नई दिल्ली, । कंगना रनोट किसी भी मुद्दे पर अपना रिएक्शन देने से चूकती नहीं हैं, चाहे वो फिल्मों को लेकर हो, राजनीति को लेकर या फिर कानून व्यवस्था को लेकर। हाल ही में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से खुश होकर कंगना ने उन्हें अपना भैया बता दिया। कंगना का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सीएम योगी को कंगना ने कहा भैया
अतीक के बेटे की मौत पर दिया रिएक्शन
कगंना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सीएम योगी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मेरे भैया जैसा कोई नहीं, साथ ही नजर ना लगने वाला इमोजी भी लगाया। इसके साथ ही फोटो पर लिखा था- “अगर तुम बुरे हो, तो मैं तुम्हारा बाप हूं”। एक दूसरी स्टोरी में कंगना ने लिखा- “गैंगस्टर वो नहीं होती जैसा फिल्मों में दिखाया जाता है, हथियार रखने वाला हमेशा सिपाही नहीं होता”।
चंद्रमुखी में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनोट ने हाल ही में साउथ के डायरेक्टर के साथ अपनी फिल्म ‘चंद्रमुखी’ की शूटिंग पूरी कर ली है। उनकी फिल्म इमरजेंसी इसी साल रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट है। आपको याद दिला दें कि कंगना की लेटेस्ट रिलीज ‘धाकड़’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी।
