मंडियों में तुवर की आवक बेहद कमजोर बनी हुई है, जबकि तुवर दाल में जरूरत अनुसार डिमांड बाजार में बराबर बनी हुई है। लिहाजा मिलर्स की तुवर में खरीदी अच्छी है। वहीं, सप्लाई टाइट होने के कारण तुवर के दामों में तेजी का वातावरण फिर से बनने लग है। उपभोक्ता मंत्रालय ने उद्योग से स्टाक घोषित करने के लिए सख्ती बरतने की बात दोहराई है, लेकिन सरकारी कोशिशें बेअसर दिख रही है।

अब ताजा सर्कुलर में उपभोक्ता मंत्रालय ने वेयर हाउस वालों को आदेश जारी किया है। उनके गोदाम में दलहन (तुवर, उड़द और चना) का जो भी स्टॉक है, वो तुरंत डिक्लेयर करें। उम्मीद है सरकार के इस कदम से स्टाक की सही-सही जानकारी मिलने में आसानी हो जाएगी। ज्ञात हो कि उपभोक्ता मंत्रालय के पास 28 मार्च तक लगभग 13 लाख टन तुवर स्टाक घोषित हुआ था। उपभोक्ता मंत्रालय तुवर, तुवर दाल में तेजी और संभावित जमाखोरी रोकने के सभी प्रयास कर रहा है। इसके बावजूद कीमतों में तेजी की स्थिति बनी हुई है।
सरकार स्टाक लिमिट भी लगाने पर विचार कर सकती है, लेकिन यह आखिरी विकल्प होगा। सरकार की सख्ती के बाद इम्पोर्टेड और देशी तुवर में पिछले दिनों कुछ बढ़ी थी, लेकिन फिर मंडियों में आवक घट गई है। तुवर का भविष्य मजबूत बताया जा रहा है। मसूर में लेवाली कुछ कमजोर रहने से भाव में आंशिक गिरावट रही। मसूर घटकर 5825 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।
दलहन के दाम – चना कांटा 5300-5325, विशाल 4950-5100, मसूर 5825, तुवर महाराष्ट्र सफेद 8200-8400, कर्नाटक तुवर 8300-8600, निमाड़ी तुवर 7500-8100, मूंग 8100-8900, एवरेज 7000-7500, उड़द बेस्ट 7200-7800, मीडियम 5500-6600, हलकी 3000-5000 रुपये क्विंटल के भाव रहे।
दालों के दाम – चना दाल 6600-6700, मीडियम 6800-6900, बेस्ट 7000-7100, मसूर दाल 7450-7550, बेस्ट 7650-7750, मूंग दाल 10050-10150, बेस्ट 10250-10350, मूंग मोगर 10450-10550, बेस्ट 10650-10750, तुवर दाल 9500-9600, मीडियम 10300-10400, बेस्ट 10700-10900, ए. बेस्ट 11800-12000, ब्रांडेड तुवर दाल 12600, उड़द दाल 9150-9250, बेस्ट 9350-9450, उड़द मोगर 10000-10100, बेस्ट 10200-10300 रुपये।
