राजधानी में बुधवार को दिन में तेज धूप पड़ेगी। शाम को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो ज्यादा 42.6 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।
राजधानी में मंगलवार को दिनभर तीखी धूप रही। हालांकि लू जैसे हालात नहीं रहे। दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके कारण सुबह हल्के बादल छाए रहे। हालांकि धूप चढ़ने के साथ बादल छंटते गए। मौसम विभाग के अनुसार बस्तर में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है।
इस कारण बस्तर संभाग के कई जिलों में राजधानी की तुलना में गर्मी कम है। राजधानी में इसका खास असर नहीं है। एक द्रोणिका भी बनी हुई है। यह पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश से लेकर विदर्भ व तेलंगाना के ऊपर अंदरूनी कर्नाटक तक बनी हुई है। इसके असर से कुसमी व बास्तानार में 10 मिमी से ज्यादा बारिश हुई।

