जगदलपुर। नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर से उत्पात मचाया है। माओवादियों ने फॉरेस्ट के प्लांटेशन एरिया में बाउंड्री को तोड़ा, पौधों को नुक्सान पहुंचाया है। साथ ही नक्सलियों ने पर्चा फेंक वनकर्मी को जान से मारने की धमकी दी है। हरी स्याही से लिखे धमकी भरे पर्चे को माओवादियों ने जगह-जगह चस्पा किया है। पुलिस ने पर्चा बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। मामला जिले के बेनूर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, नेतानार के पानीगांव में फॉरेस्ट का प्लांटेंशन एरिया है। रोजाना यहां वनकर्मी काम करते हैं। बताया जा रहा है कि, नक्सली अचानक यहां पहुंचे थे, जिन्होंने जमकर उत्पात मचाया। जिस समय वारदात हुई उस समय यहां कोई भी वनकर्मी मौजूद नहीं था। जब कुछ घंटे बाद वन विभाग की टीम यहां पहुंची तो सब कुछ तहस-नहस पड़ा हुआ था। जगह-जगह में हरी स्याही से लिखे हुए पर्चे फेंके हुए थे। जिसमें नक्सलियों की बयानार एरिया कमेटी का जिक्र था।
पर्चे में नक्सलियों की क्करुत्र्र की तरफ से वारदात करने की बात लिखी थी। नक्सलियों के पर्चे के माध्यम से धमकी दी है कि यहां दोबारा काम शुरू किया गया तो इसका अंजाम बुरा होगा। वनकर्मियों को जान से मार दिया जाएगा। वहीं वनकर्मियों ने मामले के बारे में पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सारे पर्चे बरामद कर लिए हैं। मामले की जांच की जा रही है। ्रस्क्क हेमसागर सिदार ने बताया कि, वन विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे कहीं भी जाएं तो इसकी जानकारी अफसरों को दें।
दरअसल, बस्तर में नक्सली जब भी किसी भी तरह की वारदात करते हैं तो वे लाल स्याही से लिखे पर्चे चस्पा करते हैं। या फिर टायपिंग कर कम्प्यूटर से प्रिंट निकाले गए पर्चा का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, पानीगांव में नक्सलियों के जिस पर्चे को पुलिस ने बरामद किया है वह हरे रंग की स्याही से हाथ से लिखा हुआ है।

नक्सली इस तरह के पर्चे का इस्तेमाल नहीं करते हैं। पुलिस को भी इसपर संदेह है। मामले की जांच की जा रही है।
