
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा गुरु गोविन्द सिंह वार्ड, काली माता वार्ड एवं गोविन्द नगर, गोंदवारा क्षेत्र में वृद्धजनों के सम्मान एवं सेवा का आत्मीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रायपुर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना सेन जी के नेतृत्व में गुरु गोविन्द सिंह वार्ड की बहनों द्वारा तथा वार्ड कार्यकारिणी अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर जी एवं वार्ड कार्यकारिणी अध्यक्ष श्रीमती आरती साहू जी के नेतृत्व में वृद्धजनों का सम्मान किया गया।
वहीं गोविन्द नगर, गोंदवारा में रायपुर जिला सचिव श्रीमती मनीषा फण्डवीस जी के नेतृत्व में बहनों ने अपने क्षेत्र के वृद्धजनों के बीच पहुंचकर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया गया, तिलक एवं आरती कर श्रीफल भेंट किया गया और उनके साथ आत्मीय संवाद करते हुए कुछ समय बिताया गया।


वृद्धजन केवल हमारे परिवार का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारे समाज की जीवंत विरासत, अनुभव और संस्कारों के वाहक हैं। उनके जीवन का अनुभव हमारे लिए अमूल्य मार्गदर्शन है और उनका आशीर्वाद हमारे लिए सबसे बड़ी पूंजी है।


लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन का प्रयास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति सम्मान, संवेदना और सेवा की भावना को मजबूत किया जाए। वृद्धजनों की सेवा एवं सम्मान हमारे संस्कारों का हिस्सा है, इसे केवल किसी विशेष दिवस तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए।

आइए, हम संकल्प लें—
वृद्धजनों का सम्मान करेंगे,
उनकी जरूरतों में साथ खड़े रहेंगे
और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
सेवा परमो धर्मः








