Skip to content
October 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • अमिताभ बच्चन अब पिलाएंगे सस्ता पानी! अंबानी ने कर दिया बड़ा धमाका
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

अमिताभ बच्चन अब पिलाएंगे सस्ता पानी! अंबानी ने कर दिया बड़ा धमाका

Nkc News Desk January 6, 2026

 बिस्लेरी और कोक को टक्कर देने के लिए यह पानी बाजार भाव से 20-30% सस्ता रखा गया है. कंपनी को उम्मीद है कि अमिताभ के भरोसे से उनका पानी घर-घर पहुंचेगा.

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने एफएमसीजी सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक और बड़ा धमाका किया है. रिलायंस ने अपने पैकेज्ड पानी के ब्रांड ‘कैंपा श्योर’ (Campa Sure) के प्रचार के लिए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को अपना ब्रांड एंबेसडर चुना है. कोला ड्रिंक्स के बाजार में उतरने के बाद, कंपनी ने पानी के कारोबार में भी वही पुराना फार्मूला अपनाया है ‘सस्ता और बेहतर’. कैंपा श्योर को बाजार में पहले से मौजूद दिग्गज ब्रांड्स जैसे बिस्लेरी, ‘किनले’ और पेप्सिको के ‘एक्वाफिना’ के मुकाबले काफी कम कीमत पर उतारा गया है.

कम रहेगा कैंपा श्योर का दाम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस ने कैंपा श्योर की कीमत इन प्रतिद्वंद्वी ब्रांड्स से करीब 20 से 30 प्रतिशत कम रखी है. कंपनी का मकसद साफ है कि अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता का फायदा उठाकर इस ब्रांड को घर-घर तक पहुंचाया जाए. जब इतना बड़ा चेहरा किसी उत्पाद से जुड़ता है, तो ग्राहकों का भरोसा अपने आप उस पर बढ़ जाता है. रिलायंस इसी भरोसे को भुनाकर पानी के बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती है.

रिलायंस की हैट्रिक, एक के बाद एक बड़े सितारे
यह पहली बार नहीं है जब रिलायंस ने अपने एफएमसीजी कारोबार को बढ़ाने के लिए सिनेमा जगत के दिग्गजों का सहारा लिया हो. पिछले कुछ महीनों में कंपनी की यह तीसरी बड़ी ‘एंडोर्समेंट डील’ है. बीते साल अप्रैल में, आईपीएल सीजन के दौरान कंपनी ने अपने ‘कैंपा’ कोला ब्रांड के लिए दक्षिण भारतीय सुपरस्टार राम चरण को चेहरा बनाया था.

इतना ही नहीं, रिलायंस कंज्यूमर ने खेल जगत और सिनेमा के संगम का भी बखूबी इस्तेमाल किया है. करीब दो महीने पहले ही कंपनी ने तमिल अभिनेता और रेसर अजीत कुमार की मोटरस्पोर्ट टीम के साथ भी एक बड़ी साझेदारी की थी.

जीएसटी का फायदा उठा रहे अंबानी
पानी के कारोबार में आई इस तेजी के पीछे एक बड़ा कारण टैक्स में बदलाव भी है. सरकार ने पिछले साल सितंबर में पैकेज्ड पानी की कुछ श्रेणियों पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) में बड़ी राहत दी थी. मिनरल वाटर पर लगने वाले टैक्स को 18 फीसदी से घटाकर सीधे 5 फीसदी कर दिया गया था.

इस फैसले के बाद से ही इस सेक्टर की तमाम कंपनियों ने अपने दाम घटाए थे, जिससे बाजार में मुकाबला कड़ा हो गया था. अब रिलायंस ने इस कम हुई कीमतों के दौर में अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर जो दांव खेला है, उससे बिस्लेरी और पेप्सी जैसी पुरानी कंपनियों के लिए अपनी बादशाहत बचाए रखना चुनौती बन सकता है.

हर ब्रांड की पहली पसंद है बिग बी
80 साल की उम्र पार करने के बाद भी विज्ञापन की दुनिया में अमिताभ बच्चन का जलवा बरकरार है. वे आज भी ब्रांड्स के लिए भरोसे का दूसरा नाम हैं. चाहे सुबह का नाश्ता हो या बैंक की सेवाएं, बिग बी हर जगह मौजूद हैं. वे पहले से ही बीकाजी नमकीन का चेहरा हैं और उनका ‘अमित जी लव्स बीकाजी’ वाला अभियान काफी लोकप्रिय रहा है. इसके अलावा फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल हो, इंडिया गेट बासमती चावल, डाबर रेड टूथपेस्ट, मुथूट फाइनेंस या फिर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक हर बड़ी कंपनी अपनी बात लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्हीं पर भरोसा जताती रही हैं.

Tags: अंबानी अमिताभ बच्चन बड़ा धमाका बिस्लेरी से सस्ता है रेट सस्ता पानी

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री निवास में 8 जनवरी गुरुवार को होगा जनदर्शन
Next 5 लाख की इनामी महिला नक्सली भूमिका उर्फ गीता ने धमतरी SP ऑफिस में किया आत्मसमर्पण

Related Stories

Shallu Jindal Named ‘CSR Person of the Year’ for Work in Women’s Health and Empowerment
  • health
  • राष्ट्रीय

Shallu Jindal Named ‘CSR Person of the Year’ for Work in Women’s Health and Empowerment

October 21, 2026
शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित
  • health
  • life style
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित

October 21, 2026
Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से दी शिकस्त, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराया
  • आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ
  • पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता
  • 23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल, लालबाग मैदान में आमसभा को करेंगी संबोधित, वन मंत्री केदार कश्यप ने लिया तैयारियों का जायजा
  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, राजस्व व्यवस्था चरमराई – विनोद चंद्राकर

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से दी शिकस्त, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराया
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से दी शिकस्त, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराया

October 24, 2026
आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ
  • छत्तीसगढ़

आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ

October 24, 2026
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता
  • छत्तीसगढ़

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता

October 21, 2026
23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल, लालबाग मैदान में आमसभा को करेंगी संबोधित, वन मंत्री केदार कश्यप ने लिया तैयारियों का जायजा

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से दी शिकस्त, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराया
  • आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ
  • पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता
  • 23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल, लालबाग मैदान में आमसभा को करेंगी संबोधित, वन मंत्री केदार कश्यप ने लिया तैयारियों का जायजा
  • पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी पर संकट, राजस्व व्यवस्था चरमराई – विनोद चंद्राकर
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.