Skip to content
March 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • प्रदेश सहित देश में इस वर्ष होली पर 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार, बाजारों में स्वदेशी उत्पादों की भारी मांग: कैट
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

प्रदेश सहित देश में इस वर्ष होली पर 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार, बाजारों में स्वदेशी उत्पादों की भारी मांग: कैट

Nkc News Desk February 23, 2026

Raipur, देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेंद्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, महामंत्री श्री सुरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री राम मंधान, श्री वासु मखीजा, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी तथा श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के अनुमान के अनुसार आगामी होली के अवसर पर इस वर्ष प्रदेश सहित देशभर में लगभग 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होने की संभावना है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के लगभग 60 हजार करोड़ रुपये के व्यापार की तुलना में करीब 25 प्रतिशत अधिक है।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” के आह्वान का व्यापक प्रभाव बाजारों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इस बार होली के अवसर पर भारतीय निर्मित हर्बल गुलाल, प्राकृतिक रंग, पिचकारियां, गुब्बारे, चंदन, पूजन सामग्री, परिधान तथा अन्य स्वदेशी उत्पादों की बिक्री बड़े पैमाने पर हो रही है, जबकि वर्ष 2021 से पहले बाजारों में चीनी सामान का वर्चस्व हुआ करता था।

उन्होंने बताया कि होली से संबंधित वस्तुओं के अलावा मिठाइयों, ड्राई फ्रूट्स, गिफ्ट आइटम, फूल-फल, कपड़े, फर्निशिंग फैब्रिक, किराना, एफएमसीजी उत्पादों तथा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की भी बाजारों में भारी मांग देखी जा रही है। होली खेलने के लिए सफेद टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा, सलवार-सूट तथा “हैप्पी होली” लिखी टी-शर्ट भी बड़ी संख्या में खरीदी जा रही हैं।

श्री पारवानी ने बताया कि कैट के अनुमान के अनुसार केवल छत्तीसगढ़ में लगभग 1600 से 1800 करोड़ रुपये के व्यापार की संभावना है। शहर के थोक और खुदरा बाजार रंग-बिरंगे गुलाल, आकर्षक पिचकारियों, गुजिया की मालाओं और ड्राई फ्रूट पैकों से सजे हुए हैं तथा दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। मिठाई की दुकानों पर भी विशेष रूप से होली की पारंपरिक मिठाई गुजिया की बिक्री में बड़ा उछाल आया है।

उन्होंने बताया कि देशभर में होली मिलन समारोह बड़े स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। दिल्ली में ही विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संगठनों द्वारा 3000 से अधिक होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके चलते बैंक्वेट हॉल, फार्महाउस, होटल, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक पार्क लगभग पूरी तरह बुक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में होलिका दहन 3 मार्च को होगा और रंगों की होली 4 मार्च को खेली जाएगी।

Tags: कैट छत्तीसगढ़ देश प्रदेश बाजारों में स्वदेशी उत्पादों की भारी मांग र 80 हजार करोड़ का व्यापार होली

Continue Reading

Previous: Previous Post
Next: पुर्नवास करने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी सरकार: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

Related Stories

 छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण का होली मिलन समारोह आयोजित
  • छत्तीसगढ़

 छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण का होली मिलन समारोह आयोजित

March 8, 2026
पार्षद की बेटी बनी आईपीएस
  • छत्तीसगढ़

पार्षद की बेटी बनी आईपीएस

March 7, 2026
मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं
  • छत्तीसगढ़

मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं

March 7, 2026

Recent Posts

  • आज का राशिफल
  • आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) – मार्च 09, 2026  
  •  छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण का होली मिलन समारोह आयोजित
  • पार्षद की बेटी बनी आईपीएस
  • आज का पंचांग – Aaj Ka Panchang

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

आज का राशिफल
  • adhytma

आज का राशिफल

March 8, 2026
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) – मार्च 09, 2026  
  • adhytma

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) – मार्च 09, 2026  

March 8, 2026
 छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण का होली मिलन समारोह आयोजित
  • छत्तीसगढ़

 छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण का होली मिलन समारोह आयोजित

March 8, 2026
पार्षद की बेटी बनी आईपीएस
  • छत्तीसगढ़

पार्षद की बेटी बनी आईपीएस

March 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • आज का राशिफल
  • आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) – मार्च 09, 2026  
  •  छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण का होली मिलन समारोह आयोजित
  • पार्षद की बेटी बनी आईपीएस
  • आज का पंचांग – Aaj Ka Panchang
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.