बलौदा बाजार | ग्राम पंचायत बिटकुली में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया इस अवसर पर आदिवासी समाज के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई जिसमें आदिवासी समाज के लोग बडी संख्या में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कुशल वर्मा थे। बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कुशल वर्मा ने बताया कि आज विश्व भर का आदिवासी समाज प्रकृति का सच्चा हितैषी है जल जंगल जमीन का रखवाला है उनको अपना अस्तित्व, संस्कृति और सम्मान बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इस समय जनजाति को संरक्षण और बढ़ावा देने, इनकी संस्कृति व सम्मान को बचाने के लिए भारत ही नहीं, दुनिया के तमाम हिस्सों में आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं, जिनका रहन-सहन, खानपान, रीति-रिवाज वगैरह आम लोगो से अलग है समाज की मुख्यधारा से कटे होने के कारण ये पिछड़ गए हैं. इस कारण भारत समेत तमाम देशों में इनके उत्थान के लिए, इन्हें बढ़ावा देने और इनके अधिकारों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री भुपेंद्र विक्रम साहू जी जिला पंचायत।वन विभाग कसडोल। बलौदा बाजार। विशिष्ट अतिथि बाबू।राममरावी जी मंडी अध्यक्ष बिटकुली , डॉ एलएस धुव्र आयुर्वेदिक जि.चीकितसालय समुदायिक अधिकारी, बलौदा।बाजार ,श्रीमान मुकेश ठाकुर आदिवासी नेता बलौदा बाजार। ग्राम की सरपंच श्रीमतिसंतोषी संदीप मनहरेजी बिटकुली,सचिव दुलेशकुमारकनौजे जी। ग्रामीण शिवकुमार मरकाम। अध्यक्ष बिटकुली।जनकराम।मरावी। उपाध्यक्ष नेतराम धुव्र। कोषाध्यक्ष रामगोपाल सचिव। राजेन्द्र मंडावी। सचिव।धनेश मरकाम। संचालक। भुमिका। पुजारी। संतोष कुमार नेताम। अमोल सिंह मरकाम। एवं समस्त पंच गण।बिटकुली उपस्थित थे

