बासमती चावल एक बहुत ही पॉपुलर चावल की प्रजाति है. ये खाने में तो स्वादिष्ट लगता ही है इससे सेहत को भी कई सारे फायदे हैं.

- बासमती चावल डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. इसमें बहुत कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है. यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है. ऐसे में बासमती चावल के छोटे हिस्से आपके डाइट में शामिल कर सकते हैं.
- बासमती राइस में फाइबर की मात्रा अधिक होती है इस वजह से ये कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर रखता है.
- बासमती चावल विटामिन बी से भरपूर होता है. इसमें थिआमीन शामिल है. यह हमारे ब्रेन हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है.
- बासमती चावल वजन घटाने में भी मदद करता है. क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा मौजूद है जिसे खाने के बाद आप लंबे समय तक सेटिस्फाइड महसूस करते हैं. आपको भूख का एहसास नहीं होता.
- बासमती चावलों में आयरन, जिंक, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे खनिजों की प्रचुर मात्रा होती है जो आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है.
- बासमती चावल में मैग्नीशियम और पोटैशियम भरपूर होता है. इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है.
- हार्ट हेल्थ के लिए भी बासमती चावल काफी फायदेमंद है. ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं.इसमें ऐसे गुण होते हैं जो कैंसर औऱ प्री-मैच्योर डेथ का खतरा काफी कम होता है.
