Skip to content
May 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यो से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
  • छत्तीसगढ़

महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यो से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार

Nkc News Desk May 28, 2026

 

  1. ग्रामीणों को रोजगार और जल संरक्षण का लक्ष्य एक साथ हो रहा पूरा
  2. रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में लगातार बना हुआ है अग्रणी

कवर्धा, 27 मई 2026/जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत ग्रामीणों को बड़ी संख्या में रोजगार का अवसर मिल रहा है। वर्तमान में 68970 से अधिक पंजीकृत ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में 2588 निर्माण कार्य प्रगति पर है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत बोड़ला, कवर्धा, पंडरिया एवं स. लोहारा क्षेत्र के ग्रामीणों को अभी तक 9 लाख 36 हजार मानव दिवस का रोजगार प्राप्त हो चुका है तथा रोजगार देने का सिलसिला निरंतर जारी है। इन कार्यों के लिए ग्रामीणों को प्रतिदिन 261 रुपए के दर से मजदूरी का भुगतान प्राप्त हो रहा है जो उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रहा है।

उल्लेखनीय है कि जिले के सभी ग्राम पंचायतो में पर्याप्त मात्रा में निर्माण कार्य मनरेगा योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं तथा ग्रामीणों की मांग पर कार्य प्रारंभ कर रोजगार दिया जा रहा है। नवा तरिया आय के जरिया, आजीविका डबरी, सामुदायिक डबरी, नए तालाबों का निर्माण, अमृत सरोवर,सोकपिट निर्माण, पुराने तालाबों का गहरीकरण सहित अनेक जल संवर्धन के कार्यों के साथ स्थाई परिसंपत्तियों का निर्माण हो रहा है। महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत जहां इन कार्यों से एक ओर ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर स्थाई परिसंपत्ति के निर्माण से आजीविका के नए स्रोत खुले रहे हैं।

ग्रामीणों को रोजगार के लिए है गांव में है पर्याप्त अवसर: कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा
इस संबंध में चर्चा करते हुए कलेक्टर कबीरधाम श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि जिले के सभी ग्राम पंचायतो में पर्याप्त कार्य स्वीकृत है। ग्रामीणों की मांग पर तत्काल नए कार्य खोले जा रहे हैं। सभी सीईओ जनपद पंचायत को निर्देश दिए गए हैं कि अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराये। हमारी प्राथमिकता है कि वर्षा ऋतु के पूर्व जल संग्रहण के सभी कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए जिससे कि वर्षा जल संग्रहित होकर भू-जल स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिल सके। निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा हो रही है और कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

जल संरक्षण के कार्यों से ग्रामीणों को रोजगार के मिल रहे अवसर- सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल
महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत चल रहे कार्यों पर जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में 2580 से अधिक निर्माण कार्य प्रगतिरत है। इनमें 68970 से अधिक ग्रामीणों को प्रतिदिन रोजगार मिल रहा है। रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में लगातार अग्रणी बना हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 4742 हितग्राहियों को अपने स्वयं के आवास बनाने में रोजगार मिल रहा है।चालू वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल से अभी तक 21.00 करोड रुपए का मजदूरी भुगतान जिले के ग्रामीणों को प्राप्त हो चुका है जो उनके लिए आर्थिक संबल जैसा है। कार्य के हिसाब से मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया सतत चल रही है और ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं। जिले में जल संरक्षण के लिए सोखता गड्ढा बनाए जाने का भी अभियान तीव्र गति से चल रहा है। मैदानी एवं वनांचल क्षेत्र सहित सभी स्थानों पर ग्रामीणों को रोजगार के साथ जल संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। और ग्रामीण स्वयं आगे आकर इस कार्य में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।

Tags: 2588 निर्माण कार्यो ग्रामीणों महात्मा गांधी नरेगा रोजगार

Continue Reading

Previous: वन्यप्राणियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
Next: बीजेपी ने चार प्रदेश अध्यक्षों को बदला

Related Stories

वन्यप्राणियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
  • छत्तीसगढ़

वन्यप्राणियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप

May 27, 2026
तेंदूपत्ता अग्निकांड पर वन मंत्री केदार कश्यप का बड़ा एक्शन, हटाए गए बीजापुर डीएफओ
  • छत्तीसगढ़

तेंदूपत्ता अग्निकांड पर वन मंत्री केदार कश्यप का बड़ा एक्शन, हटाए गए बीजापुर डीएफओ

May 27, 2026
माधव कुंवर सिंह यादव बने प्रांतीय छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज कार्यवाहक अध्यक्ष
  • छत्तीसगढ़

माधव कुंवर सिंह यादव बने प्रांतीय छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज कार्यवाहक अध्यक्ष

May 24, 2026

Recent Posts

  • देश में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन, 3765.63 लाख टन पहुंचने का अनुमान; कृषि मंत्री शिवराज ने जारी किए तीसरे अग्रिम अनुमान
  • नकली कीटनाशक खेत, किसान और खाद्य सुरक्षा तीनों संकट में
  • बीजेपी ने चार प्रदेश अध्यक्षों को बदला
  • महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यो से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
  • वन्यप्राणियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

देश में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन, 3765.63 लाख टन पहुंचने का अनुमान; कृषि मंत्री शिवराज ने जारी किए तीसरे अग्रिम अनुमान
  • krishi

देश में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन, 3765.63 लाख टन पहुंचने का अनुमान; कृषि मंत्री शिवराज ने जारी किए तीसरे अग्रिम अनुमान

May 28, 2026
नकली कीटनाशक खेत, किसान और खाद्य सुरक्षा तीनों संकट में
  • कृषि

नकली कीटनाशक खेत, किसान और खाद्य सुरक्षा तीनों संकट में

May 28, 2026
बीजेपी ने चार प्रदेश अध्यक्षों को बदला
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

बीजेपी ने चार प्रदेश अध्यक्षों को बदला

May 28, 2026
महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यो से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
  • छत्तीसगढ़

महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यो से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार

May 28, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • देश में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन, 3765.63 लाख टन पहुंचने का अनुमान; कृषि मंत्री शिवराज ने जारी किए तीसरे अग्रिम अनुमान
  • नकली कीटनाशक खेत, किसान और खाद्य सुरक्षा तीनों संकट में
  • बीजेपी ने चार प्रदेश अध्यक्षों को बदला
  • महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यो से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
  • वन्यप्राणियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.