Skip to content
September 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • नए चेहरों के सहारे पार होगी छत्तीसगढ़ बीजेपी की नैया!
  • छत्तीसगढ़

नए चेहरों के सहारे पार होगी छत्तीसगढ़ बीजेपी की नैया!

NKC News June 2, 2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में नए चेहरों के सहारे बीजेपी की नैया पार हो सकती है। प्रदेश में पार्टी की नैया को पार लगाने की कवायद आज से नहीं बल्कि वर्ष 2018 में कांग्रेस से मिली शिकस्त के बाद ही शुरू हो चुकी है। पार्टी हाईकमान अपने स्तर पर सर्वे भी कर चुकी है। इसलिए पार्टी हाईकमान ने राजस्थान के सीनियर और 70 साल के अनुभवी नेता ओम माथुर को बीजेपी छत्तीसगढ़ प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। इस काम की जिम्मेदारी मिलते ही वो प्रदेश की जमीनी हकीकत और पार्टी के हार के कारणों की समीक्षा करने में लगे हैं। इसके लिए प्रदेश के पांचों राजनीति गलियारे (पांचों संभाग) में सक्रिय हैं। इन राजनीतिक गलियारों में वो लगातार दौरा कर रहे हैं।

इन गलियारों में जनता की नब्ज टटोलने में लगे हैं। विशेषकर बस्तर की नब्ज को पकड़कर उसका इजाज करने की कवायद में जुटे हैं। क्योंकि प्रदेश में सत्ता की चाबी यही से खुलती है। यही से चौथी बार सत्ता का स्वाद चखा जा सकता है। यही वजह है कि वो लगातार बस्तर प्रवास पर रह रहे हैं। हाल ही में बस्तर संभाग के जगलपुर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा कांकेर, कोंडागांव और नारायणपुर में दौरा कर विधानसभा कोर कमेटी की बैठक ले चुके हैं।वे पार्टी के सीनियर और जूनियर नेताओं से बातचीत करने के अलावा नए चेहरों से मिलने से भी कोई गुरेज नहीं कर रहे हैं। यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों के प्रभारी रह चुके 70 वर्षीय ओम माथुर सबके अनुभवों को समेटने में लगे हैं।

सियाली गलियारे में इस बात की चर्चा है कि छत्तीसगढ़ में इस बार 50-50 का आंकड़ा रह सकता है। यानी पार्टी 50 फीसदी सीटों पर नए चेहरों और 50 फीसदी सीटों पर पुराने चेहरों को मौका दे सकती है। इनमें नए चेहरों पर बड़ी संख्या में दांव लगाया जा सकता है। पार्टी में कई नेता 60, 70 और 80 साल के हैं। कुछ को अनौपचारिक रूप से रिटायर भी किया जा सकता है। वहीं कई पुराने चेहरों को मैनेज करने के लिए लोकसभा में भी भेजा जा सकता है।साल 2018 में मिली हार में पुराने चेहरों के बीच गुटबाजी, खिंचतान और नाराजगी सामने आई थी। वहीं एंटी इनकंबेंसी की बयार ने भी खेल बिगाड़ा था। इस बार पार्टी इन्हीं खाइयों को पाटने की प्रक्रिया में लगी है। इसलिए नए चेहरों पर दांव लगाया जा सकता है। दूसरी ओर पार्टी हाईकमान ने प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव को खुलकर काम करने की इजाजत दे रखी है। उन्हें प्रदेश में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी आगे रहकर कार्य करने के लिए और बोलने के लिए स्वतंत्र रखा गया है।

गुरुवार को बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर रायपुर में 309 से ज्यादा लोगों का प्रवेश भी इसी का हिस्सा हो सकता है। पार्टी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर 309 से ज्यादा लोगों ने बीजेपी में प्रवेश किया। इसमें छत्तीसगढ़ की जानी-मानी हस्तियां शामिल रहीं। इनमें दो बड़े नाम पद्मश्री अनुज शर्मा और राधे श्याम बारले शामिल हैं। वहीं पूर्व आईएएस राजपाल सिंह त्यागी और राज्य अलंकरण से सम्मानित प्रदेश के 13 कलाकार, समाज प्रमुख, जन प्रतिनिधि, किसान, छात्र, अधिवक्ता, फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, प्रोडक्शन मैनेजर,व्यापार जगत की मशहूर हस्तियां, अंतरराष्ट्रीय ख्यति प्राप्त छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार शामिल हैं।

चर्चा है कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के रहने वाले पद्मश्री अनुज शर्मा को भाटापारा से विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है। क्योंकि उनके 2008 से ही बीजेपी में आने की कवायद चल रही थी। भाटापारा-बलौदाबाजार को लेकर उन्हें आश्वासन मिल चुका है। फिलहाल, भाटापारा से शिवरतन शर्मा विधायक हैं। वहीं कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी में आए पूर्व आईएएस राजपाल सिंह त्यागी को भी टिकट मिल सकता है। युवा नेताओं की लिस्ट में पहले से ही पूर्व आईएएस ओपी चौधरी, भिलाई के दया सिंह समेत कई नेता शामिल हैं। सियासी गलियारे में इस बात की भी संभावना है कि भविष्य में कई युवा नेता, आईएएस, आईपीएस वीआरएस लेकर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। यहां तक कि कांग्रेस के भी कई युवा नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बहरहाल, छत्तीसगढ़ बीजेपी इन नए चेहरों के सहारे अपनी नैया पार लगा पाएगी या नहीं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल का शुभारंभ
Next 11 साल की उम्र में फिल्मों में आ गए थे राज कपूर, एक्टिंग, डायरेक्टिंग से विदेशों तक हुए फेमस

Related Stories

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026

Recent Posts

  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • छत्तीसगढ़

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र

September 1, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.