Skip to content
September 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • पोला पर्व के अवसर पर रायपुर के रावणभाठा में होगी बैल दौड़ और श्रृंगार प्रतियोगिता
  • छत्तीसगढ़

पोला पर्व के अवसर पर रायपुर के रावणभाठा में होगी बैल दौड़ और श्रृंगार प्रतियोगिता

NKC News September 14, 2023

रायपुर। पोला पर्व पर फसल बोने में योगदान देने वाले बैलों को सम्मान देने के लिए किसान अपने बैलों की पूजा-अर्चना करके छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भोग अर्पित करते हैं। यह पर्व भादो अमावस्या पर मनाया जाता है,  पोला पर्व पर जहां बालक मिट्टी का बैल दौड़ाने का खेल खेलेंगे, वहीं बालिकाएं मिट्टी से बनाए गए रसोई में उपयोग में लाए जाने वाले बर्तनों से भोजन पकाने का खेल खेलकर मनोरंजन करेंगे।

बाजार में सज गए मिट्टी के बैल

पोला पर्व पर बाजार में मिट्टी के बैल, मिट्टी के बर्तन बिकने के लिए सज चुके हैं। आमापारा, गोलबाजार, शास्त्री बाजार, गुढ़ियारी समेत अनेक इलाकों में मिट्टी के बैलों की बिक्री होने लगी है। बच्चे इन मिट्टी के बैलों को लेकर घर-घर जाते हैं, जहां बच्चों को उपहार देकर विदा किया जाता है।

कान्हा ने किया था पोलासुर का वध

ऐसी मान्यता है कि कंस मामा ने अपने भांजे कान्हा को मारने के लिए पोलासुर राक्षस को भेजा था। कान्हा ने भादो अमावस्या के दिन पोलासुर का वध किया था। इसे छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में पोला उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर किसान अपने बैलों का सम्मान करने उत्सव मनाते हैं।

बैलों का श्रृंगार, दौड़ प्रतियोगिता

पोला पर्व के एक दिन पहले बैलों के शरीर में हल्दी, उबटन, सरसों का तेल लगाकर मालिश करके स्नान कराया जाता है। बैलों के सींग, खुर में माहुर, नेश पालिश लगाते हैं। गले में सोहई, घुंघरू, कौड़ी, घंटी वाली माला बांधकर श्रृंगार किया जाता है। राजधानी में रावणभाठा मैदान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति के नेतृत्व में बैल दौड़, बैल श्रृंगार प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

इन व्यंजनों का लगाएंगे भोग

छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी, खुरमी, गुड़-चीला, गुलगुल भजिया, अनरसा, सोहारी, चौसेला, बरा, मुरकू, भजिया, मूठिया, गुजिया, तसमई आदि व्यंजनों का भोग बैलों को लगाएंगे।

देवताओं को मिट्टी के खिलौने अर्पित करने की परंपरा

पं.मनोज शुक्ला ने बताया कि इस दिन बच्चियां छत्तीसगढ़ के पारंपरिक बर्तन लाल रंग का चूह्ला, हंड़िया, कुरेड़ा, गंजी, टीन, कड़ाही, जाता, सील-लोहड़ा से खेल खेलेंगी। इन खिलौनों को देवी-देवताओं को अर्पित करने की परंपरा निभाएंगी। ग्रामीण इलाकों में शीतला देवी समेत भैसासुर, ठाकुर देवता, मौली माता, साड़हा देवता, परेतिन दाई, बईगा बाबा, घसिया मसान, चितावर, सतबहिनी,सियार देवता को मिट्टी के बैल चढ़ाने की परंपरा निभाएंगे। अन्न माता का गर्भधारण भादो अमावस्या पर खरीफ फसल के द्वितीय चरण का कार्य (निंदाई) पूरा कर लिया जाता है।

मान्यता है कि इस दिन अन्नमाता यानी फसलों में गर्भधारण होता है, यानी दानों में दूध भरता है। पोरा पटकने की रस्म ग्रामीण इलाकों में युवतियां गांव के बाहर मैदान अथवा चौराहों (जहां नंदी बैल या साहड़ा देव की प्रतिमा स्थापित रहती है) पर पोरा पटकने की रस्म निभाएंगी। युवतियां अपने घर से लाए गए एक-एक मिट्टी के खिलौने में कुछ अनाज भरकर पटककर फोड़ेंगी।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी का रिकॉर्ड बनाया, इस साल 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की आशा : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल
Next  छत्तीसगढ़ को एक और राष्ट्रीय पुरस्कार : जलजीवन सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नारायणपुर जिले को केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय की ओर से मिला प्रशस्ति पत्र

Related Stories

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026

Recent Posts

  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • छत्तीसगढ़

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र

September 1, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.