मतदान सामग्री ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रचार-प्रसार हेतु जिले के राजस्व अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसील कार्यालयों एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में ई.व्ही.एम. प्रदर्शन केन्द्र स्थापित किया गया है। ई.व्ही.एम. मशीनों के जागरूकता कार्यक्रम के तहत कोई भी नागरिक स्वयं ई.व्ही.एम. मशीन का प्रयोग कर मशीन संचालन के संबंध में किसी भी प्रकार की जिज्ञासाओं का समाधान कर सकते हैं। आगामी नवंबर-दिसंबर में विधानसभा 2023 निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी पसंद के प्रतिनिधि को मतदान कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि जिले के किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में यदि जुड़ नहीं पाया है तो निर्वाचन कार्यालयों में मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते है। इसके अलावा अपना नाम, पता, उम्र, लिंग इत्यादि संशोधन के लिये भी प्रविष्टि सुधार करा सकते हैं।

