Skip to content
May 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • तेंदूपत्ता अग्निकांड पर वन मंत्री केदार कश्यप का बड़ा एक्शन, हटाए गए बीजापुर डीएफओ
  • छत्तीसगढ़

तेंदूपत्ता अग्निकांड पर वन मंत्री केदार कश्यप का बड़ा एक्शन, हटाए गए बीजापुर डीएफओ

Nkc News Desk May 27, 2026
  • आदिवासियों के अधिकार की रक्षा सबसे अहम: कश्यप
  • अनुभवी अधिकारी की तैनाती कर दिए निष्पक्ष जांच के सख्त निर्देश

जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में हुए तेंदूपत्ता अग्निकांड को लेकर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। वनवासियों और तेंदूपत्ता संग्राहकों की मेहनत की कमाई को नुकसान पहुंचाने वाली इस गंभीर घटना पर मंत्री श्री कश्यप ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बीजापुर के वनमंडलाधिकारी रमेश कुमार जांगड़े को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय, रायपुर में संबद्ध किया गया है। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर तेंदूपत्ता संग्रहण एवं प्रबंधन में अनुभवी अधिकारी जाधव सागर रामचंद्र को बीजापुर का नया डीएफओ नियुक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई को शासन का स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि वनवासियों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। वन मंत्री केदार कश्यप ने दो टूक कहा है कि तेंदूपत्ता केवल वन उपज नहीं, बल्कि हजारों आदिवासी और वनवासी परिवारों की आजीविका का आधार है। उनकी मेहनत और अधिकारों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। इस मामले में किसी भी स्तर की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घटना की जानकारी मिलते ही वन मंत्री केदार कश्यप ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर पूरे मामले की तत्काल जांच के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष, समयबद्ध और तथ्यात्मक होनी चाहिए ताकि जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जा सके।
बॉक्स
10 करोड़ का हुआ नुकसान
नवनियुक्त डीएफओ जाधव सागर रामचंद्र वर्तमान में राज्य लघु वनोपज संघ में पदस्थ हैं और तेंदूपत्ता संग्रहण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। दंतेवाड़ा जिले में उनके प्रभावी कार्य और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए शासन ने बीजापुर जैसे संवेदनशील जिले की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।उल्लेखनीय है कि 25 मई 2026 को बीजापुर जिले के इटपाल स्थित एक निजी गोदाम में भीषण आग लगने से विभिन्न समितियों से संग्रहित तेंदूपत्ता जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार लगभग 10 करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान है। वास्तविक नुकसान का विस्तृत भौतिक सत्यापन वर्तमान में जारी है।
सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
शासन ने घटना के कारणों, गोदामीकरण प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों के पालन, अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका तथा संभावित वित्तीय क्षति सहित सभी पहलुओं की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वन संपदा की सुरक्षा और आदिवासी हितों की रक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: एक्शन तेंदूपत्ता अग्निकांड बीजापुर डीएफओ वन मंत्री केदार कश्यप

Continue Reading

Previous: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 12.29 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण
Next: वन्यप्राणियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप

Related Stories

महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यो से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
  • छत्तीसगढ़

महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यो से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार

May 28, 2026
वन्यप्राणियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
  • छत्तीसगढ़

वन्यप्राणियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप

May 27, 2026
माधव कुंवर सिंह यादव बने प्रांतीय छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज कार्यवाहक अध्यक्ष
  • छत्तीसगढ़

माधव कुंवर सिंह यादव बने प्रांतीय छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज कार्यवाहक अध्यक्ष

May 24, 2026

Recent Posts

  • देश में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन, 3765.63 लाख टन पहुंचने का अनुमान; कृषि मंत्री शिवराज ने जारी किए तीसरे अग्रिम अनुमान
  • नकली कीटनाशक खेत, किसान और खाद्य सुरक्षा तीनों संकट में
  • बीजेपी ने चार प्रदेश अध्यक्षों को बदला
  • महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यो से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
  • वन्यप्राणियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

देश में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन, 3765.63 लाख टन पहुंचने का अनुमान; कृषि मंत्री शिवराज ने जारी किए तीसरे अग्रिम अनुमान
  • krishi

देश में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन, 3765.63 लाख टन पहुंचने का अनुमान; कृषि मंत्री शिवराज ने जारी किए तीसरे अग्रिम अनुमान

May 28, 2026
नकली कीटनाशक खेत, किसान और खाद्य सुरक्षा तीनों संकट में
  • कृषि

नकली कीटनाशक खेत, किसान और खाद्य सुरक्षा तीनों संकट में

May 28, 2026
बीजेपी ने चार प्रदेश अध्यक्षों को बदला
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बीजेपी ने चार प्रदेश अध्यक्षों को बदला

May 28, 2026
महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यो से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
  • छत्तीसगढ़

महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यो से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार

May 28, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • देश में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन, 3765.63 लाख टन पहुंचने का अनुमान; कृषि मंत्री शिवराज ने जारी किए तीसरे अग्रिम अनुमान
  • नकली कीटनाशक खेत, किसान और खाद्य सुरक्षा तीनों संकट में
  • बीजेपी ने चार प्रदेश अध्यक्षों को बदला
  • महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यो से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
  • वन्यप्राणियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.