लक्ष्य वेलफेयर फाऊंडेशन सोसाइटी के द्वारा ग्राम पंचायत काठाडीह में लोक सांस्कृतिक नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण बच्चों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया ओर अपनी कला को बिखेरते हुए ग्रामीणों की मन मोह लिया बच्चों के द्वारा वृहत प्रस्तुति को देख अन्य बच्चो को भी प्रेरित करते हुए संदेश देते हुए आगे बङे लक्ष वेलपेयर के इस अदभुत कार्यक्रम के लुप्त उठाते हुए गांव के ग्रामीणों बडी सांख्य में उपस्थित रहें।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नन्हें बच्चों ने अतिथियों का मन मोह लिया।समारोह की शुरूआत दीप जलाकर की गई। तत्पश्चात श्रीमती दुर्गा साहू जी द्वारा मंच को संचालित करते हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम शुरुवात की गई। सभी नन्हें बच्चों द्वारा स्वागत गीत के साथ अतिथियों को स्वागत किया गया।
लक्ष्य वेलफेयर फाऊंडेशन के संचालक श्री संजीव यादव जी बताते है। की सांस्कृतिक बच्चों में शारीरिक मानसिक बौद्धिक आपसी भाई चारे सामाजिक समरसता एवं कला के माध्यम से सर्वगणि विकास खुद को अभिव्यक्त करने, आत्मविश्वास पैदा करने और सामाजिक जीवन कौशल विकसित करने के अवसर प्रदान करती हैं जो उनके विकास के लिए आवश्यक हैं , और उन्हें शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानना महत्वपूर्ण है। 
शिक्षा मानव और उसके समाज के सांस्कृतिक उत्थान की सतत प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया के अन्तर्गत मानव साहित्यिक, कलात्मक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक अनुभव प्राप्त करता हुआ अपने समुदाय का सभ्य एवं सुसंस्कृत नागरिक बनता है।
