Skip to content
October 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • भारत के पहले बजट पर ऐसा था देश का हाल, तिजोरी में केवल इतना पैसा छोड़ गए थे अंग्रेज!
  • Uncategorized

भारत के पहले बजट पर ऐसा था देश का हाल, तिजोरी में केवल इतना पैसा छोड़ गए थे अंग्रेज!

Nkc News Desk January 11, 2026

देश का आम बजट 1 फरवरी 2026 को संसद में पेश होने जा रहा है. हर बार की तरह इस बार भी आम आदमी से लेकर उद्योग जगत तक, सबकी निगाहें वित्त मंत्री के पिटारे पर टिकी हैं. टैक्स में छूट मिलेगी या महंगाई की मार पड़ेगी, यह सवाल हर किसी के मन में है. लेकिन इस भारी-भरकम बजट के शोर-शराबे के बीच, क्या आपने कभी सोचा है कि जब भारत आजाद हुआ था तब देश की तिजोरी का हाल क्या था? आज जब हम ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की बात करते हैं, तो यह विश्वास करना मुश्किल होता है कि आजाद भारत का पहला बजट कितना छोटा था. आज हम आपको इतिहास के पन्नों से उस दौर में ले चलेंगे, जब देश का बही-खाता पहली बार स्वतंत्र रूप से लिखा गया था.

कैसा था पहला बजट
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के तहत इसे ‘वार्षिक वित्तीय विवरण’ कहा जाता है, जिसमें सरकार की कमाई और खर्च का पूरा लेखा-जोखा होता है. लेकिन भारत में बजट की परंपरा आजादी से बहुत पहले शुरू हो चुकी थी. भारत का सबसे पहला बजट 7 अप्रैल 1860 को ब्रिटिश हुकूमत के दौरान पेश किया गया था. उस समय इसे जेम्स विल्सन ने पेश किया था.

हालांकि हमें जिस पल का इंतजार था वह 1947 में आया. 15 अगस्त को देश आजाद हुआ और इसके ठीक तीन महीने बाद, 26 नवंबर 1947 को आजाद भारत का पहला यूनियन बजट संसद में रखा गया. यह ऐतिहासिक जिम्मेदारी तत्कालीन वित्त मंत्री सर आर.के. शनमुखम चेट्टी ने निभाई थी. यह बजट पूरे साल के लिए नहीं बल्कि महज साढ़े सात महीनों (15 अगस्त 1947 से 31 मार्च 1948) के लिए तैयार किया गया था.

बंटवारे के बीच पेश हुआ पहला खाता-बही
उस समय देश विभाजन के दर्द से गुजर रहा था और जगह-जगह सांप्रदायिक दंगों की आग भड़की हुई थी. ऐसे नाजुक और तनावपूर्ण माहौल में देश की अर्थव्यवस्था को संभालना एक बड़ी चुनौती थी. सर आर.के. शनमुखम चेट्टी ने जब बजट पेश किया तो उनके सामने विस्थापितों को बसाने और सीमाओं की सुरक्षा जैसी बड़ी जिम्मेदारियां थीं.

इस बजट की एक सबसे दिलचस्प बात यह थी कि पाकिस्तान का अलग देश बनने के बावजूद, यह तय किया गया था कि सितंबर 1948 तक भारत और पाकिस्तान एक ही करेंसी (मुद्रा) साझा करेंगे. बाद में सर चेट्टी के इस्तीफे के बाद जॉन मथाई ने वित्त मंत्री का पद संभाला और 1949-50 का बजट पेश किया, जो सही मायनों में सभी रियासतों को मिलाकर बनाए गए एक संयुक्त भारत का बजट था.

171.15 करोड़ रुपये था कुल राजस्व
अब आते हैं उन आंकड़ों पर, जो आज के दौर में आपको हैरान कर देंगे. जिस देश में आज हजारों करोड़ की परियोजनाएं आम बात हैं, वहां आजाद भारत के पहले बजट का कुल राजस्व अनुमान (Revenue Estimate) सिर्फ 171.15 करोड़ रुपये था. जी हां, सिर्फ 171 करोड़. वहीं, सरकार का कुल खर्च लगभग 197.29 करोड़ रुपये आंका गया था.

इस हिसाब से देखा जाए तो देश का पहला बजट घाटे का बजट था, जिसमें राजकोषीय घाटा करीब 24.59 करोड़ रुपये था. चूंकि आजादी के तुरंत बाद देश की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा थी, इसलिए बजट का एक बड़ा हिस्सा सेना और रक्षा पर खर्च किया गया. आंकड़ों के मुताबिक रक्षा आवंटन 92.74 करोड़ रुपये था, जो कुल खर्च का लगभग 46 से 50 प्रतिशत था.

Tags: केवल इतना पैसा छोड़ गए थे अंग्रेज! तिजोरी देश का हाल पहले बजट भारत

Post navigation

Previous वनमंत्री  केदार कश्यप से बीजापुर के पंच-सरपंचों ने की सौजन्य भेंट
Next हर-हर महादेव की गूंज-ऊं का उच्चारण-भव्य ड्रोन शो… 2 मिनट के वीडियो में PM मोदी ने दिखाई सोमनाथ की दिव्यता

Related Stories

यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग
  • Uncategorized

यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग

August 22, 2026
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में CM साय के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल
  • Uncategorized

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में CM साय के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल

August 14, 2026
  • Uncategorized

August 11, 2026

Recent Posts

  • स्कूलों में लगेगा शुगर-कैलोरी बोर्ड : बच्चों को बताया जाएगा जंक फूड का खतरा, बाल आयोग ने की अनुशंसा
  • बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान: अदाणी फाउंडेशन ने बाँटे सहायक उपकरण
  • महाराष्ट्र में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव
  • शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
  • चार पीढ़ियों से साथ रह रहे संयुक्त परिवारों का लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन ने किया सम्मान

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

स्कूलों में लगेगा शुगर-कैलोरी बोर्ड : बच्चों को बताया जाएगा जंक फूड का खतरा, बाल आयोग ने की अनुशंसा
  • छत्तीसगढ़

स्कूलों में लगेगा शुगर-कैलोरी बोर्ड : बच्चों को बताया जाएगा जंक फूड का खतरा, बाल आयोग ने की अनुशंसा

October 6, 2026
बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान: अदाणी फाउंडेशन ने बाँटे सहायक उपकरण
  • छत्तीसगढ़

बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान: अदाणी फाउंडेशन ने बाँटे सहायक उपकरण

October 5, 2026
महाराष्ट्र में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव

October 4, 2026
शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
  • education
  • छत्तीसगढ़

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

October 4, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • स्कूलों में लगेगा शुगर-कैलोरी बोर्ड : बच्चों को बताया जाएगा जंक फूड का खतरा, बाल आयोग ने की अनुशंसा
  • बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान: अदाणी फाउंडेशन ने बाँटे सहायक उपकरण
  • महाराष्ट्र में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव
  • शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
  • चार पीढ़ियों से साथ रह रहे संयुक्त परिवारों का लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन ने किया सम्मान
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.