Skip to content
September 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • खरसिया सीट से आज तक चुनाव नहीं हारी कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

खरसिया सीट से आज तक चुनाव नहीं हारी कांग्रेस

NKC News October 16, 2023

Chhattisgarh Elections 2018: Know why BJP feels that the former IAS can collapse, the Congress's 41-year-old stronghold | जानिए, BJP को क्‍यों लगता है कि पूर्व IAS ढहा सकते हैं कांग्रेस का

कांग्रेस ने रायगढ़ जिले के केवल एक विधानसभा खरसिया के लिए उम्मीदवार की घोषणा की है. उमेश नंदकुमार पटेल को एक बार फिर से मैदान में उतारा गया है. बीते चुनाव में भी उमेश पटेल को ही प्रत्याशी बनाया गया था और उन्होंने जीत दर्ज की थी. दूसरी ओर बीजेपी ने एक महीने पहले ही खरसिया विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया है. इस विधानसभा सीट की खासियत यह है कि 1977 यानी जब से खरसिया विधानसभा का आविर्भाव हुआ, तब से अब तक यहां कोई रिकॉर्ड नहीं टूटा है. यहां केवल कांग्रेस का ही कब्जा रहा है. अब तीसरी बार उमेश पटेल को कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी घोषित किया गया है. बीजेपी की ओर से महेश साहू को प्रत्याशी बनाया गया है.

1977 में खरसिया विधानसभा का आविर्भाव हुआ था. तब से अब तक यहां कांग्रेस का ही कब्जा रहा है. उस दौर में 1977 से 1985 तक यहां कांग्रेस के लक्ष्मी प्रसाद पटेल विधायक रहे. इस दौरान 1988 में अविभाजित मध्यप्रदेश के सीएम बनाए गए अर्जुन सिंह के लिए लक्ष्मी प्रसाद पटेल ने सीट छोड़ दी थी और यहां हुए उप चुनाव में अर्जुन सिंह चुनाव जीते थे. इसके बाद 1990 से 2013 तक लगातार नंदकुमार पटेल विधायक रहे. वे अविभाजित मध्यप्रदेश में गृह मंत्री भी रहे. 2008 के बाद उनको पीसीसी अध्यक्ष बनाया गया था. जब उन्होंने पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाला था. इसी दौरान मई 2013 में परिवर्तन यात्रा पर नक्सली हमले में नंदकुमार पटेल और उनके बड़े पुत्र दिनेश पटेल शहीद हो गए थे.

इसके बाद 2013 में उमेश पटेल को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया और उन्होंने जीत हासिल की. इसके बाद 2018 में भी उन्होंने जीत दर्ज की और कांग्रेस की सरकार बनी तो उनको उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया. अब तीसरी बार उनको चुनावी रण में उतारा गया है. बीजेपी की ओर से खरसिया विधानसभा के लिए महेश साहू को प्रत्याशी घोषित किया गया है.

यहां कब कौन रहे विधायक

1977 में खरसिया विधानसभा बना था. यहां जब पहली चुनाव 1977 में हुआ तो कांग्रेस की ओर से लक्ष्मी प्रसाद पटेल ने जीत दर्ज की थी. इस दौर में जनता पार्टी की ओर से डॉ शत्रुहन लाल पटेल को प्रत्याशी बनाया गया था. इसके बाद 1980, 1985 में खरसिया विधानसभा से कांग्रेस के लक्ष्मी प्रसाद पटेल ही विधायक रहे. 1988 में अर्जुन सिंह के लिए लक्ष्मी प्रसाद पटेल ने सीट छोड़ दी थी और अर्जुन सिंह चुनाव जीते थे. इसके बाद 1990 से 2008 तक लगातार नंदकुमार पटेल विधायक रहे. मई 2013 में परिवर्तन यात्रा के दौरान नक्सली हमले में वे शहीद हो गए थे. इसके बाद 2013 विधानसभा चुनाव में उनके छोटे पुत्र उमेश पटेल को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया था. 2018 में भी उमेश पटेल प्रत्याशी रहे और उन्होंने जीत हासिल किया था. अब फिर से कांग्रेस ने उमेश पटेल को यहां से प्रत्याशी घोषित किया है.

मध्यप्रदेश को खरसिया ने दिया था सीएम

एमपी के दौर में खरसिया विधानसभा के मतदाताओं ने मुख्यमंत्री भी दिया था. इसके लिए यहां 1988 में उप चुनाव हुआ था, जिसमें तत्कालीन सीएम अर्जुन सिंह ने जीत दर्ज की थी. उस दौरान इस सीट में लक्ष्मी प्रसाद पटेल विधायक थे. उन्होंने अर्जुन सिंह के लिए सीट छोड़ दी थी.

Post navigation

Previous तीन करोड़ के एरियर घोटाला मामले में बाबू टीकाराम निलंबित
Next बीजेपी प्रत्याशी रेणुका सिंह ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, नोटिस जारी

Related Stories

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026

Recent Posts

  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • छत्तीसगढ़

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र

September 1, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.