Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • ब्लड शुगर कंट्रोल कर पूरे शरीर को फायदा पहुंचाता है सरसों तेल
  • life style

ब्लड शुगर कंट्रोल कर पूरे शरीर को फायदा पहुंचाता है सरसों तेल

NKC News September 3, 2023

सरसों के तेल के उपयोग और लगाने के फायदे - mustard oil benefits in hindi - दा इंडियन वायर Diabetes: सिर्फ 3 घंटे में डायबिटीज मरीजों का ब्लड शुगर कंट्रोल करेगा ये जूस, एक्सपर्ट का दावा - Diabetes patients should consume this drink daily blood sugar level will be reduced within

लोग लंबे समय से सरसों के तेल का उपयोग खाना पकाने और वैकल्पिक चिकित्सा के लिए किया जाता रहा है। यह एशियाई विशेष रूप से भारतीय व्यंजनों में आम खाद्य तेल है। यह स्वास्थ्य लाभ देने में पावरहाउस के समान है। सरसों का तेल न सिर्फ हृदय के लिए, बल्कि त्वचा और बालों की देखभाल में भी फायदेमंद है। दरअसल यह तेल मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर होता है। इसलिए यह हार्ट हेल्थ के लिए बढ़िया है। यह ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में भी मदद करता है। यह पूरे शरीर को लाभ  पहुंचाता है।

sarso ke tail ke fayade

सरसों तेल के पोषक तत्व
कंसल्टेंट इंटर्निस्ट डायबेटोलॉजिस्ट और मेटाबॉलिक फिजिशियन डॉ. सुधीर भंडारी कहते हैं, ‘सरसों का तेल विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन ई, कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड के अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड भी काफी मात्रा में होता है। इन्हें गुड फैट माना जाता है।

ये हृदय की धमनियों की दीवारोंपर जमा नहीं होते हैं। इस तेल को अत्यधिक तीखा बनाने वाला सक्रिय यौगिक आइसोथियोसाइनेट है। इसमें ग्लूकोसाइनोलेट और अल्फा-लिनोलेनिक एसिड भी होता है, जो रूखी त्वचा को हाइड्रेट करने और नाखूनों को मजबूत रखने के लिए जाना जाता है।’

सही तेल का चुनाव
डॉ. सुधीर भंडारी के अनुसार, ‘आहार में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड शामिल करने से हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यह जानना जरूरी है कि हम जिस तेल का चयन करते हैं वह शुद्ध हो। इसमें कोई रासायनिक मिलावट नहीं हो। यह अच्छी तरह से संसाधित हो। एगमार्क कृषि उत्पादों के लिए भारत सरकार का एक मानक है, जो यह सुनिश्चित करता है कि उत्पाद खाने योग्य है और शुद्ध रूप से बनाया गया है।

ब्लड शुगर पर नियन्त्रण
सरसों का तेल पीयूएफए , एमयूएफए, ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड, मिनरल्स और विटामिन ई से भरपूर होता है। इसके सूजन-रोधी और मेटाबोलिज्म को एक्टिव करने में मदद करने के कारण यह मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा है। एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह कैंसर से लड़ने में मदद करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करता है।

मैं जो भी करती हूं दिल से करती हूं : सुष्मिता सेन कर रहीं हैं ताली, गाली और अपने निजी जीवन पर बात
पेरेंटिंग है सबसे मुश्किल काम : माइग्रेन, हेल्थ, फिटनेस और वर्क लाइफ बैलेंस पर बात कर रही हैं टीवी अभिनेत्री स्मिता बंसल
फीमेल फाइटर
पेरेंटिंग है सबसे मुश्किल काम : माइग्रेन, हेल्थ, फिटनेस और वर्क लाइफ बैलेंस पर बात कर रही हैं टीवी अभिनेत्री स्मिता बंसल
सर्दी और खांसी से राहत देता है
डाटा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अजय डाटा के अनुसार, सरसों का तेल श्वसन और सांस लेने की प्रक्रिया को नियंत्रित करने के लिए जाना जाता है। अच्छी गुणवत्ता वाला कोल्ड-प्रेस्ड सरसों का तेल नाक के सिरे पर लगाया जा सकता है। हर रात बिस्तर पर जाने से पहले इसे सूंघा जा सकता है। इससे नासिका मार्ग को नम रखने और छींकने, सर्दी को कम करने और छाती में जमाव को दूर करने में मदद मिलती है।

सरसों तेल युक्त भाप
श्वसन तंत्र को जकड़न से मुक्त करने के लिए सरसों तेल युक्त भाप लेना चाहिए। सर्दी और खांसी से राहत पाने के लिए सरसों के तेल, लहसुन और अजवाइन के मिश्रण से पैरों और छाती की मालिश करने से राहत प्रदान करता है। ऑयल पुलिंग के लिए सरसों तेल का उपयोग करने से बैक्टीरिया मर जाते हैं और मसूड़ों से खून आना बंद हो जाता है। इसके अलावा दांतों और मसूड़ों पर सरसों का तेल, हल्दी और नमक का पेस्ट मलने से दांत और मसूड़े साफ और हेल्दी हो जाते हैं।

यूनानी चिकित्सा में प्रयोग

steam aapakee kaee skin problam ka ilaaj hai

सरसों तेल 3000 वर्षों से भी अधिक समय से हमारी रसोई में मौजूद है। सरसों के बीज से प्राप्त तेल का वैज्ञानिक नाम ब्रैसिका जंसिया है और यह ब्रैसिकासी परिवार का एक जड़ी-बूटी वाला पौधा है। यूनानी चिकित्सक हिप्पोक्रेट्स ने पुरानी बीमारियों को ठीक करने के लिए दवा में सरसों के बीज का उपयोग किया था। उन दिनों इसका उपयोग बिच्छू के डंक के उपचार के रूप में भी किया जाता था। समय के साथ तेल रोम, ग्रीस और भारत के अलावा दुनिया के अन्य हिस्सों में भी लोकप्रिय हो गया।

स्टिफनेस और जॉइंट पेन में लाभ
डॉ. अजय डाटा के अनुसार, तेल में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड जॉइंट स्टिफनेस और जॉइंट पेन को कम करने में मदद करता है। अर्थराइटिस से पीड़ित लोगों को सरसों के तेल की मालिश के बाद राहत का अनुभव होता है। गुनगुने सरसों के तेल से पूरे शरीर की मालिश करने से भी त्वचा को अंदर से पोषण मिलता है। मेहंदी और करी पत्ते के साथ उबाला हुआ सरसों तेल बालों के विकास को बढ़ाने, बालों का झड़ना कम करने और बालों के रोम को मजबूत करने के लिए कारगर घरेलू उपाय है।

 

तेOIL MASSAGEल में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड जॉइंट स्टिफनेस और जॉइंट पेन को कम करने में मदद करता है। चित्र: शटरस्टॉक
नारियल तेल और कैस्टर आयल की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर लगाने पर यह जड़ों में प्रवेश करता है। सूखापन कम करता है। बालों को मुलायम बनाकर नमी बरकरार रखता है। सरसों के तेल और पैराफिन मोम को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट बनाया जा सकता है। इस पेस्ट को हर रात एड़ियों की दरारों पर लगाने से एड़ियां मुलायम रहती है।

Continue Reading

Previous: शिक्षक दिवस: स्मृति दिवस, सर्वपल्ली राधाकृष्णन
Next: शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जीर्णोंद्धार  किये गये 8152 स्कूल भवनों का करेंगे लोकार्पण

Related Stories

चाहकर भी पार्टनर नहीं ढूंढ पा रहे युवा; अमीर देशों में बढ़ रहा अकेलापन, 25 की उम्र के बाद सोशल मीडिया से दूरी
  • life style

चाहकर भी पार्टनर नहीं ढूंढ पा रहे युवा; अमीर देशों में बढ़ रहा अकेलापन, 25 की उम्र के बाद सोशल मीडिया से दूरी

July 21, 2026
आज का राशिफल
  • life style

आज का राशिफल

June 1, 2026
चारधाम यात्रा के इन रास्तों में छुपी इन जगहों को न करें मिस, कम बजट में एक्सप्लोर करें जन्नत!
  • life style

चारधाम यात्रा के इन रास्तों में छुपी इन जगहों को न करें मिस, कम बजट में एक्सप्लोर करें जन्नत!

May 4, 2026

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय
  • पोटियाडीह में औषधीय खेती से स्व-सहायता समूह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: मंत्री केदार कश्यप
  •  बाहुड़ा रथयात्रा के पावन अवसर पर भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की होगी श्रीमंदिर वापसी, भक्ति और उल्लास के बीच निकलेगी दिव्य यात्रा
  • पुरंदर मिश्रा ने उत्तर विधानसभा को दी विकास की सौगात: दो आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण, नए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन
  • कलिंगा विश्वविद्यालय में ‘अल्ट्राटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ, सिविल इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा उद्योग आधारित प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के बढ़ेंगे अवसर

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय

July 24, 2026
पोटियाडीह में औषधीय खेती से स्व-सहायता समूह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: मंत्री केदार कश्यप
  • छत्तीसगढ़

पोटियाडीह में औषधीय खेती से स्व-सहायता समूह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: मंत्री केदार कश्यप

July 23, 2026
 बाहुड़ा रथयात्रा के पावन अवसर पर भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की होगी श्रीमंदिर वापसी, भक्ति और उल्लास के बीच निकलेगी दिव्य यात्रा
  • adhytma
  • छत्तीसगढ़

 बाहुड़ा रथयात्रा के पावन अवसर पर भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की होगी श्रीमंदिर वापसी, भक्ति और उल्लास के बीच निकलेगी दिव्य यात्रा

July 23, 2026
पुरंदर मिश्रा ने उत्तर विधानसभा को दी विकास की सौगात: दो आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण, नए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन
  • छत्तीसगढ़

पुरंदर मिश्रा ने उत्तर विधानसभा को दी विकास की सौगात: दो आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण, नए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

July 23, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय
  • पोटियाडीह में औषधीय खेती से स्व-सहायता समूह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: मंत्री केदार कश्यप
  •  बाहुड़ा रथयात्रा के पावन अवसर पर भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की होगी श्रीमंदिर वापसी, भक्ति और उल्लास के बीच निकलेगी दिव्य यात्रा
  • पुरंदर मिश्रा ने उत्तर विधानसभा को दी विकास की सौगात: दो आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण, नए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन
  • कलिंगा विश्वविद्यालय में ‘अल्ट्राटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ, सिविल इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा उद्योग आधारित प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के बढ़ेंगे अवसर
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.