Skip to content
August 11, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक दल का पुनर्गठन, डिप्टी लीडर और चीफ व्हिप की नियुक्ति
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक दल का पुनर्गठन, डिप्टी लीडर और चीफ व्हिप की नियुक्ति

Nkc News Desk February 22, 2026

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल में संगठनात्मक मजबूती के तहत अहम बदलाव किए गए हैं. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राज्य में कांग्रेस विधायक दल के लिए डिप्टी लीडर, चीफ व्हिप और डिप्टी व्हिप की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है.

कांग्रेस आलाकमान की मुहर के बाद नई टीम का गठन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में पत्र जारी किया है. इस पत्र में बताया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक दल के पदाधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी.इन नियुक्तियों के जरिए विधानसभा सत्र के दौरान पार्टी की रणनीति और समन्वय को और मजबूत करने की कोशिश की गई है.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
लखेश्वर बघेल को डिप्टी लीडर नियुक्त किया गया है.
दलेश्वर साहू को चीफ व्हिप की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
दिलीप लहरिया को डिप्टी व्हिप बनाया गया है.
सचिन पायलट के पास नियुक्ति से जुड़ी जानकारी भेजी गई
यह पत्र छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट को संबोधित करते हुए जारी किया गया है. साथ ही इसकी प्रति विधायक दल के नेता चरणदास महंत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को भी भेजी गई है.

संगठनात्मक संतुलन साधने की कोशिश
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी विधानसभा गतिविधियों और मुद्दों को देखते हुए कांग्रेस ने यह कदम उठाया है, ताकि सदन के भीतर पार्टी की भूमिका और प्रभाव को अधिक संगठित ढंग से प्रस्तुत किया जा सके. इस फैसले को प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है.

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने नवनियुक्त साथियों को दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायी दल में हुई नई नियुक्तियों का नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्वागत किया है. उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है.उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के प्रति आभार व्यक्त किया. डॉ. महंत ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय से विधायी दल को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

यह निर्णय संगठन और सदन में विपक्ष की भूमिका को और सशक्त करेगा. मैं नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देता हूं. इससे पार्टी में बेहतर समन्वय और मजबूती पैदा होगी- चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष

नवनियुक्त उपनेता, मुख्य सचेतक और उप सचेतक को बधाई
डॉ. महंत ने बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल को ‘उपनेता’ नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव से सदन में विपक्ष की आवाज और अधिक प्रभावी होगी.डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू को ‘मुख्य सचेतक’ बनाए जाने पर उन्होंने हर्ष व्यक्त किया और कहा कि विधायी कार्यों में उनका समन्वय सराहनीय रहेगा. मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया को ‘उप सचेतक’ की नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि वे संगठनात्मक समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

नई टीम से मजबूत होगी विपक्ष की भूमिका
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि यह नई टीम सदन के भीतर जनता के मुद्दों को पूरी प्रखरता से उठाएगी और छत्तीसगढ़ के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करेगी. उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन और विधायी दल को नई ऊर्जा मिलेगी तथा विपक्ष की भूमिका और अधिक मजबूत होगी.

 

Tags: कांग्रेस विधायक दल चीफ व्हिप की नियुक्ति छत्तीसगढ़ डिप्टी लीडर पुनर्गठन

Continue Reading

Previous: व्यापार का भविष्य रायपुर में CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 में  प् नवाचार और आत्मनिर्भर भारत का महासंगम
Next: Next Post

Related Stories

झारखंड के युवाओं पर लाठीचार्ज और कांग्रेस की चुप्पी दोहरे चरित्र का प्रमाण: केदार कश्यप
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

झारखंड के युवाओं पर लाठीचार्ज और कांग्रेस की चुप्पी दोहरे चरित्र का प्रमाण: केदार कश्यप

August 11, 2026
वन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को दिया सामाजिक सुरक्षा का संबल
  • छत्तीसगढ़

वन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को दिया सामाजिक सुरक्षा का संबल

August 11, 2026
विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन
  • छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन

August 11, 2026

Recent Posts

  • अडानी ग्रुप के लिए अमेरिका से आई गुड न्यूज! गौतम अडानी बोले-‘सच्चाई की जीत हुई’
  • झारखंड के युवाओं पर लाठीचार्ज और कांग्रेस की चुप्पी दोहरे चरित्र का प्रमाण: केदार कश्यप
  • वन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को दिया सामाजिक सुरक्षा का संबल
  • (no title)
  • विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

अडानी ग्रुप के लिए अमेरिका से आई गुड न्यूज! गौतम अडानी बोले-‘सच्चाई की जीत हुई’
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

अडानी ग्रुप के लिए अमेरिका से आई गुड न्यूज! गौतम अडानी बोले-‘सच्चाई की जीत हुई’

August 11, 2026
झारखंड के युवाओं पर लाठीचार्ज और कांग्रेस की चुप्पी दोहरे चरित्र का प्रमाण: केदार कश्यप
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

झारखंड के युवाओं पर लाठीचार्ज और कांग्रेस की चुप्पी दोहरे चरित्र का प्रमाण: केदार कश्यप

August 11, 2026
वन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को दिया सामाजिक सुरक्षा का संबल
  • छत्तीसगढ़

वन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को दिया सामाजिक सुरक्षा का संबल

August 11, 2026
  • Uncategorized

August 11, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • अडानी ग्रुप के लिए अमेरिका से आई गुड न्यूज! गौतम अडानी बोले-‘सच्चाई की जीत हुई’
  • झारखंड के युवाओं पर लाठीचार्ज और कांग्रेस की चुप्पी दोहरे चरित्र का प्रमाण: केदार कश्यप
  • वन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को दिया सामाजिक सुरक्षा का संबल
  • (no title)
  • विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.