Skip to content
October 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • ओरछा में खुलेगा तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्र: वन मंत्री केदार कश्यप
  • Feature
  • व्यापार

ओरछा में खुलेगा तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्र: वन मंत्री केदार कश्यप

Nkc News Desk November 24, 2025

52.02 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण और 16.53 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

रायपुर, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा नारायणपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान विकासखण्ड ओरछा में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। मंत्री श्री कश्यप ने यहां 52.02 लाख रुपये की लागत वाले निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 16 लाख 53 हजार रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्र को विकास की सौगात दी।

मंत्री श्री कश्यप ने ग्राम ईरकभट्टी में स्वास्थ्य भवन के लिए 28 लाख 51 हजार रूपए और ग्राम मोहंदी में स्वास्थ्य भवन के लिए 28 लाख 51 हजार रुपये का लोकार्पण किया। जनपद पंचायत कार्यालय के सामने टॉ-वॉल, फेंसिंग एवं अन्य आवश्यक निर्माण के लिए 10 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग, बैडमिंटन-बॉलीबॉल कोर्ट एवं मैदान समतलीकरण के लिए 6 लाख 53 हजार रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

ओरछा में बनेगा तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्र

कार्यक्रम में मंत्री श्री कश्यप ने ओरछा में तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्र स्थापित करने की घोषणा की। यह केंद्र बस्तर की सांस्कृतिक विरासत,वन-संपदा संरक्षण और पारंपरिक तेंदूपत्ता संग्रहण की ऐतिहासिक प्रक्रिया को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही यह स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं प्रशिक्षण के नए अवसर भी प्रदान करेगा।

इस अवसर पर मंत्री श्री कश्यप से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं ने खेल कोच की मांग रखी। मंत्री श्री कश्यप ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कौशल विकास और प्लेसमेंट गतिविधियों को और अधिक तेज एवं प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त हों।

अबूझमाड़ मल्लखंभ के खिलाड़ियों ने देश-विदेश में नारायणपुर का नाम रोशन

मंत्री श्री कश्यप ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्य के गठन और बस्तर ओलंपिक से जुड़े प्रश्न पूछे। उन्होंने सही उत्तर देने वाले बच्चों को नकद राशि और चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी से बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। अबूझमाड़ मल्लखंभ के खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी आज देश-विदेश में नारायणपुर का नाम रोशन कर रहे हैं।

गांवों तक विकास पहुँचाना सरकार की प्रतिबद्धता

मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि शासन की नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से आज दुर्गम क्षेत्रों तक सभी मूलभूत सुविधाएँ पहुँच रही हैं। उन्होंने महिलाओं से महतारी वंदन योजना की जानकारी ली और बताया कि तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि बढ़ाकर 5500 रुपये कर दी गई है। उन्होंने अधिकारियों को छात्रों के लिए करियर मार्गदर्शन शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

धान उपार्जन केंद्र ओरछा का किया निरीक्षण, किसानों का किया सम्मान

धान खरीदी केंद्र ओरछा में मंत्री श्री कश्यप ने किसानों का आत्मीय स्वागत किया समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल और पारदर्शी प्रक्रिया से संतुष्ट किसान बंजाराम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। मंत्री श्री कश्यप ने मॉइस्चर मीटर से धान की नमी जांचा, धान की तौल प्रक्रिया देखी और किसानों की सुविधाएँ सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान किसान बंजाराम ने 40 क्विंटल धान बेचा। इस अवसर पर श्री रूपसाय सलाम, श्री नारायण मरकाम, संध्या पवार, गुड्डू उसेण्डी, राकेश उसेण्डी, पंकज जैन, कोंगे एवं डुंगा के सरपंच अधिकारीए कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags: ओरछा केदार कश्यप खुलेगा तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्र वन मंत्री

Post navigation

Previous देश की राजधानी दिल्ली में Chhattisgarh की लोक संस्कृति का भव्य प्रदर्शन
Next CM विष्णु देव साय की बस्तर अंचल को बड़ी सौगात,  वन मंत्री केदार कश्यप ने  जताया आभार

Related Stories

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
भारत के सबसे बड़े रईस बने गौतम अडानी!
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

भारत के सबसे बड़े रईस बने गौतम अडानी!

September 24, 2026

Recent Posts

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर

October 12, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.