रायपुर . छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन मायाराम सुरजन सभागृह, शहीद स्मारक के पास आयोजित किया गया। जिसमें सभी जिलों के जिलाध्यक्ष व उनके सहयोगी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर बैठक को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। इस बैठक में सभी जिलों के द्वारा इस बात पर सहमति बनी कि सभी जिला प्रदेश संगठन के साथ संबद्धता प्राप्त करके छत्तीसगढ़ प्रदेश कोसरिया यादव समाज के साथ मिलकर समाज को आगे बढ़ाने हेतु कार्य करेंगे । साथ ही इस बैठक में * माधव कुंवर सिंह यादव जी* को कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष : श्री मन्ना लाल यादव, रविन्द्र यादव,श्री चन्द्रहास यादव,
प्रदेश सचिव : श्री राजेश कुमार यादव, श्री रुपलाल यादव,
प्रदेश संरक्षक: श्री किशोर यादव, श्री विश्वनाथ यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष:श्री रमेश यादव,प्रदेश
महासचिव : श्री पुरन लाल यादव, श्री लीलाराम यादव, श्री अशोक यादव,श्री कमलेश यदु , ललित यादव पत्रकार एवं छ.ग.कोसरिया यादव समाज के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

