Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • अमृत मिशन योजना से लोगों को एक वक्त भी पूरा पानी नहीं मिल पा रहा है.धार भी पतली, जबकि दावा है 24 घंटे देंगे पानी
  • छत्तीसगढ़

अमृत मिशन योजना से लोगों को एक वक्त भी पूरा पानी नहीं मिल पा रहा है.धार भी पतली, जबकि दावा है 24 घंटे देंगे पानी

NKC News June 3, 2023

24 घंटे सरकारी नल से पानी देने के दावे के साथ शुरू अमृत मिशन योजना से लोगों को एक वक्त भी पूरा पानी नहीं मिल पा रहा है। मिशन के तहत नई पाइपलाइन बिछाने के साथ हर घर में नए कनेक्शन दिए गए हैं। इससे केवल शाम की पाली में ही पानी दिया जा रहा है।

नल का प्रेशर इतना कम है कि पानी एक फीट ऊपर भी नहीं चढ़ रहा है। पतली धार से बमुश्किल पीने के लायक पानी ही मिल रहा है। सुबह की पाली में इन घरों में निगम के पुराने कनेक्शन से पानी की सप्लाई हो रही है। नए की अपेक्षा पुराने कनेक्शन से अच्छा पानी मिल रहा है।

237 करोड़ खर्च कर अमृत मिशन योजना के तहत शहर में 728 किमी पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। पानी की 14 नई टंकियां बनाई जा रही हैं। 50 हजार से ज्यादा लोगों को मिशन के तहत कनेक्शन दिए गए। इसके साथ ही ये दावा किया गया कि लोग जब नल खोलेंगे तब पानी मिलेगा।

यानी 24 घंटे पानी सप्लाई होती रहेगी। ये योजना करीब 2 साल देरी से अब पूरी हुई और लोगों के घर पानी की सप्लाई शुरू की गई। लोगों को उम्मीद थी कि अमृत मिशन योजना से सप्लाई शुरू होने पर पानी का संकट दूर हो जाएगा। गर्मी में भी परेशान नहीं होना पड़ेगा, लेकिन अभी स्थिति बिलकुल उलट है।

कुछ इलाके में आ रहा पानी तो कुछ में सप्लाई बिलकुल बंद
पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड में भी इसी तरह की दिक्कत है। वहां भी कुछ इलाकों में पानी पहुंच रहा है तो कहीं पर बिल्कुल भी नहीं आ रहा। वार्ड पार्षद व एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने कहा कि फरीद बिल्डिंग एरिया, सावरकर चौक, इंद्रावती कालोनी, मोतीलाल नेहरू वार्ड के बंजरपारा सड्‌ढू में भी दिक्कत बनी हुई है। वार्ड पार्षद गोपेश साहू ने बताया प्रेशर और सप्लाई को लेकर दिक्कत है। कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड की पार्षद उमा चंद्रहास निर्मलकर ने कहा कि वार्ड में कुछ-कुछ इलाके में पानी की दिक्कत है। बड़े इलाके में पाइपलाइन ही नहीं बिछाई गई है।

14 टंकियां बनीं, पंप की क्षमता बढ़ी और नया प्लांट भी
अमृत मिशन योजना के तहत शहर के आउटर और भीतर के कुछ इलाकों में सप्लाई और राइजिंग मेन लाइन बिछाई गई है। भरपूर मात्रा में और शहर के हर इलाके में पानी पहुंचाने 14 नई टंकियां बनाई जा रही हैं। इनमें 12 बन चुकी हैं और इनसे सप्लाई शुरू कर दी गई है। नई टंकियों तक पानी पहुंचाने भाठागांव फिल्टर प्लांट के पुराने पंपों की क्षमता भी बढ़ाई गई है। 80 एमएलडी का नया फिल्टर प्लांट स्थापित किया गया। शहर में अब तक 56,410 कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

इन इलाकों में अभी भी कहीं-कहीं परेशानी
शहर में अभी बोरियाखुर्द, अमलीडीह, लाभांडी, देवपुरी, कचना, लालपुर, रायपुरा, जोरा, आमासिवनी, टाटीबंध, भनपुरी, कुकुरबेड़ा, डुंडा, राजेंद्र नगर, अमलीडीह और इनके आस-पास के इलाकों को अमृत मिशन से जोड़कर पानी सप्लाई शुरू की गई है।

“जिन इलाकों में दिक्कतें आ रही हैं वहां अफसरों को भेजा जा रहा है। तकनीकी अमला भी जांच कर रहा है कि पानी की सप्लाई में किस तरह की दिक्कत है और क्यों है। प्रेशर की दिक्कतों को दूर करने के लिए वाल्व लगाने या मोटी पाइपलाइन बिछाकर समस्या दूर करने कहा गया है।” – मयंक चतुर्वेदी, कमिश्नर नगर निगम

Continue Reading

Previous: इंडोनेशिया के कलाकारों ने सीता हरण, राम-रावण युद्ध की अविस्मरणीय प्रस्तुति दी
Next: रायपुर पुलिस करेगी मोबाइल ट्रैफिक सिग्नल का उपयोग

Related Stories

राजेश्री महन्त जी महाराज के जन्मोत्सव पर हुए विविध आयोजन
  • छत्तीसगढ़

राजेश्री महन्त जी महाराज के जन्मोत्सव पर हुए विविध आयोजन

June 6, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस: अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 पौधे
  • छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस: अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 पौधे

June 6, 2026
जिंदल स्टील का हरित संकल्प, रैली और पौधरोपण से दिया संरक्षण का संदेश
  • छत्तीसगढ़

जिंदल स्टील का हरित संकल्प, रैली और पौधरोपण से दिया संरक्षण का संदेश

June 5, 2026

Recent Posts

  • सिस्टम के गद्दारों के कारण युवाओं को भुगतना पड़ रहा खामियाजा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
  • राजेश्री महन्त जी महाराज के जन्मोत्सव पर हुए विविध आयोजन
  • डिप्टी सीएम साव बस्तर दौरे में, धीमी गति पर PWD अधिकारियों-ठेकेदारों पर बरसे
  • विश्व पर्यावरण दिवस: अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 पौधे
  • जिंदल स्टील का हरित संकल्प, रैली और पौधरोपण से दिया संरक्षण का संदेश

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

सिस्टम के गद्दारों के कारण युवाओं को भुगतना पड़ रहा खामियाजा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
  • education

सिस्टम के गद्दारों के कारण युवाओं को भुगतना पड़ रहा खामियाजा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

June 6, 2026
राजेश्री महन्त जी महाराज के जन्मोत्सव पर हुए विविध आयोजन
  • छत्तीसगढ़

राजेश्री महन्त जी महाराज के जन्मोत्सव पर हुए विविध आयोजन

June 6, 2026
डिप्टी सीएम साव बस्तर दौरे में, धीमी गति पर PWD अधिकारियों-ठेकेदारों पर बरसे
  • Uncategorized

डिप्टी सीएम साव बस्तर दौरे में, धीमी गति पर PWD अधिकारियों-ठेकेदारों पर बरसे

June 6, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस: अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 पौधे
  • छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस: अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 पौधे

June 6, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • सिस्टम के गद्दारों के कारण युवाओं को भुगतना पड़ रहा खामियाजा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
  • राजेश्री महन्त जी महाराज के जन्मोत्सव पर हुए विविध आयोजन
  • डिप्टी सीएम साव बस्तर दौरे में, धीमी गति पर PWD अधिकारियों-ठेकेदारों पर बरसे
  • विश्व पर्यावरण दिवस: अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 पौधे
  • जिंदल स्टील का हरित संकल्प, रैली और पौधरोपण से दिया संरक्षण का संदेश
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.