Skip to content
November 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग
  • Uncategorized

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

Nkc News Desk July 28, 2026
  • अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल
  • इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को विद्यालय में नियमित उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किया प्रोत्साहित,

खरोरा. अदाणी फाउंडेशन द्वारा अपनी उत्थान परियोजना के अंतर्गत रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के 41 शासकीय स्कूलों में चार हज़ार से अधिक स्कूल बैग बाँटे हैं। इस पहल के तहत अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के ग्राम भाटापारा, रायखेड़ा, मोहरेंगा, मुरा, चिचोली, बरतोरी, खम्हारिया, ताराशिव, कोनारी, गैंतरा, तुलसी इत्यादि सहित कुल 16 गांवों के विद्यार्थी लाभान्वित हुए। इस विशेष कार्यक्रम में 10 से 28 जुलाई तक 18 दिनों तक चले अभियान में कक्षा 1 से 12वीं तक के कुल 41 विद्यालयों के 4,393 विद्यार्थियों में स्कूल बैग वितरित किए गए। इसका उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना है।

ग्राम भाटापारा से शुरू किए गए स्कूल बैग वितरण के कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा, ग्राम पंचायत रायखेड़ा के सरपंच श्री दिनेश वर्मा ने उपस्थित छात्रों को स्कूल बैग प्रदान किया। सभी 16 गांवों में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य, शाला प्रबंधन समितियों के सदस्यों सहित, ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं उपसरपंच, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सहभागिता निभाई तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा अदाणी पॉवर लिमिटेड के अधिकारीगण जिनमें सुरक्षा विभाग प्रमुख, सीनियर मैनेजर, फाइनेंस विभाग के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, टेक्नोकॉमरशीयल विभाग के अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर हेड के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें टीम सीएसआर ने विशेष भूमिका निभाई।

इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराते हुए उन्हें विद्यालय में नियमित उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस पहल के अंतर्गत चार शासकीय नवीन प्राथमिक शालाएँ, सात शासकीय हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी शालाएँ, एक स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय, एक राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित 16 शासकीय प्राथमिक शालाएँ व 12 शासकीय पूर्व माध्यमिक शालाओं को शामिल किया गया है।

ग्राम पंचायत ताराशिव के शासकीय हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी शालाएँ में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच श्री मनीष वर्मा ने कहा, “अदाणी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। स्कूल बैग वितरण जैसी पहल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए भी प्रेरित करती है।”

ग्राम पंचायत रायखेड़ा के स्कूल में सरपंच श्री दिनेश वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “अदाणी फाउंडेशन केवल आधारभूत विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए फाउंडेशन की यह पहल अनुकरणीय है।”

ग्राम पंचायत मुरा के हाई स्कूल में छात्रों के समक्ष सरपंच श्रीमती कंचन गायकवाड़ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने की यह पहल अत्यंत प्रेरणादायक है। ऐसे प्रयासों से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है तथा अभिभावकों का विश्वास भी मजबूत होता है।”

अदाणी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सतत एवं समर्पित प्रयासों की कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायतों के सरपंचों, जनप्रतिनिधियों, शाला प्रबंधन समितियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सराहना की एवं भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं शिक्षा उन्मुख कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

अदाणी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। यह पहल ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जो उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण तथा ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की फाउंडेशन की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को भी प्रतिबिंबित करता है।

Tags: अदाणी पावर लिमिटेड अदाणी फाउंडेशन खरोरा तिल्दा ब्लॉक वितरित स्कूल बैग विद्यार्थियों

Post navigation

Previous महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान: 2.45 लाख महिलाएं करेंगी पौधारोपण, सेल्फी अपलोड करने पर मिलेगा ऑनलाइन सर्टिफिकेट
Next सहकारिता के सशक्तिकरण के लिए मंत्री से की गई मुलाकात

Related Stories

यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग
  • Uncategorized

यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग

August 22, 2026
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में CM साय के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल
  • Uncategorized

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में CM साय के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल

August 14, 2026
  • Uncategorized

August 11, 2026

Recent Posts

  • जहां जरूरत थी अपनत्व की, वहां पहुंचीं डॉ. वर्णिका : बंदी महिलाओं के बच्चों संग बांटी दीवाली की खुशियां, साथ में बिताए आत्मीय पल
  • गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय
  • दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात
  • मृत्यु भोज के स्थान पर सेवा की अनूठी पहल, लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन की सोच को समुद्रे परिवार ने धरातल पर उतारा
  • सशक्त नारी और युवा उड़ान की थीम पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

जहां जरूरत थी अपनत्व की, वहां पहुंचीं डॉ. वर्णिका : बंदी महिलाओं के बच्चों संग बांटी दीवाली की खुशियां, साथ में बिताए आत्मीय पल
  • छत्तीसगढ़

जहां जरूरत थी अपनत्व की, वहां पहुंचीं डॉ. वर्णिका : बंदी महिलाओं के बच्चों संग बांटी दीवाली की खुशियां, साथ में बिताए आत्मीय पल

November 7, 2026
गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय
  • krishi
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय

November 5, 2026
दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात
  • छत्तीसगढ़

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात

November 5, 2026
मृत्यु भोज के स्थान पर सेवा की अनूठी पहल, लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन की सोच को समुद्रे परिवार ने धरातल पर उतारा
  • छत्तीसगढ़

मृत्यु भोज के स्थान पर सेवा की अनूठी पहल, लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन की सोच को समुद्रे परिवार ने धरातल पर उतारा

November 4, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • जहां जरूरत थी अपनत्व की, वहां पहुंचीं डॉ. वर्णिका : बंदी महिलाओं के बच्चों संग बांटी दीवाली की खुशियां, साथ में बिताए आत्मीय पल
  • गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य, बोनस से भी बढ़ेगी आय
  • दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात
  • मृत्यु भोज के स्थान पर सेवा की अनूठी पहल, लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन की सोच को समुद्रे परिवार ने धरातल पर उतारा
  • सशक्त नारी और युवा उड़ान की थीम पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.