छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक आदेश जारी कर न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारियों का तबादला कर दिया है। 28 न्यायिक अधिकारियों के नामों की सूची जारी की गई है। इसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के अलावा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं।

जारी आदेश के अनुसार, बेमेतरा जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप विजय निमोनकर का तबादला रामानुजगंज किया गया है। रायपुर जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रथम अतिरिक्त प्रिंसिपल जज ब्रिजेंद्र कुमार शास्त्री को बेमेतरा जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थापना आदेश जारी किया है।
उधर, भूपेश कुमार बसंत सिविल जज एक को कोंडागांव से रायपुर, अनिता काशिमा रावेट अतिरिक्त जज कोर्ट एक सिविल जज वर्ग दो को राजनादगांव से बेमेतरा, स्वर्णलता ओम यादव सिविल जज वर्ग दो को बलौदाबाजार भाटापारा से रायपुर, सचिन पाल टोप्पो सिविल वर्ग दो को बगीचा से राजिम, श्वेता गोस्वामी सिविल जज वर्ग दो को अंबिकापुर से बिलासपुर, प्रशांत कुमार देवांगन सिविल जज वर्ग दो को रायगढ़ सारंगढ़ से गरियाबंद, प्रीति सिविल जज वर्ग दो को गरियाबंद से रायगढ़, अंकिता अग्रवाल सिविल जज वर्ग दो को रायगढ़ से भाटापारा, हर्षिता अग्रवाल सिविल जज वर्ग दो को बिलासपुर से राजनादगांव, ध्रुवराज गवेल सिविल जज वर्ग दो को रायपुर से सारंगढ़, अविनाश टोप्पो सिविल जज वर्ग दो को राजिम से बागबहरा, अविनाश कुमार दुबे सिविल जज वर्ग दो को दंतेवाड़ा से बचेली, आरती ठाकुर सिविल जज वर्ग दो को रायपुर से नवागढ़ जांजगीर चांपा, आकांक्षा ठाकुर सिविल जज वर्ग दो को रायपुर से धमधा, कामिनी वर्मा सिविल जज वर्ग दो को बेमेतरा से बगीचा जशपुर तबादला आदेश जारी किया है।
