Skip to content
November 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • Uncategorized
Nkc News Desk February 23, 2026

सूरजपुर के चंदौरा ग्राम पंचायत का कमाल, मृत नाले में स्टॉप डैम बनाकर 12 महीने किसान ले रहे फसल, मछली पालन भी
चंदौरा ग्राम पंचायत की महिलाएं बताती है कि इस काम को करने में गांव के सभी लोगों ने बहुत मेहनत की.
SURAJPUR FARMER
सूरजपुर के किसानों का कमाल (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img
By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 23, 2026 at 2:58 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat
सूरजपुर: जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर प्रतापपुर ब्लॉक स्थित चंदौरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने वो कर दिखाया है जिससे उनकी किस्मत बदल गई है. अपनी मेहनत के दम पर यहां के लोगों ने एक मृत नाले में जान डाल दी, जिससे यहां के लोगों के जीवनस्तर में काफी सुधार हुआ है.

नाले में स्टॉप डैम बनाकर 12 महीने फसल का लाभ
इस ग्राम पंचायत में छुई नाला है. लेकिन नाले के नाम पर इसमें कभी पानी नहीं ठहरता. पूरी तरह से खुला होने के कारण बारिश के दौरान भी पानी जमा नहीं होता और बहकर आगे निकल जाता. पानी का कोई स्रोत नहीं होने से चंदौरा ग्राम पंचायत के ग्रामीण सिर्फ बारिश के दिनों में ही खेती पर निर्भर थे. बाकी के दिन यहां के लोगों को मेहनत मजदूरी के लिए आसपास के गांवों में जाना पड़ता था. लेकिन सालभर पहले गांव वालों ने इस छुई नाला में मिट्टी बांध बनाया. मिट्टी और पत्थरों से नाले में स्टॉप डैम बनाया गया. जिसका फायदा ये हुआ कि इस क्षेत्र के किसान अब बारहमासी फसल ले रहे हैं.

सूरजपुर के किसानों का कमाल (ETV Bharat Chhattisgarh)
धान, गेहूं और साग सब्जी से हो रही अच्छी कमाई
इस पंचायत की रहने वाली शांति पैकरा किसान है. वे बताती है कि पहले नाले में पानी नहीं था. पूरा सूखा था, खेती बाड़ी नहीं होती थी. इसे गहरा किया गया, चारों तरफ से बांधा गया, जिससे अब उन्हें काफी पानी मिलने लगा है. 12 महीने एक के बाद एक खेती कर रहे हैं. धान, गेहूं और साग सब्जी लगा रहे हैं. जिससे उन्हें काफी लाभ मिल रहा है.

Amazing work of villagers of Surajpur
मनरेगा के तहत 17 लाख में बनाया मिट्टी से स्टॉप डैम का निर्माण (ETV Bharat Chhattisgarh)
इसके पीछे बहुत मेहनत लगी. गांव वाले 12 महीने खेती कर पा रहे हैं और इसका लाभ ले रहे हैं. सभी ग्राम पंचायतों से यही कहना चाहती हूं कि इस तरह का काम करें और लाभ लें- सुनेखा पैकरा सरपंच, ग्राम पंचायत, चंदौरा

स्टॉप डैम बनने से ग्रामीणों को बहुत लाभ मिल रहा है. आज गेहूं, सरसों और बहुत सी सब्जियों की खेती की जा रही है. डबरी, ट्यूबवेल और कुआं का जलस्तर बढ़ा है. सिंचाई में बहुत लाभ हो रहा है- सत्येन्द्र केरकेट्टा, तकनीकी सहायक, प्रतापपुर जनपद पंचायत

समूह की महिलाएं कर रही मछली पालन
ना सिर्फ खेती बल्कि स्व सहायता समूह से जुड़ी हुई गांव की महिलाएं स्टॉप डैम में मछली पालन भी कर रही है. जिससे एक तरफ खेती से आर्थिक लाभ मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ मछली पालन से अच्छी कमाई भी हो रही है. महिलाएं बताती है कि इस साल उन्होंने मछली के 10 किलो बीज बांध में डाले हैं. उन्हें उम्मीद है कि इससे अच्छी कमाई होगी.

Amazing work of villagers of Surajpur
महिलाएं खेती के साथ मछली पालन भी कर रही (ETV Bharat Chhattisgarh)
डैम के बनने से आर्थिक स्थिति सुधर गई है. खेती बाड़ी करते हैं, साग सब्जी लगाते हैं. मछली पालन से समूह की दीदियों को भी नया जीवन मिला है. पहले कुछ नहीं करते थे. बांध बनने से महिलाओं को रोजगार मिला है. आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है- गीता मरावी, मछली पालन समूह

मनरेगा के अंतर्गत स्टॉप डैम का निर्माण
जनपद पंचायत प्रतापपुर के तकनीकी सहायक सत्येन्द्र केरकेट्टा बताते हैं कि सालभर पहले मनरेगा के तहत नाले में डैम का निर्माण कराया गया. इससे ना सिर्फ गांव वालों को रोजगार मिला बल्कि किसानों की पानी समस्या का भी निदान हुआ. मिट्टी, साइड बोल्डर पत्थर, मुरुम के साथ लोगों की मेहनत मजदूरी से 17 लाख रुपए की स्वीकृति से स्टॉप डैम का निर्माण किया गया. डैम के बनने से ना सिर्फ क्षेत्र का जलस्तर बढ़ा है बल्कि ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति में अभूतपूर्व सुधार हुआ है.

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक दल का पुनर्गठन, डिप्टी लीडर और चीफ व्हिप की नियुक्ति
Next प्रदेश सहित देश में इस वर्ष होली पर 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार, बाजारों में स्वदेशी उत्पादों की भारी मांग: कैट

Related Stories

ग्राम पंचायत काटाडीह में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत काटाडीह में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा

November 10, 2026
बच्चों की मुस्कान के बीच मना मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जन्मदिन, आंगनबाड़ी में साझा किया न्योता भोज
  • Uncategorized

बच्चों की मुस्कान के बीच मना मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जन्मदिन, आंगनबाड़ी में साझा किया न्योता भोज

November 10, 2026
यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग
  • Uncategorized

यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग

August 22, 2026

Recent Posts

  • किसानों के संघर्ष को मिली बड़ी जीत, अब धान की बोरा भराई और तौलाई के नाम पर नहीं लिया जाएगा पैसा
  • राज्य स्तरीय इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्रहण किए राष्ट्रीय पुरस्कार
  • सरपंच  सुनीता रमेश साहू के प्रयासों से कोटेतरा में 10 लाख की लागत से बनेंगे दो बालिका सुलभ शौचालय
  • धान नहीं खरीद सकती तो किसानों से माफी मांगे सरकार : विनोद चंद्राकर
  • अदाणी फाउंडेशन की पहल से 108 जरूरतमंद बच्चों को मिले स्कूल बैग, खुशी से खिले नौनिहालों के चेहरे

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

किसानों के संघर्ष को मिली बड़ी जीत, अब धान की बोरा भराई और तौलाई के नाम पर नहीं लिया जाएगा पैसा
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

किसानों के संघर्ष को मिली बड़ी जीत, अब धान की बोरा भराई और तौलाई के नाम पर नहीं लिया जाएगा पैसा

November 20, 2026
राज्य स्तरीय इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्रहण किए राष्ट्रीय पुरस्कार
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

राज्य स्तरीय इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्रहण किए राष्ट्रीय पुरस्कार

November 20, 2026
सरपंच  सुनीता रमेश साहू के प्रयासों से कोटेतरा में 10 लाख की लागत से बनेंगे दो बालिका सुलभ शौचालय
  • छत्तीसगढ़

सरपंच  सुनीता रमेश साहू के प्रयासों से कोटेतरा में 10 लाख की लागत से बनेंगे दो बालिका सुलभ शौचालय

November 20, 2026
धान नहीं खरीद सकती तो किसानों से माफी मांगे सरकार : विनोद चंद्राकर
  • छत्तीसगढ़

धान नहीं खरीद सकती तो किसानों से माफी मांगे सरकार : विनोद चंद्राकर

November 19, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • किसानों के संघर्ष को मिली बड़ी जीत, अब धान की बोरा भराई और तौलाई के नाम पर नहीं लिया जाएगा पैसा
  • राज्य स्तरीय इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्रहण किए राष्ट्रीय पुरस्कार
  • सरपंच  सुनीता रमेश साहू के प्रयासों से कोटेतरा में 10 लाख की लागत से बनेंगे दो बालिका सुलभ शौचालय
  • धान नहीं खरीद सकती तो किसानों से माफी मांगे सरकार : विनोद चंद्राकर
  • अदाणी फाउंडेशन की पहल से 108 जरूरतमंद बच्चों को मिले स्कूल बैग, खुशी से खिले नौनिहालों के चेहरे
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.