
रायपुर। अक्टूबर गुरुवार को जनपद पंचायत धरसीवां के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलतरा निवासी जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता जननेता दिलेंद्र सेन जी को उसके 54 जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न वर्गों के लोगों का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा। लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर, मिठाई खिलाकर एवं फोन तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। दिनभर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। समर्थकों और शुभचिंतकों में विशेष उत्साह नजर आया।

जन्मदिन के अवसर पर मिले अपार स्नेह और शुभकामनाओं के लिए उन्होंने सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों का प्रेम और आशीर्वाद उनके लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।








