Skip to content
October 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • भारत ने खींच लिया हाथ तो अंधेरे में डूब जाएगा बांग्लादेश, बिजली का ‘स्विच’ गौतम अडानी पास!
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

भारत ने खींच लिया हाथ तो अंधेरे में डूब जाएगा बांग्लादेश, बिजली का ‘स्विच’ गौतम अडानी पास!

Nkc News Desk December 25, 2025

बांग्लादेश इन दिनों भारी ऊर्जा संकट के मुहाने पर खड़ा है. वहां की मौजूदा सियासी हलचल और भारत के खिलाफ हो रही बयानबाजी के बीच एक कड़वी सच्चाई यह भी है कि बांग्लादेश की ‘रोशनी’ की डोर काफी हद तक भारत के हाथों में है. अगर कूटनीतिक रिश्तों में थोड़ी भी खटास बढ़ी और इसका असर व्यापार पर पड़ा, तो पड़ोसी मुल्क का एक बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब सकता है. हालात यह हैं कि वहां की बिजली आपूर्ति के लिए भारत अब सिर्फ एक पड़ोसी नहीं, बल्कि एक ‘लाइफलाइन’ बन चुका है.

हर 100 यूनिट में 17 यूनिट बिजली भारत की देन
बांग्लादेश सरकार के अपने आंकड़े बताते हैं कि वहां बिजली की निर्भरता भारत पर किस कदर बढ़ गई है. पिछले साल के मुकाबले भारत से बिजली का आयात करीब 70 फीसदी बढ़ा है. मतलब कि बांग्लादेश में इस्तेमाल होने वाली कुल बिजली में भारत की हिस्सेदारी अब 17 फीसदी तक पहुंच गई है, जो कुछ समय पहले तक महज 9.5 फीसदी थी. यानी आज की तारीख में वहां जलने वाले हर 100 बल्बों में से 17 बल्ब भारत से भेजी गई बिजली से रोशन हो रहे हैं. मौजूदा समय में क्रॉस-बॉर्डर समझौतों के तहत बांग्लादेश भारत से औसतन 2,200 से 2,300 मेगावाट बिजली हर दिन ले रहा है.

अडानी के ‘पावर’ पर टिकी है सप्लाई
इस पूरी सप्लाई चेन में सबसे बड़ा नाम गौतम अडानी की कंपनी ‘अडानी पावर’ का है. भारत से बांग्लादेश जाने वाली बिजली का सबसे बड़ा हिस्सा, यानी करीब 1,496 मेगावाट बिजली अकेले अडानी पावर के झारखंड स्थित गोड्डा प्लांट से सप्लाई होती है. यह आंकड़ा कितना बड़ा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह बांग्लादेश की कुल जरूरत का एक बड़ा हिस्सा है. इसके अलावा एनटीपीसी (NTPC) और पीटीसी इंडिया (PTC India) जैसी सरकारी और निजी कंपनियां भी सप्लाई में मदद करती हैं, लेकिन अडानी पावर का हिस्सा इसमें सबसे अहम है. ऐसे में अगर तकनीकी या राजनीतिक वजहों से यह सप्लाई चेन प्रभावित होती है, तो बांग्लादेश के ग्रिड का संतुलन बिगड़ना तय है.

घरेलू गैस और कोयले ने भी छोड़ा साथ
एक समय था जब बांग्लादेश अपनी बिजली का दो-तिहाई हिस्सा घरेलू प्राकृतिक गैस से बनाता था. लेकिन अब वहां के गैस कुओं में तकनीकी दिक्कतें और लो-प्रेशर की समस्या आम हो गई है. बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड के अधिकारी भी मानते हैं कि गैस की कमी के चलते उनके कई प्लांट पूरी क्षमता से चल ही नहीं पा रहे हैं.

दूसरी तरफ, मेंटेनेंस के चलते वहां के कोयला आधारित बिजली घरों का उत्पादन भी 30 फीसदी से घटकर 26 फीसदी पर आ गया है. एलएनजी (LNG) का आयात बढ़ाने के बावजूद बिजली उत्पादन में गिरावट ही दर्ज की गई है. यही वजह है कि घरेलू स्तर पर फेल हो रहे संसाधनों ने बांग्लादेश को भारत से मिलने वाली महंगी लेकिन भरोसेमंद बिजली पर निर्भर बना दिया है. ऊर्जा विशेषज्ञों की मानें तो निकट भविष्य में बांग्लादेश के लिए अपने दम पर इस कमी को पूरा करना मुश्किल है, यानी बिजली का ‘मास्टर स्विच’ फिलहाल भारत के पास ही रहेगा.

Tags: अंधेरे गौतम अडानी पास! बांग्लादेश बिजली का ‘स्विच’ भारत

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ में 115 निकायों में होगा अटल परिसर का लोकार्पण: अरुण साव
Next मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Related Stories

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026

Recent Posts

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर

October 12, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.