिक निगम है. यहां अधिसूचित मलिन बस्तियों की संख्या 62, जबकि अघोषित मलिन बस्तियों की संख्या 41 है. जबकि स्लम बस्तियों की आबादी 46 फीसदी है. निगम के कई इलाके ऐसे हैं, जहां पक्का मकान तो दूर मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं है.

पैसे नहीं मिलने से अटकी योजना: दादर में 130 करोड़ की लागत से पीएम आवास योजना के तहत एक बड़ी कॉलोनी का निर्माण हुआ. निजी बिल्डर की कॉलोनी की तरह ही यहां पीएम आवास का निर्माण शुरू हुआ था. कुल 2784 मकानों का निर्माण 3 मंजिला इमारतों में विभाजित किया गया था. इसमें कुल 56 ब्लॉक हैं. यहां बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से लैस कॉलोनी बनाने की योजना थी. जो जुलाई 2019 में शुरू हुई थी. स्लम बस्तियों के हितग्राहियों को जुलाई 2022 तक यहां शिफ्ट कर देने का लक्ष्य था. अब पैसे नहीं मिल पाने के कारण यह योजना अटक गई है.

बदला गया नियम: दादर के पीएम आवास के मकान अब भी बड़े पैमाने पर खाली हैं. स्लम बस्तियों के लोगों के लिए बनी इस स्कीम के तहत चिन्हित लोग जब सामने नहीं आए, वह अपना बस्ती वाला मकान छोड़कर यहां विस्थापित नहीं हुए, तब नियम को बदल गया. मोर आवास मोर अधिकार शहरी पीएम आवास योजना 2.0 लॉन्च की गई. जिसके तहत अब ऐसा कोई भी व्यक्ति जिसकी पारिवारिक आय 3 लाख रुपये या इससे कम हो. वह इन मकानों को खरीद सकता है.

कोरबा में पीएम आवास से जुड़े तथ्य

निगम क्षेत्र में पीएम आवास के कुल मकान- 3265
मकान जिनका निर्माण पूर्ण किया गया- 945
मकान जिन्हें हितग्राहियों में आवंटित किया गया- 1674(51%)
मकान जिनमें लोगों ने रहना शुरू किया- 376
आसान किस्तों में पैसे निगम को चुकाए जाने हैं. 400 स्क्वायर फीट के एक बीएचके मकान की कीमत 3 लाख 25 हजार है. शहर या इसके आसपास इस कीमत पर मकान मिलना भी आसान नहीं है. इस योजना के लॉन्च होने के बाद भी लोग काफी कम तादाद में निगम पहुंच रहे हैं, हालांकि मोर आवास मोर अधिकार योजना के बाद पहले से काफी लोगों ने मकान को खरीदा है. जिन्हें मकान आवंटित भी कर दिया गया है. कुछ लोगों ने कब्जा भी प्राप्त कर लिया है.

मुड़ापार कॉलोनी सबसे अधिक आबाद: पीएम आवास योजना के तहत नगर पालिक निगम कोरबा में मुड़ापार, कॉर्पोरेशन, पुष्पपल्लव (लाटा), रामपुर और दादर में मकानों का निर्माण किया है. इसमें से सबसे ज्यादा आबाद मुड़ापार की कॉलोनी है. जहां लगभग सभी लोगों ने आवंटन प्राप्त कर लिया है और रहना भी शुरू कर दिया है. इस कॉलोनी को भी मुड़ापार के स्लम बस्ती में रहने वाले लोगों के लिए बनाया गया था. जिन्हें अपना मकान छोड़कर यहां शिफ्ट किया जाना था. मुड़ापार की पीएम आवास कॉलोनी पीएम आवास के तहत सभी परियोजना के मकानों में से सबसे अधिक आबाद कॉलोनी है.

जारी किया जाता है विज्ञापन: नगर पालिका निगम में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभारी अधीक्षण अभियंता सुरेश बरुआ ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत निर्मित मकान के आवंटन के लिए समय पर विज्ञापन जारी किया जाता है. कोई भी व्यक्ति जिसकी परिवार की सालाना आय 3 लाख या इससे कम हो वो इसे ले सकता है. मकान के दाम 3 लाख 25 हजार है. मकान अभी भी खाली बचे हुए हैं. कुछ मकान अधूरे भी हैं, जहां काम तेजी से चल चल रहा है. जिन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा. लोगों से लगातार अपील भी की जाती है कि मकान कम दाम में मिल रहे हैं, वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

Tags: अधर में पीएम आवास योजना कोरबा में सैकड़ों मकान अब भी खाली

Post navigation

Previous राज्यपाल श्री रमेन डेका खैरागढ़ महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल
Next SIR फार्म में महिला किसका लिखेंगी नाम? पति या फिर पिता, जानें क्या है चुनाव आयोग का निर्देश

Related Stories

यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग
  • Uncategorized

यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग

August 22, 2026
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में CM साय के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल
  • Uncategorized

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में CM साय के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल

August 14, 2026
  • Uncategorized

August 11, 2026

Recent Posts

  • स्कूलों में लगेगा शुगर-कैलोरी बोर्ड : बच्चों को बताया जाएगा जंक फूड का खतरा, बाल आयोग ने की अनुशंसा
  • बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान: अदाणी फाउंडेशन ने बाँटे सहायक उपकरण
  • महाराष्ट्र में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव
  • शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
  • चार पीढ़ियों से साथ रह रहे संयुक्त परिवारों का लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन ने किया सम्मान

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

स्कूलों में लगेगा शुगर-कैलोरी बोर्ड : बच्चों को बताया जाएगा जंक फूड का खतरा, बाल आयोग ने की अनुशंसा
  • छत्तीसगढ़

स्कूलों में लगेगा शुगर-कैलोरी बोर्ड : बच्चों को बताया जाएगा जंक फूड का खतरा, बाल आयोग ने की अनुशंसा

October 6, 2026
बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान: अदाणी फाउंडेशन ने बाँटे सहायक उपकरण
  • छत्तीसगढ़

बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान: अदाणी फाउंडेशन ने बाँटे सहायक उपकरण

October 5, 2026
महाराष्ट्र में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव

October 4, 2026
शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
  • education
  • छत्तीसगढ़

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

October 4, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • स्कूलों में लगेगा शुगर-कैलोरी बोर्ड : बच्चों को बताया जाएगा जंक फूड का खतरा, बाल आयोग ने की अनुशंसा
  • बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान: अदाणी फाउंडेशन ने बाँटे सहायक उपकरण
  • महाराष्ट्र में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव
  • शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
  • चार पीढ़ियों से साथ रह रहे संयुक्त परिवारों का लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन ने किया सम्मान
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.