Skip to content
April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • कोरिया के इस गांव में हैं केवल 5 मतदाता, तीन पुरूष और दो महिला 
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

कोरिया के इस गांव में हैं केवल 5 मतदाता, तीन पुरूष और दो महिला 

NKC News October 13, 2023

Chhattisgarh Assembly Elections 2023 Sheradand village of Korea has only five voters Ann Chhattisgarh Election 2023: कोरिया के इस गांव में हैं केवल 5 मतदाता, वोटिंग के लिए बनाया जाता है अस्थाई मतदान केंद्रअविभाजित कोरिया  जिले का एक मतदान केन्द्र आज से करीब 15 वर्ष पूर्व देश भर की सूर्खियों में रहा. वह भी सिर्फ इसलिए क्योंकि प्रशासन ने यहां जंगल के बीच बसे एक परिवार के दो मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्र बनाया था. यह मतदान केन्द्र भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-एक के अंतर्गत आता है. तब से लेकर अब तक वह मतदान केन्द्र बनता रहा है. इस बार भी प्रशासन के द्वारा यहां मतदान केन्द्र बनाया गया है, लेकिन इस मतदान केन्द्र में परिवार का कुनबा बढ़ गया है और मतदाताओं की संख्या बढ़कर पांच हो गई है.

भरतपुर-सोनहत विधानसभा में स्थित मतदान केन्द्र जहां मतदाता आधा दर्जन की संख्या में भी नहीं है. जानकारी के अनुसार, भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में तीन मतदान केन्द्र ऐसे हैं, जहां मतदाताओं की संख्या दो अंक के अंकों को भी नहीं छू पाई है. भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र वनांचल क्षेत्र हैं और यह प्रदेश का सबसे विरल जनसंख्या घनत्व वाला क्षेत्र है. इस क्षेत्र में ही क्षेत्रफल की दृष्टि से प्रदेश का सबसे बड़ा गुरूघासीदास नेशनल पार्क स्थित है, जो सघन वनों से आच्छादित है.

केवल पांच मतदाता
इसके कारण यहां कई गांव ऐसे हैं, जहां तक पहुंचने के लिए सुलभ सड़क मार्ग भी नहीं है. बमुश्किल से ट्रैक्टर के माध्यम से यहां पहुंचा जा सकता है. प्रशासन के द्वारा ऐसे दुर्गम ग्रामीण क्षेत्र में भी मतदान केन्द्र बनाया है, ताकि वहां के मतदाताओं को अपने मताधिकार के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े. भरतपुर-सोनहत विधानसभा के मतदान केन्द्र शेराडांड में एक ही परिवार के पांच लोग मतदाता के रूप में दर्ज हैं. इन पांच लोगों को वोट देने का अधिकार दिलाने के लिए प्रशासन चार सदस्यीय मतदान दल गठित कर उन्हें यहां मतदान संपन्न कराने के लिए भेजता है.

तीन पुरूष और दो महिला मतदाता
छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रथम विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 भरतपुर-सोनहत का आधा एरिया कोरिया और आधा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में है. यहां का एक मतदान शेराडांड है, जहां सिर्फ पांच मतदाता ही है. जानकारी के अनुसार, मतदान केन्द्र क्रमांक-143 शेराडांड में कुल पांच मतदाताओं में तीन पुरुष और दो महिला मतदाता हैं. यह वही मतदान केन्द्र हैं, जहां आज से लगभग 15 वर्ष पूर्व सिर्फ दो ही मतदाता पति और पत्नी थे, जिनके लिए पहली बार प्रशासन ने मतदान केन्द्र बनाया था. तब यह केन्द्र प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर की सुर्खियों में रहा.

झोपड़ी में मतदान केन्द्र
वहीं अब परिवार का कुनबा बढ़ने के बाद इस परिवार में मतदाताओं की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. संभवतः यह प्रदेश का ऐसा मतदान केन्द्र होगा, जहां कि आधा दर्जन मतदाता भी नहीं है. भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 143 शेराडॉड़ है. यहां एक परिवार जंगल के बीच में निवास करता है. यहां कोई भी शासकीय भवन उपलब्ध नहीं है. जिसके कारण प्रशासन के द्वारा चुनाव कार्य संपन्न कराने के लिए झोपड़ी तैयार कराई जाती है, जिसमें मतदान कार्य संपन्न होता है. यहां तक पहुंचने के लिए मतदान दलों को ट्रैक्टर वाहन से ले जाया जाता है.

कांटो में 12 तो रेवला में 23 मतदाता
भरतपुर-सोनहत विधानसभा अंतर्गत कई मतदान केन्द्र ऐसे हैं, जहां दो दर्जन भी मतदाता नहीं है. ऐसे ही मतदान केन्द्रों में दो मतदान केन्द्र ऐसे हैं, इनमें एक मतदान केन्द्र में 12 तो दूसरे में सिर्फ 23 मतदाता ही मतदाता सूची में दर्ज हैं. मिली जानकारी के अनुसार, भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 139 केन्द्र कांटो जहां सिर्फ 12 मतदाता है. इनमें से सात पुरुष औप पांच महिला मतदाता शामिल है. इसी तरह मतदान केन्द्र क्रमांक 163 रेवला है, जहां कुल मतदाताओं की संख्या 23 है. इसमें 14 पुरुष और नौ महिला मतदाता है.

100 फीसदी होता है मतदान
गौरतलब है कि कांटो और रेवला ऐसे गांव है, जहां सिर्फ ट्रैक्टर से ही मतदान दल बमुश्किल पहुंच सकते हैं. दोनों ही जगह पहुंचने के लिए सड़क सुविधा अब तक नहीं है. ज्ञात हो कि रेवला में चेरवा समाज के लोगों का ही घर बसा है. ये भी बता दें कि भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 143 शेराडांड में जब से मतदान केन्द्र बनता रहा है, तब से यहां 100 प्रतिशत मतदान विधानसभा और लोकसभा चुनाव में होते रहा है.

वहीं कोरिया कलेक्टर औरजिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने कहा जिले के भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र क्रमांक 143 शेराडांड में सबसे कम पांच मतदाता हैं. इसी तरह कांटो में 12 और रेवला में 23 मतदाता हैं. मतदान के लिए हमने सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं.

Continue Reading

Previous: छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर शुरू होगी धान खरीदी, चुनाव प्रक्रिया नहीं बनेगी बाधा
Next: यूक्रेन-रूस युद्ध के साथ मौजूदा इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष ग्लोबल इकोनॉमी के लिए दोहरी मार: सीतारमण

Related Stories

पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख
  • छत्तीसगढ़

पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख

April 26, 2026
‘मन की बात’ में Chhattisgarh का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

‘मन की बात’ में Chhattisgarh का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

April 26, 2026
अबूझमाड़ के अंतिम छोर में विशेष शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंतिम छोर में विशेष शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ

April 26, 2026

Recent Posts

  • पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख
  • ‘मन की बात’ में Chhattisgarh का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • अबूझमाड़ के अंतिम छोर में विशेष शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ
  • महंगी किताबें खरीदने का दबाव, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर राज्यों को नोटिस
  • पुण्यतिथि विशेष: छत्तीसगढ़ की पहली पत्रिका निकालने वाले साहित्यकार और पत्रकार पं. माधवराव सप्रे, मराठी ग्रंथ रामदास बोध का हिंदी अनुवाद किया था

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख
  • छत्तीसगढ़

पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख

April 26, 2026
‘मन की बात’ में Chhattisgarh का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

‘मन की बात’ में Chhattisgarh का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

April 26, 2026
अबूझमाड़ के अंतिम छोर में विशेष शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंतिम छोर में विशेष शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ

April 26, 2026
महंगी किताबें खरीदने का दबाव, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर राज्यों को नोटिस
  • राष्ट्रीय

महंगी किताबें खरीदने का दबाव, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर राज्यों को नोटिस

April 23, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख
  • ‘मन की बात’ में Chhattisgarh का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • अबूझमाड़ के अंतिम छोर में विशेष शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ
  • महंगी किताबें खरीदने का दबाव, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर राज्यों को नोटिस
  • पुण्यतिथि विशेष: छत्तीसगढ़ की पहली पत्रिका निकालने वाले साहित्यकार और पत्रकार पं. माधवराव सप्रे, मराठी ग्रंथ रामदास बोध का हिंदी अनुवाद किया था
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.