Skip to content
October 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से बदलेगी सुकमा की तस्वीर
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से बदलेगी सुकमा की तस्वीर

Nkc News Desk September 1, 2026
  •  शहर विकास के लिए करोड़ों की सौगात
  •  स्ट्रीट लाइट से लेकर टर्फ ग्राउंड, नकटी तालाब और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक होंगे विकसित

सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की विकासपरक सोच का असर अब सुकमा जिला मुख्यालय में भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश सरकार और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से सुकमा शहर में नागरिक सुविधाओं, खेल, पर्यटन, प्रकाश व्यवस्था और व्यापारिक अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को गति मिली है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद सुकमा शहर का स्वरूप और अधिक आधुनिक एवं आकर्षक नजर आएगा।
शहर को सुरक्षित और रोशन बनाने के लिए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया गया है। पुरानी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई आधुनिक लाइटें लगाने के लिए कुल 91 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इसमें क्रेडा विभाग को 25 लाख, ई एंड एम विभाग को 60 लाख और नगर पालिका परिषद को 9 लाख रुपये शामिल हैं। काम पूरा होने के बाद मुख्य मार्गों के साथ शहर की अंदरूनी बस्तियां भी बेहतर प्रकाश व्यवस्था से जगमगाएंगी।

टर्फ ग्राउंड और मॉडर्न जिम भी
भाजपा सरकार ने शहर के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण पहल की है। 40 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट (टर्फ) ग्राउंड विकसित किया जा रहा है। वहीं स्थानीय जिम को आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करने के लिए 30 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा शहर के स्पोर्ट्स ग्राउंड का कार्य भी जारी है। इससे स्थानीय युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
5 करोड़ से बदलेगा नकटी तालाब का स्वरूप
सुकमा के ऐतिहासिक नकटी तालाब के कायाकल्प की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया गया है। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और इसके लिए कार्यादेश जारी हो चुका है। विकास के बाद यह स्थान शहरवासियों के लिए मनोरंजन, भ्रमण और प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने का नया केंद्र बन सकता है।

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
कलेक्ट्रेट के सामने 1.20 करोड़ रुपये की लागत से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। इससे स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी विकसित होने की उम्मीद है। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए तपस्या लाइब्रेरी का निर्माण भी तेजी से कराया जा रहा है। भाजपा सरकार का फोकस केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि बस्तर के जिला मुख्यालयों में भी बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। सुकमा में स्वीकृत और जारी विकास कार्य इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से सुकमा में सड़क, प्रकाश, खेल, पर्यटन, व्यापार और शिक्षा से जुड़ी सुविधाओं को एक साथ विकसित करने की पहल ने शहर के विकास को नई गति दी है। आने वाले समय में इन परियोजनाओं के पूरा होने के साथ सुकमा जिला मुख्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस शहर के रूप में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

विकास को नया आयाम
पार्षद कांता राठी ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में सुकमा शहर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सड़क, प्रकाश, खेल और नागरिक सुविधाओं के लिए स्वीकृत कार्य स्वागत योग्य हैं। इन विकास कार्यों से शहर का स्वरूप बदलेगा और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी,

मिल रहीं आधुनिक सुविधाएं
पार्षद विवेक यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने सुकमा के विकास को प्राथमिकता दी है। स्ट्रीट लाइट, टर्फ ग्राउंड, जिम, तालाब सौंदर्यीकरण और अन्य कार्यों को मंजूरी मिलना सरकार की विकासपरक सोच को दर्शाता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है।

विकास धरातल पर
सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह भदौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार बस्तर के विकास को धरातल पर उतार रही है। सुकमा में करोड़ों रुपये के विकास कार्य इसकी स्पष्ट मिसाल हैं। शहर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था, खेल सुविधाएं, पर्यटन और व्यापारिक अधोसंरचना विकसित होने से युवाओं को अवसर और नागरिकों को सुविधाएं मिलेंगी।

Tags: मंत्री केदार कश्यप मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुकमा की तस्वीर

Post navigation

Previous नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मां से मिलने गई बेटी और नातिन समेत एक ही परिवार के 5 लोग लापता
Next हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप

Related Stories

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026

Recent Posts

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026
कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड

October 15, 2026
जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक

October 13, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर

October 12, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिंदल स्टील को मिला वर्ल्डस्टील का प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड
  • जिंदल स्टील बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की रायगढ़ टीम ‘चक्रधर चैंपियंस’ की फ्रेंचाइजी मालिक
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026: सभी 6 टीमों की जर्सी लॉन्च, पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह बने ब्रांड एंबेसडर
  • राष्ट्रिय डाक सप्ताह : फिलाटेली दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल द्वारा प्रदेश के 6 प्रसिद्ध जलप्रपातों पर आधारित विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड का विमोचन किया गया
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.