मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जूनियर डॉक्टर्स के हित में बड़ा ऐलान किया है। अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे जूडा को अब राहत मिली है। सीएम भूपेश ने स्टाइपेंड को बढ़ाने की घोषणा की है। सीएम ने इसकी जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी है। बता दें कि जूडा अपनी मांगों को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुका है। फिलहाल चुनाव से पहले उनके हित में बड़ा फैसला लिया गया है।

शिष्यवृत्ति की नवीन दर इस प्रकार से होंगी
पीजी प्रथम वर्ष – 53550 से 67500 प्रति माह
पीजी द्वितीय वर्ष – 56700 से 71450 प्रति माह
पीजी तृतीय वर्ष – 59200 से 74600 प्रति माह
एम. बी. बी. एस. – 12600 से 15900 प्रति माह
ये हैं नई दरें
पीजी फर्स्ट ईयर में जूडा के 53 हजार 550 रुपए से बढ़ाकर 67 हजार 500 प्रति महीना किया गया है।
पीजी सेकंड ईयर में जूडा के पहले 56 हजार 700 रुपए था। इसे बढ़ाकर 71 हजार 450 रुपए प्रतिमाह किया गया है।
पीजी थर्ड ईयर में 59 हजार 200 रुपए से बढ़ाकर 74 हजार 600 प्रतिमाह किया गया है।
एमबीबीएस में 12 हजार 600 रुपए से बढ़ाकर 15 हजार 900 रुपए प्रतिमाह किया है।
