Skip to content
September 11, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • रायपुर में विजय संकल्‍प रैली में शराबबंदी से लेकर भ्रष्‍टाचार के मुद्दे पर भूपेश सरकार पर बरसे पीएम मोदी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में विजय संकल्‍प रैली में शराबबंदी से लेकर भ्रष्‍टाचार के मुद्दे पर भूपेश सरकार पर बरसे पीएम मोदी

NKC News July 7, 2023

रायपुर। PM Modi Visit Raipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पहली बार रायपुर की धरा पर आएं। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हो गया है। ये कांग्रेस का पंजा है, जो आपसे आपका हक छीन रहा है। इस पंजे ने ठान लिया है कि वह छत्तीसगढ़ को लूट-लूट कर बर्बाद कर देगा।

रायपुर में विजय संकल्‍प रैली के दौरान पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

कांग्रेस का पंजा आपका हक छीन रहा है

मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को गठन हुए 23 वर्ष होने वाले हैं। छत्तीसगढ़ का 25 वर्ष विकास के लिए अहम होगा, लेकिन ये कांग्रेस का पंजा आपसे आपका हक छीन रहा है। कांग्रेस के पंजे ने ठान लिया है कि वह छत्तीसगढ़ को लूट-लूटकर बर्बाद कर देगा।

कांग्रेस करती है झूठी कसम खाने का पाप

गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है। याद कीजिए गंगा जी को साक्षी मानकर इन्होंने घोषणा-पत्र जारी किया था। उस घोषणा-पत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददाश्त चली जाती है। शराब घोटाले की वजह से ढाई-ढाई साल वाला मुख्यमंत्री का फार्मूला लागू नहीं हो पाया।

छत्‍तीसगढ़ में नहीं शराबबंदी

छत्तीसगढ़ से 36 वादे जो कांग्रेस ने किए थे, उसमें एक ये था कि छत्‍तीसगढ़ में शराबबंदी की जाएगी। 5 वर्ष बीत गए, लेकिन सच ये है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ का शराब घोटाला कर दिया है और इसकी पूरी जानकारी अखबारों में भरी पड़ी है।

मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी

जिनके दामन दागदार हैं, वे आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। जो एक-दूसरे को पानी पी-पीकर कोसते थे, वे आज साथ आने के बहाने खोजने लगे हैं। देश के हर भ्रष्टाचारी को एक बात कान खोलकर सुन लेनी चाहिए। वो अगर भ्रष्टाचार की गारंटी है, तो मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गारंटी है।

जो डर जाए वह मोदी नहीं हो सकता

ये लोग मेरे पीछे पड़ेंगे, मेरी कब्र खोदने की धमकी देंगे, मेरे खिलाफ साजिशें रचेंगे। लेकिन उन्हें पता नहीं है, जो डर जाए वह मोदी नहीं हो सकता है।

कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ सिर्फ एटीएम, हर तरफ माफिया राज

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह हैै। यहां कोई विभाग नहीं है, जो संदेह के घेरे से बाहर है। कोल माफिया, रेत माफिया, भू-माफिया, ना कैसे-कैसे माफिया यहां फल-फूल रहे हैं। हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के जल-जीवन मिशन तक को इन्होंने नहीं छोड़ा। आज छत्तीसगढ़ से चारों तरफ हर कोने से सरकार बदलने की मांग उठ रही है।

फसल बीमा, पीएम सम्मान निधि में 12 हजार करोड़ से अधिक की मदद

मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोरोनाकाल में मुफ्त राशन दिया। गरीबों का चूल्हा फूटने नहीं दिया। यह भाजपा की असली गारंटी है। पीएम फसल बीमा योजना से छत्तीसगढ़ के किसानों को 6500 करोड़ रुपये मिल चुका हैं। पीएम किसान सम्मान निधि से 6600 करोड़ रुपये से अधिक यहां के करीब 40 लाख किसानों को मिला है। भाजपा गरीब की चिंता करने वाली पार्टी है, लेकिन कांग्रेस गरीब की सबसे बड़ी दुश्मन है।

पीएम आवास नहीं मिलने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

प्रधानमंत्री आवास मामले में राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने दिल्ली से जो योजना शुरू करवाई, उसमें भी यहां कि कांग्रेस सरकार ने अड़ंगा लगा दिया। पीएम आवास योजना इसका उदाहरण है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में गरीबों के लिए 12 लाख घर बनाने की तैयारी की थी, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा होने नहीं दिया। जब तक यहां भाजपा की सरकार रही, तब तक यहां तेजी से घर बने। जैसे ही कांग्रेस सरकार आई घर बनाने की रफ्तार पर रोक लग गई है, लेकिन अब प्रदेश में जैसे ही भाजपा की सरकार बनेगी गरीबों के घर बनने का काम तेज होगा। इनका पंजा आपके भाग्य को कुचल रहा है।मोदी गारंटी देता है पंजा हटते ही हर गरीब का हर घर बन जाएगा

कांग्रेस ने जनजातीय समाज को सुविधाओं से वंचित रखा

कांग्रेस पर आदिवासी समाज की अवहेलना का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जनजातीय समाज को साधन और सुविधा से वंचित रखा है। आदिवासी समाज को कई अधिकारों से वंचित कर रखा है। भाजपा ने उनका अधिकार दिलाया है।

नौ वर्ष में किसानों को एक लाख करोड़ रुपये मिला

प्रधानमंत्री ने कहा कि धान की खरीदी को लेकर जो खेल कांग्रेस सरकार खेल रही है उसे आप लोगों को जानना जरूरी है। केंद्र यहां के किसानों से ज्यादा से ज्यादा धान खरीदना चाहती है। 80 फीसदी धान केंद्र खरीदती है। हमने एमएसपी बढ़ाई है। किसानों की संख्या भी बढ़ाई है, पिछले नौ साल में यहां के किसानों को एक लाख करोड़ से भी ज्यादा की राशि दी गई हैं। इस साल किसानों को धान का 22 हजार करोड़ रुपए मिला है।

Post navigation

Previous खरीफ फसल की सुरक्षा के लिए इस वर्ष भी प्रदेश में चलाया जाएगा रोका-छेका अभियान
Next छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल की देशभर में हो रही चर्चा – मुख्यमंत्री बघेल

Related Stories

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026
कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026

Recent Posts

  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026
कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.